SEBA Class 7 Hindi Chapter 11 कागज की कहानी

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete Syllabus of SEBA Class 7 Hindi Chapter 11 कागज की कहानी Question Answer with you. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 7 Hindi Chapter 11 कागज की कहानी Which you can Download PDF Notes SEBA Class 7 Hindi Chapter 11 कागज की कहानी Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 7 Hindi Chapter 11 कागज की कहानी

Today’s We have Shared in This Post, SEBA Class 7 Hindi Chapter 11 कागज की कहानी Solutions for Free with you. SEBA Class 7 Hindi Chapter 11 कागज की कहानी Notes I Hope, you Liked The information About The Class 7th Hindi Question Answer. if you liked SEBA Solutions for Class 7 Hindi Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

कागज की कहानी

अभ्यास-माला

पाठ से

1. प्रश्नों के लिए दिए गए उत्तरों में से सही उत्तर चुनो:

(क) कागज का आविष्कार किस देश में हुआ था?

(अ) भारत।

(आ) चीन।

(इ) जापान।

(ई) ब्रिटेन।

उत्तर: (आ) चीन।

(ख) प्राचीन चीन में किस पेड़ से कागज बनाया जाता था?

(अ) पेपिरस।

(आ) शहतूत।

(इ) बाँस।

(ई) गन्ना।

उत्तर: (आ) शहतूत।

(ग) उत्तम कागज किससे तैयार होता है?

(अ) पेड़ के गूदे से।

(आ) रेशे से।

(इ) पत्ते से।

(ई) छाल से।

उत्तर: (आ) रेशे से।

2. एक वाक्य में उत्तर दो:

(क) कागज किस प्रकार आज हमारी जीवन-चर्या का महत्वपूर्ण अंग बन गया है?

उत्तर: कागज देखने में कितना सुंदर और आकर्षक लगता है। सफेद कागज पर हमारी लिखावट भी उतनी ही सुंदर बनती है। विभिन्न रंगों के कागजों का विविध प्रयोग होता है। सफेद कागज अक्सर लिखने अथवा छपाई के काम आता है। इससे पैकिंग का कार्य भी लिया जाता है। हम जिधर भी दृष्टि डालते हैं, दायर कागज के उपयोग दिखाई देते हैं। इसि तरह कागज आज हमारी जीवन-चर्या का महत्वपूर्ण अंग बन गया है।

(ख) कागज का आविष्कार किसने किया?

उत्तर: कागज का आविष्कार साइलुन ने किया।

(ग) अंग्रेजी भाषा का ‘पेपर’ शब्द किस शब्द से बना है।

उत्तर: अंग्रेजी भाषा का ‘पेपर’ शब्द पेपिरस शब्द से बना है।

(घ) पेड़ के रेशों में कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं?

उत्तर: पेड़ के रेशों में पेक्टिन, माँड़ी, चीनी आदि कई प्रकार के रासायनिक तत्व पाए जाते हैं।

3. संक्षेप में उत्तर दो:

(क) कागज हमारे किस काम आता है?

उत्तर: कागज हमारे लिखने, छपाई, पैकिंग आदि के काम आता है।

(ख) चीन के राजा ने साइलुन से क्या कहा था।

उत्तर: चीन के राजा ने साइलुन से यह कहा की “तुममें बड़ी प्रतिभा है। हम तुम्हारी खोजों से बहुत खुश हैं। परंतु तुम किसी ऐसी वस्तु की खोज करो जिससे संसार में तुम्हारा नाम हो जाए और आनेवाली पीढ़ियाँ भी उस चीज को देखकर तुम्हें याद करें।”

(ग) साइलुन ने कागज की खोज कैसे की?

उत्तर: साइलुन ने पेड़ के एक ऐसे गूदे का पता लगाया जिसपर किसी ब्रश या कलम से स्थायी निशान बनाए जा सकते थे। उसने शहतूत के पेड़ को बहुत देर तक छीला। जब उसके भीतर से बारीक रेशे निकल आए तो साइलुन ने उन रेशों को पानी मिलाकर खूब पीसा। पीसते-पीसते जब उसकी लुगदी-सी बन गई तो उसे सूखने के लिए धूप में रख दिया। लुगदी सूखकर एक कठोर परत बन गई। बाद में साइलुन ने उस परत को लकड़ी के पट्टे पर रखकर समतल कर दिया। इस प्रकार साइलुन ने कागज की खोज की।

(घ) कागज किन-किन चीजों से बनाया जाता है?

उत्तर: शहतूत और बाँस से कागज बनाए जाते हैं। उसके अतिरिक्त खाद, सड़ी हुई लकड़ी, भूसी तथा अन्य घास-फूस से भी कागज बनाया जाता है।

S.L No.CONTENTS
Chapter – 1नन्हा-मुन्ना राही हूँ
Chapter – 2चार मित्र
Chapter – 3एक तेजस्वी और दयावान बालक
Chapter – 4मेरी राजस्थान यात्रा
Chapter – 5जीना-जिलाना मत भूलना
Chapter – 6चाय: असम की एक पहचान
Chapter – 7हार की जीत
Chapter – 8अपनें के पत्र
Chapter – 9सुमन एक उपवन के
Chapter – 10स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ
Chapter – 11कागज की कहानी
Chapter – 12अशोक का शस्त्र-त्याग
Chapter – 13भगतिन मौसी
Chapter – 14आओ, स्कूल चलें
Chapter – 15तुम कब जाओगे, अतिथि
Chapter – 16अमृत वाणी

(ङ) कागज के निर्माण से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: कारखानों में कागज बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की आवश्यकता होती है। इसलिए इस कार्य में लगी बड़ी बड़ी कंपनियों ने बड़े-बड़े जंगल खरीद लिए है। दिन रात पेड़ काटे जा रहे है। पेड़ काटना हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

4. सत्य कथन के आगे √ और गलत कथन के आगे X निशान लगाओ:

(क) सफेद कागज पर सुंदर लिखावट बनती है।

उत्तर: सत्य।

(ख) पहले मनुष्य कागज पर लिखता था।

उत्तर: गलत।

(ग) साइलुन की खोजों से चीन का राजा नाखुश था।

उत्तर: गलत।

(घ) कागज बनाने के लिए लुगदी तैयार की जाती है।

उत्तर: सत्य।

(ङ) चीन में आज भी हाथ से कागज बनाया जाता है।

उत्तर: गलत।

(च) असम के जागीरोड में कागज बनाने का एक बड़ा कारखाना है।

उत्तर: सत्य।

पाठ के आस-पास

1. कागज चीन देश की देन है। चीन ने संसार को और क्या-क्या चीजें दी हैं?

उत्तर: कागज चीन देश की देन है। चीन ने संसार को और चाय जैसे चीजें दी है।

2. कागज का दोबारा प्रयोग किस-किस काम में किया जा सकता है?

उत्तर: कागज का दोबारा प्रयोग कुछ नई चीजें बनाने के लिए होता है। जैसे– पैकेट, सजावट की सामग्री आदि।

3. कागज ज्ञान-विज्ञान के विस्तार का महत्वपूर्ण साधन किस प्रकार है?

उत्तर: कागज में लिखी गई अनगिनत पुस्तके एक भाषा से दुसरी भाषा में और दुसरी भाषा से तीसरी भाषा तक अनुवाद करके सभ्यता का भरपूर विकास कर चुका है। कागज में लिखी गई कोई भी जीज भविष्य के लिए हम संरक्षित कर सकते है ताकि पीछे की पीड़ियो इससे कुछ ज्ञान प्राप्त कर सके। इस प्रकार कागज ज्ञान-विज्ञान के विस्तार का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है।

4. असम में कागज के कारखाने कहाँ-कहाँ हैं? विस्तृत जानकारी प्राप्त करो।

उत्तर: असम में कागज के कारखाने जागीरोड, जोगीधोपा, पानीखाइती, पंचगराम नामक आदि स्थान पर है।

5. समूह में बैठकर भारतवर्ष के मानचित्र में कागज उत्पादन के स्थानों को ढूँढ़ो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

6. कागज से क्या-क्या चीजें बनती हैं? सोचो और पाँच वाक्य लिखो।

उत्तर: (i) कागज से किताबें बनती है।

(ii) कागज से नोटबुक बनती है।

(iii) कागज से सजावट की सामग्री बनती है।

(iv) कागज से कैलेंडर बनती है।

(v) कागज से मिठाई आदि वस्तुओं के पैकेट बनती है।

भाषा-अध्ययन

1. आओ, जानें:

जिस शब्द से किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं।

अब ध्यान से देखो:

(क) संगीता पुस्तक पढ़ती है।

(ख) दीपु पत्र लिखता है।

(ग) धीरेन खेलता है।

(घ) शिक्षक हिंदी पढ़ाते हैं।

अब तुमलोग नीचे के वाक्यों में से क्रिया-शब्द छाँटकर लिखो:

वाक्यक्रिया शब्द
(क) लड़के खेलते हैं।
(ख) जावेद आम खाता है।
(ग) मनीष पुस्तक पढ़ता है।
(घ) मीरा गाना गाती है।

उत्तर: 

वाक्यक्रिया शब्द
(क) लड़के खेलते हैं।खेलते हैं।
(ख) जावेद आम खाता है।खाता है।
(ग) मनीष पुस्तक पढ़ता है।पढ़ता है।
(घ) मीरा गाना गाती है।गाती है।

2. वाक्य में क्रिया-शब्द का प्रयोग कई रूपों में होता है:

कर्ता के अनुसार – राजेन विद्यालय गया।

राधा बाजार जाएगी।

कर्म के अनुसार – पंकज ने रोटी खाई।

सायरा ने फल खाया।

अब तुमलोग नीचे के वाक्यों को ध्यान से पढ़ो और उन्हें दिए गए निर्देशानुसार सजाओ:

(क) रहीम खेलता है।

(ख) गीता हँसती है।

(ग) लड़का गाना गाता है।

(घ) महेश ने पत्र लिखा।

(ङ) गुरुजी ने हमें हिंदी पढ़ाई।

(च) राजू ने कहानी सुनाई।

उत्तर:

कर्ता के अनुसारकर्म के अनुसार
(क) रहीम खेलता है।(क) गुरुजी ने हमें हिंदी पढ़ाई।
(ख) गीता हँसती है।(ख) महेश ने पत्र लिखा।
(ग) लड़का गाना गाता है।(ग) राजू ने कहानी सुनाई।

3. कर्ता के लिंग और वचन के अनुसार क्रिया का रूप इस प्रकार बदलता है:

(क) राम बाजार गया। (पुल्लिंग प्रयोग)

सीता बाजार गई। (स्त्रीलिंग प्रयोग)

(ख) लड़का खेलता है। (एकवचन प्रयोग)

लड़के खेलते हैं। (बहुवचन प्रयोग)

अब तुमलोग बॉक्स में लिखे वाक्यों में लिंग और वचन के अनुसार क्रिया के रूप लिखो:

लिंग के अनुसारवचन के अनुसार
(क) लड़की नाचती है।(क) घोड़ा दौड़ता है।
लड़का __________ है।घोड़े ___________ है।
(ख) मोहन आता है।(ख) गाय घास खाती है।
मीरा ___________ है।गायें घास __________।
(ग) गोविंद पढ़ता है।(ग) बगुला उड़ता है।
सीता ____________ है।बगुले __________ हैं।
(घ) हितेश दौड़ता है।(घ) पत्ता गिरता है।
शेफाली ____________ है।पत्ते ___________।

उत्तर:

लिंग के अनुसारवचन के अनुसार
(क) लड़की नाचती है।(क) घोड़ा दौड़ता है।
लड़का नाचता है।घोड़े दौड़ते है।
(ख) मोहन आता है।(ख) गाय घास खाती है।
मीरा आती है।गायें घास खाते हैं।
(ग) गोविंद पढ़ता है।(ग) बगुला उड़ता है।
सीता पढ़ती है।बगुले उड़ते हैं।
(घ) हितेश दौड़ता है।(घ) पत्ता गिरता है।
शेफाली दौड़ती है।पत्ते गिरते हैं।

आओ, ये भी जानें:

(क) भाप के इंजन का आविष्कार करने वाले – जेम्स वाट।

(ख) रेडियो का आविष्कार करने वाले – मारकोनी।

(ग) टेलीफोन का आविष्कार करने वाले – ग्राहम बेल।

(घ) पौधों में जीवन का आविष्कार करने वाले – जगदीश चंद्र बसु।

(ङ) कार का आविष्कार करने वाले – माइकल फोर्ड।

परियोजना:

बच्चो, तुम्हारे जीवन में प्रयोग में आने वाली बहुत-सी चीजें या मशीनें हैं। उनको ढूँढ़ो और चित्र बनाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें:

शब्दअर्थ
प्रतिभा
पीढ़ी
रेशा
लुगदी
तरकीब
बेहतर गुणवत्तावाला
बारीक
नुकसानदेह
बेतहाशा
संचित
रद्दी
पुनरावर्तन

उत्तर: 

शब्दअर्थ
प्रतिभाकुछ नया करने की जन्मजात शक्ति
पीढ़ीवंशज
रेशापतला भाग
लुगदीलकड़ी के गूदे को पानी के साथ पीसकर बनाई गई लेई या पेस्ट
तरकीबतरीका, उपाय
बेहतर गुणवत्तावालाबढ़िया, अच्छे गुणवाला
बारीकमहीन, पतला
नुकसानदेहहानि पहुँचानेवाला
बेतहाशाबहुत तेजी से
संचितजमा
रद्दीबेकार
पुनरावर्तनदुबारा उपयोग में लाना

We Hope the given SEBA Class 7 Hindi Textbook Solutions PDF will help you. If you Have any Regarding, SCERT Hindi Class 7, drop a comment below and We will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top