SEBA Class 7 Hindi Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete Syllabus of SEBA Class 7 Hindi Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ Question Answer with you. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 7 Hindi Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ Which you can Download PDF Notes SEBA Class 7 Hindi Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 7 Hindi Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ

Today’s We have Shared in This Post, SEBA Class 7 Hindi Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ Solutions for Free with you. SEBA Class 7 Hindi Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ Notes I Hope, you Liked The information About The Class 7th Hindi Question Answer. if you liked SEBA Solutions for Class 7 Hindi Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ

अभ्यास-माला

पाठ से

1. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) स्वाधीनता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है।

(ख) स्वाधीनता से पहले हमारे देश का नियंत्रण किनके हाथों में था?

उत्तर: स्वाधीनता से पहले हमारे देश का नियंत्रण अंग्रेजों के हाथों में था।

(ग) ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन के दौरान असम की कौन-सी बालिका शहीद हुई थी? वह कहाँ की रहने वाली थी?

उत्तर: ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन के दौरान असम की कनकलता नाम की बालिका शहीद हुई थी। वह तेजपुर के पास गहपुर नामक जगह की रहने वाली थी।

(घ) स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर: स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व महात्मा गाँधीजी ने किया था।

(ङ) हेलेन लेपचा किस नाम से जानी जाती थी?

उत्तर: हेलेन लेपचा सावित्री देवी नाम से जानी जाती थी।

2. नीचे दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही √ अथवा गलत X का निशान लगाओ:

(क) देशवासियों ने मिलकर अंग्रेजों के विरोध में आवाज उठाई।

उत्तर: सही।

(ख) स्वाधीनता की लड़ाई पूर्वोत्तर भारत में नहीं लड़ी गई।

उत्तर: गलत।

(ग) वर्तमान पूर्वोत्तर भारत में कुल आठ राज्य हैं। 

उत्तर: गलत।

(घ) रानी गाइदिंल्यू असम की वीरांगना थीं।

उत्तर: गलत।

(ङ) स्वाधीनता के लिए लड़ने वाले यश के बारे में नहीं सोचते।

उत्तर: सही।

3. संक्षिप्त उत्तर लिखो:

(क) दोपहर के विराम में कक्षा के भीतर क्या चल रहा था?

उत्तर: दोपहर के विराम में कक्षा के भीतर तेजपुर जाने वाले और वहाँ न जा पाने वाले विद्यार्थियों में बातचीत चल रही थी।

(ख) असम की किन्हीं पाँच वीरांगनाओं के नाम बताओ।

उत्तर: असम की किन्हीं पाँच वीरांगनाओं के नाम– कनकलता, भोगेश्वरी फुकननी, अमलप्रभा दास, पुष्पलता दास और चंद्रप्रभा शइकीयानी।

S.L No.CONTENTS
Chapter – 1नन्हा-मुन्ना राही हूँ
Chapter – 2चार मित्र
Chapter – 3एक तेजस्वी और दयावान बालक
Chapter – 4मेरी राजस्थान यात्रा
Chapter – 5जीना-जिलाना मत भूलना
Chapter – 6चाय: असम की एक पहचान
Chapter – 7हार की जीत
Chapter – 8अपनें के पत्र
Chapter – 9सुमन एक उपवन के
Chapter – 10स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ
Chapter – 11कागज की कहानी
Chapter – 12अशोक का शस्त्र-त्याग
Chapter – 13भगतिन मौसी
Chapter – 14आओ, स्कूल चलें
Chapter – 15तुम कब जाओगे, अतिथि
Chapter – 16अमृत वाणी

(ग) असम से भिन्न पूर्वोत्तर भारत की किन्हीं तीन वीरांगनाओं के नाम और संग्राम-क्षेत्र बताओ।

उत्तर: 

वीरांगनाओं के नामसंग्राम-क्षेत्र
रशिमनी हाजोंमेघालय
रानी गाइदिंल्यूनागालैंड
रोपुइलियानीमिजोराम

(घ) कनकलता किस प्रकार देश की स्वाधीनता के लिए शहीद हो गई थी?

उत्तर: गाँधीजी के नेतृत्व में 1942 ई. में भारत छोड़ो आंदोलन चला था। इस आंदोलन के दौरान तेजपुर के पास गहपुर नामक जगह में थाने पर हमारा तिरंगा फहराने के लिए लोग जुलूस बनाकर आए थे। इस जुलूस के सबसे आगे तिरंगा लेकर बढ़ रही थी कनकलता। पुलिस ने जुलूस को रोका। परंतु कनकलता के मन में आजादी की धून सवार थी। वह झंडा फहराए बिना कैसे लौट जाए? वह आगे बढ़ी, तो गुस्से में लाल-पीला होकर पुलिस के दारोगा ने उस पर गोली चला दी। कनकलता देश की आजादी के लिए शहीद हो गई थी।

पाठ के आस-पास

1. सोचो और लिखो:

(क) तुम्हारे विद्यालय में स्वाधीनता दिवस कैसे मनाया जाता है?

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

(ख) तुम स्वाधीनता दिवस के अवसर पर क्या-क्या करते हो? एक तालिका बनाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

(ग) तुम्हारे अंचल के स्वाधीनता सेनानियों के नाम निम्न तालिका में भरो:

महिलापुरुस

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

इनमें से किसी एक के बारे में छोटा-सा अनुच्छेद लिखो।

(घ) नीचे दो भिन्न समयों में संघटित स्वतंत्रता आंदोलनों का उल्लेख किया गया है। इन दोनों आंदोलनों में नेतृत्व देने वाले दो-दो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखो:

(अ) 1857 ई. का आंदोलन।

उत्तर: 1857 ई. का आंदोलन के दो प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी है मंगल पांडे और रानी लक्ष्मीबाई।

(आ) 1942 ई. का आंदोलन।

उत्तर: 1942 ई. का आंदोलन के दो प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी है महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू।

2. भारतवर्ष को अंग्रेजों के शासन से मुक्त कराने के लिए जनता को क्या-क्या करना पड़ा होगा, उसके बारे में क्या जानते हो? सामूहिक परिचर्या का आयोजन करके अपना-अपना अनुभव कक्षा में व्यक्त करो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

भाषा-अध्ययन

आओ, जानें:

1. (क) कनकलता साहसी लड़की थी। वह स्वाभिमानी थी। उसने ओजस्वी भाषण रखा। उसने प्यारे तिरंगे को थाने में फहराने का निश्चय किया।

ऊपर रेखांकित शब्द विशेषण हैं। जो शब्द संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताए उसे विशेषण कहते हैं। अब तुम भी कुछ विशेषण शब्द खोजो और उनसे वाक्य बनाओ।

उत्तर: (i) रीमा ने सफेद साड़ी पहन रखी थी।

(ii) रीमा प्यारी है।

(iiii) असम की चाय बहुत अच्छी है।

(iv) घोड़ा तेज दौड़ सकता है।

(ख) नेहा छोटी लड़की है। अरूप छोटा लड़का है। तीन छोटे लड़के जा रहे हैं। उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित शब्द क्रमशः छोटी, छोटा और छोटे हैं। पहले वाक्य में कर्ता ‘नेहा’ स्त्रीलिंग एकवचन की है। इसलिए विशेषण ‘छोटी’ है। दूसरे वाक्य में कर्ता अरूप है जो पुल्लिंग एकवचन का है। इसलिए विशेषण ‘छोटा’ है। तीसरे वाक्य अ में ‘तीन लड़के’ पुल्लिंग बहुवचन हैं, इसलिए ‘छोटे’ विशेषण रूप है। इस तरह लिंग, वचन के अनुसार विशेषण का परिवर्तन हो जाता है। ऐसे कुछ उदाहरण देने की कोशिश करो।

उत्तर: (i) प्रिया छोटी लड़की है।

(ii) राहुल छोटा लड़का है।

(iii) दो छोटे लड़के जा रहे है।

(ग) सही विशेषण चुनकर वाक्यों को पूरा करो:

(i) वह बच्चा कितना ____________ है। (प्यारी, प्यारे, प्यारा)

उत्तर: वह बच्चा कितना प्यारा है।

(ii) उसका परिवार ____________ है। (बड़े, बड़ा, बड़ी)

उत्तरा: उसका परिवार बड़ा है।

(iii) कक्षा में अनेक ____________ लड़के हैं। (अच्छा, अच्छे, अच्छी)

उत्तर: कक्षा में अनेक अच्छे लड़के हैं।

(iv) किसी को ____________ नजर से मत देखो। (बुरा, बुरे, बुरी)

उत्तर: किसी को बुरी नजर से मत देखो।

2. नीचे लिखे वाक्यों को ध्यान से देखो:

(अ) रमेश ने पुस्तक पढ़ी। सीमा ने खाना खाया है।

(आ) राजेश ने अभिनय किया था। लता ने गीत गाया होगा।

ऊपर लिखे वाक्यों में ‘ने’ चिह्न का प्रयोग हुआ है। वाक्य में कर्ता के साथ ‘ने’ चिह्न का प्रयोग होता है। परंतु यह चिह्न वर्तमान काल तथा भविष्यत् काल में प्रयुक्त नहीं होता। यह भूतकाल के केवल चार भेदों सामान्य, आसन्न, पूर्ण और संदिग्ध भूत में ही प्रयुक्त होता का है। यह चिह्न तभी प्रयोग किया जाता है, जब क्रिया के साथ कर्म हो।

अब ‘ने’ चिह्न का प्रयोग करके पाँच वाक्य बनाओ और शिक्षक/शिक्षिका को दिखाओ।

उत्तर: (i) राम ने खाना खाया।

(ii) गीता ने आज सुबह जल्दी उठकर अपना काम किया।

(iii) लता ने खाना खाया होगा।

(iv) सीता ने पुस्तक पढ़ी होगी।

(v) रमेश ने अभिनय किया।

योग्यता-विस्तार

2. आओ, हम पूर्वोत्तर की वीरांगनाओं की बारे में एक साथ चर्चा करें।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

3. स्वाधीनता संग्राम में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै तथा देशभक्त तरुणराम फुकन की देनों के बारे में जानकारी हासिल करो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

3. भारतीय नारियों ने केवल स्वतंत्रता संग्राम में ही अपना योगदान नहीं दिया, बल्कि अंतरिक्ष की यात्राओं में भी सराहनीय योगदान दिया है। उनके नामों की सूची तैयार करो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

परियोजना: मुला गाभरु अथवा सती जयमती के जीवन एवं कार्यों का उल्लेख करते हुए एक परियोजना तैयार करके अपने शिक्षक/शिक्षिका को दिखाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें:

शब्दअर्थ
आजाद
शहीद
जुलूस
धून
अवदान
वीरांगना
खिलाफ
गिरफ्तार
मुलाकात
हुकुमत
कबूल
पूर्वोत्तर

उत्तर: 

शब्दअर्थ
आजादस्वाधीन, स्वतंत्र
शहीदमातृभूमि के लिए मौत को गले लगाने वाले
जुलूसपंक्ति में लोगों का आगे बढ़ना
धूनलगन
अवदानदेन
वीरांगनावीर महिला
खिलाफविरुद्ध
गिरफ्तारकैद
मुलाकातभेंट
हुकुमतशासन
कबूलस्वीकार
पूर्वोत्तरभारतवर्ष का उत्तर-पूर्वी भाग, जिसमें दिनों असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम– ये आठ प्रांत शामिल हैं।

We Hope the given SEBA Class 7 Hindi Textbook Solutions PDF will help you. If you Have any Regarding, SCERT Hindi Class 7, drop a comment below and We will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top