SEBA Class 7 Hindi Chapter 4 मेरी राजस्थान यात्रा

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete Syllabus of SEBA Class 7 Hindi Chapter 4 मेरी राजस्थान यात्रा Question Answer with you. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 7 Hindi Chapter 4 मेरी राजस्थान यात्रा Which you can Download PDF Notes SEBA Class 7 Hindi Chapter 4 मेरी राजस्थान यात्रा Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 7 Hindi Chapter 4 मेरी राजस्थान यात्रा

Today’s We have Shared in This Post, SEBA Class 7 Hindi Chapter 4 मेरी राजस्थान यात्रा बालक Solutions for Free with you. SEBA Class 7 Hindi Chapter 4 मेरी राजस्थान यात्रा Notes I Hope, you Liked The information About The Class 7th Hindi Question Answer. if you liked SEBA Solutions for Class 7 Hindi Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

मेरी राजस्थान यात्रा

अभ्यास-माला

पाठ से

1. सही विकल्प चुनकर उत्तर दो:

(क) निकिता अपनी राजस्थान यात्रा के अनुभव को लिखकर–

(अ) विद्यालय की पत्रिका में प्रकाशित करना चाहती थी।

(आ) परीक्षा में आने वाले निबंध के रूप में तैयार करना चाहती थी।

(इ) अखबार में प्रकाशित करना चाहती थी।

(ई) अपनी सहेली को पत्र भेजना चाहती थी।

उत्तर: (इ) अखबार में प्रकाशित करना चाहती थी।

(ख) पिताजी नै निकिता से कहा था कि वे लोग इस बार राजस्थान की सैर करने जाएँगे–

(अ) सर्दी की छुट्टियों में।

(आ) गर्मी की छुट्टियों में।

(इ) बिहु की छुट्टियों में।

(ई) दुर्गापूजा की छुट्टियों में।

उत्तर: (अ) सर्दी की छुट्टियों में।

(ग ) जयपुर को ‘गुलाबी शहर’ कहते हैं, क्योंकि–

(अ) यहाँ गुलाब का सबसे बड़ा बाग अवस्थित है।

(आ) यहाँ हर भवन के सामने गुलाब के पौधे लगे हुए हैं।

(इ) यहाँ गुलाबी रंग के संगमरमर की खानें हैं।

(ई) यहाँ के प्रत्येक भवन में गुलाबी रंग का उपयोग किया गया है।

उत्तर: (ई) यहाँ के प्रत्येक भवन में गुलाबी रंग का उपयोग किया गया है।

(घ) निकिता की राजस्थान यात्रा में निम्नलिखित स्थानों के दर्शन का सही क्रम क्या रहा?

(अ) जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, माउंट आबू।

(आ) जयपुर, उदयपुर, माउंट आबू, जैसलमेर।

(इ) जैसलमेर, माउंट आबू, उदयपुर, जयपुर।

(ई) उदयपुर, जैसलमेर, माउंट आबू, जयपुर।

उत्तर: (आ) जयपुर, उदयपुर, माउंट आबू, जैसलमेर।

S.L No.CONTENTS
Chapter – 1नन्हा-मुन्ना राही हूँ
Chapter – 2चार मित्र
Chapter – 3एक तेजस्वी और दयावान बालक
Chapter – 4मेरी राजस्थान यात्रा
Chapter – 5जीना-जिलाना मत भूलना
Chapter – 6चाय: असम की एक पहचान
Chapter – 7हार की जीत
Chapter – 8अपनें के पत्र
Chapter – 9सुमन एक उपवन के
Chapter – 10स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ
Chapter – 11कागज की कहानी
Chapter – 12अशोक का शस्त्र-त्याग
Chapter – 13भगतिन मौसी
Chapter – 14आओ, स्कूल चलें
Chapter – 15तुम कब जाओगे, अतिथि
Chapter – 16अमृत वाणी

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) निकिता ने गुवाहाटी से दिल्ली तक की यात्रा किस रेलगाड़ी से की?

उत्तर: निकिता ने गुवाहाटी से दिल्ली तक की यात्रा राजधानी एक्सप्रेस से की।

(ख) राजस्थान का ‘स्वर्ण शहर’ किस शहर को कहा जाता है?

उत्तर: राजस्थान का ‘स्वर्ण शहर’ जैसलमेर शहर को कहा जाता है।

(ग) राजस्थान के किस स्थान पर विश्व प्रसिद्ध ऊँटों का मेला लगता है।

उत्तर: राजस्थान के पुष्कर झील नामक स्थान पर विश्व प्रसिद्ध ऊँटों का मेला लगता है।

(घ) राजस्थान के एक प्रसिद्ध नृत्य के नाम का उल्लेख करो।

उत्तर: राजस्थान के एक प्रसिद्ध नृत्य ‘घूमर’ है।

आओ, इन्हें भी जानें:

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान और सरिस्का टाइगर रिजर्व:

राजस्थान में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान देश के बेहतरीन बाघ संरक्षण क्षेत्रों में से एक है। 1981 ई. में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला। इस उद्यान में जानवरों के अलावा पक्षियों की लगभग 264 प्रजातियाँ देखी जा सकती हैं।

राजस्थान का दूसरा राष्ट्रीय उद्यान है- सरिस्का टाइगर रिजर्व । 1955 ई. में इसे एक अभयारण्य घोषित किया गया था और 1979 ई. में इसे प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत टाइगर रिजर्व बनाया गया था।

पुष्कर मेला:

अजमेर से लगभग 11 कि.मी. की दूरी पर स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है पुष्कर। यहाँ पर कार्तिक पूर्णिमा को मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी आते हैं। ऊँटों का व्यापार ही यहाँ का मुख्य आकर्षण है। मीलों दूर से ऊँट-व्यापारी अपने पशुओं के साथ पुष्कर आते हैं। पच्चीस हजार से भी अधिक ऊँटों का व्यापार यहाँ पर होता है। यह संभवतः संसार भर में ऊँटों का सबसे बड़ा मेला है।

पाठ के आस-पास

1. पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान की तरह असम भी एक महत्वपूर्ण राज्य है। असम के मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी हासिल करो और उनकी एक तालिका बनाओ।

उत्तर:

असम के मुख्य पर्यटन स्थलों के नाम
1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
2. मानस राष्ट्रीय उद्यान
3. कामाख्या मंदिर
4. हुल्लोंगापार गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य
5. माजुली द्वीप
6. काकोचांग झरना
7. डिपोर बिल
8. नामेरी राष्ट्रीय उद्यान

2. अगर तुम्हें गुवाहाटी से जयपुर की यात्रा रेलगाड़ी से करनी हो तो कौन-कौन-सी ट्रेनों से जा सकते हो, पता लगाओ और एक सूची बनाओ।

उत्तर: गुवाहाटी एक्सप्रेस और कवि गुरू एक्सप्रेस से जा सकते हैं।

3. भारत के मानचित्र में राजस्थान कहाँ है, देखो और उसकी चारों सीमाओं से लगे राज्यों/देशों के नाम लिखो।

उत्तर: भारत के मानचित्र में सजस्थान उत्तर पश्चिम दिशा में है, उसकी चारों सीमाओं से लगे राज्य का नाम है– हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश गुजरात आदि।

4. क्या तुम कभी कहीं घूमने गए हो? अगर हाँ तो उस यात्रा के बारे में तुम्हें जो कुछ याद है, कक्षा में सुनाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

भाषा-अध्ययन

1. समानार्थक शब्द:

आँखफूल
चक्षुपुष्प
नेत्रकुसुम
नयनसुमन

ऊपर के चित्रों को देखो। प्रत्येक चित्र के साथ दिए गए चारों शब्दों के अर्थ में कोई अंतर नहीं है। ऐसे समान अर्थ वाले शब्दों को समानार्थी शब्द अथवा पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

आओ, कुछ और समानार्थी शब्द जानें:

1. सूर्य = आदित्य, रवि, सूरज।

2. हाथ = हस्त, कर, पाणि।

3. आग = अग्नि, ज्वाला, अनल।

4. रात = रजनी, रात्रि, निशा।

5. पानी = जल, नीर, अंबु।

6. चंद्र = चाँद, शशि, मयंक।

अब तुम नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो समानार्थी शब्द लिखो:

1. सागर = ………….., ……………।

उत्तर: समुद्र, जलधि।

2. पुस्तक = ………….., …………..।

उत्तर: किताब, ग्रंथ।

3. पेड़ = ………….., …………..।

उत्तर: रुक्ष, गाछ।

4. पक्षी = …………., …………।

उत्तर: चिड़िया, पंछी।

2. विपरीतार्थक शब्द:

नीचे के वाक्यों को ध्यान से देखो:

1. लिखित परीक्षा के बाद मौखिक परीक्षा होगी।

2. डरपोक मत बनो, निडर बनो।

3. प्रश्न सरल था या कठिन?

ऊपर के प्रत्येक वाक्य में मोटे अक्षरों में छपे शब्द एक-दूसरे के उलटा अथवा विपरीत अर्थ दे रहे हैं। ऐसे शब्दों को विपरीतार्थक शब्द अथवा विलोम शब्द कहते हैं।

अब तुम कम से कम बीस शब्द संकलित करो और उनके विपरीतार्थक शब्द लिखो।

उत्तर: (i) प्रश्न – उत्तर।

(ii) दिन – रात।

(iii) सुख – दुःख।

(iv) अमीर – गरीब।

(v) छोटा – बड़ा।

(vi) सही – गलत।

(vii) अमृत – विष।

(viii) खट्टा – मीठा।

(ix) जन्म – मृत्यु।

(x) अपना – पराया।

(xi) अपेक्षा – उपेक्षा।

(xii) मान – अपमान।

(xiii) आशा – निराशा।

(xiv) पाप – पुण्य।

(xv) आदर – अनादर।

(xvi) जीत – हार।

(xvii) जीवन – मरण।

(xviii) एक – अनेक।

(xix) कठोर – कोमल।

(xx)  ऊपर – नीचे।

3. (क) को चिह्न का प्रयोग:

मैंने हरि को बुलाया।

पिताजी ने मुझको एक कलम दी।

माँ ने बच्चे को सुलाया।

मोहन ने रमेश को मिठाई दी।

वाक्य में जिस पर क्रिया के कार्य का फल पड़ता है तथा जिसे कुछ देने अथवा जिसके लिए कुछ करने का भाव प्रकट होता है, उसके साथ को चिह्न का प्रयोग किया जाता है। अब ऐसे पाँच वाक्य और लिखो जिनमें को चिह्न का प्रयोग किया गया हो और शिक्षक को दिखाओ।

उत्तर: (i) हरि ने राम को मारा।

(ii) रमेश ने भूखे को खाना खिलाया।

(iii) हरि को भूख लगी है।

(iv) प्रिया ने मोहन को मिठाई दी।

(v) मेरे पिताजी को बाजार जाना है।

(ख) से चिह्न का प्रयोग:

मैं कलम से लिखता हूँ।

पेड़ से पत्ता गिरा।

किसान बैल से खेत जोतता है। 

मेरे पिताजी दिल्ली से आए है।

वाक्य में कर्ता जिस साधन के द्वारा क्रिया को संपन्न करता है, उसके साथ से चिह्न का प्रयोग होता है। इसके अलावा जब किसी का अन्य किसी से अलगाव प्रकट हो, तब भी से चिह्न का प्रयोग किया जाता है। 

अब तुम ऐसे पाँच वाक्य और लिखो जिनमें से चिह्न का प्रयोग हो और शिक्षक/ शिक्षिका को दिखाओ।

उत्तर: (i) मुझे तुमसे बात करनी है।

(ii) नयन आज दिल्ली से आया है।

(iii) मैं बस से स्कूल जाता हूँ।

(iv) राम बाजार से मिठाई लेके आया।

(v) पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगा।

आओ, एक खेल खेलते हैं: कक्षा के सभी विद्यार्थी दो समूहों में बँट जाओ। अब पहले समूह का एक विद्यार्थी कोई ऐसा एक वाक्य बोलो जिसमें ‘को’ चिह्न का प्रयोग हो। उसके बाद दूसरे समूह का एक विद्यार्थी उसी तरह एक ऐसा वाक्य बोलो जिसमें ‘से’ चिह्न का प्रयोग हो। खेल बिना रुके चलते रहना चाहिए। जो समूह सही वाक्य बनाता जाएगा, उसकी जीत और जो सही वाक्य नहीं बना सकेगा उसकी हार मानी जाएगी। है न मजेदार !!!

4. सकारात्मक, नकारात्मक और प्रश्नबोधक वाक्य:

जिस वाक्य से किसी बात के होने का बोध हो उसे सकारात्मक वाक्य कहते हैं। 

जैसे– हमने खाना खा लिया। वह चला गया।

जिस वाक्य से किसी बात के न होने का बोध हो उसे नकारात्मक वाक्य कहते हैं।

जैसे– हमने खाना नहीं खाया। वह नहीं गया।

जिस वाक्य से किसी प्रकार के प्रश्न किए जाने का बोध हो उसे प्रश्नबोधक वाक्य कहते हैं। ऐसे वाक्यों के अंत में पूर्ण विराम की जगह इस चिह्न (?) का प्रयोग किया जाता है। जैसे– क्या तुमने खाना खा लिया? क्या वह चला गया ?

आओ, निम्नलिखित वाक्यों को पहचानें और उनका प्रकार बताएँ:

1. किताब की कीमत क्या है?            प्रश्नबोधक वाक्य

2. मैंने रेगिस्तान नहीं देखा है।।           ………………

उत्तर: नकारात्मक वाक्य।

3. हम राजस्थान घूमने गए थे।।          ……………….

उत्तर: सकारात्मक वाक्य।

4. दीपा नाचना नहीं जानती।।            ……………….

उत्तर: नकारात्मक वाक्य।

5. बच्चा कैसे गिर गया?                   ……………….

उत्तर: प्रश्नबोधक वाक्य।

6. इस जंगल में जानवर नहीं है।।        ……………….

उत्तर: नकारात्मक वाक्य।

7. मैंने ताजमहल देखा है।                ………………

उत्तर: सकारात्मक वाक्य।

आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें:

शब्दअर्थ
व्यक्त
सुनियोजित
उपयोग
वेनिस
हिल स्टेशन
खूबसूरती
मरुस्थल
कठपुतली

उत्तर: 

शब्दअर्थ
व्यक्तप्रकट करना
सुनियोजितसुंदर ढंग से सजाया हुआ
उपयोगव्यव्हार
वेनिसइटली देश का एक प्रसिद्ध शहर
हिल स्टेशनपहाड़ी स्वास्थ्यवर्धक स्थान
खूबसूरतीसुंदरता
मरुस्थलरेगिस्तान
कठपुतलीलकड़ी के बने छोटे-छीटे पुतले

We Hope the given SEBA Class 7 Hindi Textbook Solutions PDF will help you. If you Have any Regarding, SCERT Hindi Class 7, drop a comment below and We will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top