SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 17 अमीर खुसरु की भारत भक्ति

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, Ambar Bhag 2 Class 10 book PDF Download SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 17 अमीर खुसरु की भारत भक्ति Question Answer in English Medium. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 17 अमीर खुसरु की भारत भक्ति Solutions Which you can Download PDF Notes SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 17 अमीर खुसरु की भारत भक्ति Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 17 अमीर खुसरु की भारत भक्ति

Today’s We have Shared in This Post, Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 17 अमीर खुसरु की भारत भक्ति Solutions for Free with you. SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 17 अमीर खुसरु की भारत भक्ति Textbook Notes PDF I Hope, you Liked The information About The Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF Question Answer. if you liked Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF English medium Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

अमीर खुसरु की भारत भक्ति

गद्य खंड

अम्यास-माला

बोध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए:

(क) अमिर खुसरु के पिता किसके शासनकाल में भारत आए थे?

(i) शेरशाह।

(ii) हुमायूँ।

(iii) औरंगजेब।

(iv) नसीरउद्दीन।

उत्तर: (iv) नसीरउद्दीन।

(ख) अमीर खुसरु का जन्म कहाँ हुआ था?

(i) दिल्ली।

(ii) राजस्थान।

(iii) पटियाला।

(iv) अजमेर।

उत्तरः (iii) पटियाला।

(ग) मीर खुसरु के गुरु का क्या नाम था?

(i) सैफुद्दीन मुहम्मद।

(ii) नसीरुद्दीन।

(iii) शेख निजामुद्दीन औलिया।

(iv) इब्राहिम अदील शाह।

उत्तरः (iii) शेख निजामुद्दीन औलिया।

(घ) अंको को अरबी में क्या कहते हैं?

(i) असा।

(ii) हिंदसा।

(iii) मुल्क।

(iv) हुनर।

उत्तरः (ii) हिंदसा।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) अमीर खुसरु का जन्म कब और कहाँ हुआ था? 

उत्तरः अमीर खुसरु का जन्म सन 1253 में पटियाल में हुआ था। 

(ख) अमीर खुसरु के पिता का नाम क्या था?

उत्तरः अमीर खुसरु के पिता का नाम सैफुद्दीन महमूद तुर्क था।

(ग) अमीर खुसरु ने मुकरियाँ और पहेलियाँ किस भाषा में लिखी हैं? 

उत्तरः खड़ी बोली भाषा में।

(घ) स्थान का आविष्कार किसने किया था?

उत्तरः स्थान का आविष्कार जौनपुर के नवाब सुलतान हुसैन शर्को ने किया था।

(ङ) आदम और हौवा स्वर्ग से निकाले जाने के बाद किस देश की धरती पर उतरे थे?

उत्तरः आदम और हौवा स्वर्ग से निकाले जाने के बाद भारत देश की धरती पर उतरे थे।

(च) अमीर खुसरु के अनुसार शतरंज के खेल का अविष्कार किस देश में हुआ? 

उत्तरः अमीर खसरु के अनुसार शतरंज के खेल का आविष्कार कर्ता भारतवर्ष है। 

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) हिन्दुस्थान को अमीर खुसरु ने महान क्यों माना है?

उत्तरः अमीर खसरु ने हिन्दुस्थान को इसलिए महान देश माना हैं, क्योंकि इस देश में ज्ञान और विविध विधाओं का यहाँ व्यापक प्रचार हुआ है। यहाँ के लोग गुणी और हुनरमंद हैं तथा वे तरह-तरह की चीजें बनाना जानते हैं। हिन्दुस्तान के लोग इतने मेधावी और तेज हैं कि वे संसार भर की भाषाएँ शुद्धता से बोल सकते हैं। ज्ञान प्राप्ति के लिए बाहर के लोगों को भारत आना पड़ता है, लेकिन हिन्दुस्तानवालों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। 

(ख) भारत की संस्कृति पर अमीर खुसरु के क्या-क्या प्रकार है? समझकर लिखिए। 

उत्तरः भारत की सामाजिक संस्कृति पर अमीर खुसरु के अनेक उपकार हैं। इस्लाम में संगीत के प्रोत्साहन के लिए काफी गुंजाइश नहीं थी, लेकिन सूफी फकीर संगीत को अपनी साधना में सहायक समझते थे। संगीत के वे परंगत विद्वान थे, कहते हैं वीणा को देखकर सितार का आविष्कार उन्होंने ही किया था। इसी प्रकार मृदंग को देखकर उन्होंने नबले की इजाद की थी। कहा तो यह भी जाता है कि कव्वाली भी शायद अमीर खुसरु की ही ईजाद है। उनकी वजह से भारतीय और ईसानी संगीत के मिलने से हिन्दुस्तानी संगीत में कई नई चीजें निकल पड़ी। उनके अनेक चेष्टाओं के फल से संगीत में हिन्दु और मुसलमान आपस में जितने नजदीक आए उतने नजदीक वे और कहीं नहीं आ सके।

(ग) भारत की किन-किन वस्तुओं की प्रशंसा अमीर खुसरु ने की है?

उत्तरः भारत को खुसरु ने पृथ्वी का स्वर्ग माना है। भारतीय संगीत की खुसरु ने बहुत- बहुत प्रशंसा लिखी है और उसे सभी देशों के संगीत से श्रेष्ठ बताया है। उन्होंने लिखा है कि हिन्दुस्तान के संगीत पर केवल यहाँ के मनुष्य ही नहीं झूमते, बल्कि उसे सुनकर, हिरन भी चरना भूल जाते हैं। खुसरु ने अपनी मसरवी में इस बात की भी चर्चा की है हिन्दुस्तान में तोता और मैना भी आदमी की बोली बोलते हैं। घोड़े नाल पर कदम उठाते हैं बकरियाँ संतुलन के खेल दिखाती हैं और बंदर रुपये और अठन्नी का भेद बता देते हैं। हिन्दुस्तान में बनने वाले कपड़ों की उन्होंने बहुत अधिक प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि भारत में बने हुए वताए संसार में बेजोड़ हैं।

S.L No.CONTENTS
(GROUP – A) काव्य खंड
Chapter – 1पद-युग्म
Chapter – 2वन – मार्ग में
Chapter – 3किरणों का खेल
Chapter – 4तोड़ती पत्थर
Chapter – 5यह दंतुरित मुसकान
Chapter – 6ऐ मेरे वतन के लोगो
Chapter – 7लोहे का स्वाद
गद्य खंड
Chapter – 8आत्म निर्भरता
Chapter – 9नमक का दारोगा
Chapter – 10अफसर
Chapter – 11न्याय
Chapter – 12वन-भ्रमण
Chapter – 13तीर्थ-यात्रा
Chapter – 14इंटरनेट की खट्टे-मीठे अनुभव
(GROUP – B) काव्य खंड
Chapter – 15बरगीत
Chapter – 16कदम मिलाकर चलना होगा
गद्य खंड
Chapter – 17अमीर खुसरु की भारत भक्ति
Chapter – 18अरुणिमा सिन्हा: साहस की मिसाल

(घ) सांप्रदायिक दृष्टिकोण का खंडन करते हुए अमीर खुसरु ने क्या कहा है? 

उत्तरः भारतवर्ष में पठानों के समय राजनीति के स्तर पर शासन में जो सांप्रदायिकता थी, वह धीरे-धीरे क्षीण हुई और उसका अंत मुगलों के राज्यकाल में हुआ। किंतु अमीर खुसरु के समय शायद यह धारणा प्रचलित थी कि मुसलमानों को हिन्दुस्तान के प्रति बहुत अधिक भक्ति नहीं दिखाना चाहिए। लगता है जो मुसलमान भारत की और बहुत अधिक भक्ति दिखाते थे, सांप्रदायिक लोगों के बीच उन्हें बुरा-भला भी कहा जाता था। लेकिन इस दिशा में भी अमीर खुसरु की दृष्टि बड़ी तेज थे। सांप्रदायिक दृष्टिकोण का खंडन करते हुए अमीर खुसरु में लिखा है कि मुमकिन है, कोई भुल से पूछे कि मुसलमान होते हुए भी हिन्दुस्तान के प्रति इतनी भक्ति में क्यों रखता हूँ। मेरा जवाब यह है कि सिर्फ इसलिए कि हिन्दुस्तान में भी जन्मभुमि है, हिन्दुस्तान मेरा अपना देश है। खुद नबीं ने कहा है कि अपने देश का प्रेम आदमी के धर्म-प्रेम में सम्मिलित होता है।

(ङ) अमीर खुसरु ने भारतीय संगीत की विशेषताएँ किन रूपों में प्रस्तुत की हैं? 

उत्तरः भारतीय संगीत की खुसरू के बहुत-बहुत प्रशंसा लिखी है और उसे सभी देशों के संगीत से श्रेष्ठ बताया है। उन्होंने लिखा है कि हिन्दुस्तान के संगीत पर केवल यहाँ के मनष्य ही नहीं झूमते, बल्कि उसे सुनकर हिरन भी चरना भूल जाते हैं, अंत में थोड़ी आन्मदशंसा करते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि हिन्दुस्तान इसलिए भी लाजवाब है कि किसी और फुक में खुसरु के समान भाषा का जादूगर नहीं है, गरचे सुलतान का वह एक अपना-सा चरण है।

(च) भारतीय एकता में अमीर खुसरु का क्या योगदान है? विस्तारपूर्वक लिखिए। 

उत्तरः अमीर खुसरु ने धर्म, संप्रदाय, रंग-भेद आदि से ऊपर उठकर सभी भारतवासियों को अपने देश तथा मातृभूमि को सर्वोपरि मानते हुए सामाजिक एकता, समरसता एवं समन्वय की भावना से ओत-प्रोत होकर भारत के भविष्य को सवारने में अपना योगदान देते रहे। अमीर खुसरु भारत के पहले राष्ट्रवादी मुसलमान थे, जिन्होंने देश के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विकास में अहम योगदान दिया है।

भारत की सामाजिक संस्कृति पर अमीर खुसरु के कई उपकार है। इस्लाम में संगीत के प्रोत्साहन के लिए काफी गुंजाइश नहीं थी, लेकिन सूफी फकीर संगीत को अपने साधना में सहायक समझते थे। अमीर खुसरु या तो खुदकुसी साधक थे, अथवा सुफियों को उनकी गादी संगति रही होगी। अतएब संगीत के वे पारगंत विद्वान थे। कहते है कि वीणा को देखकर सितार का आविष्कार उन्होंने दी दिया था। दूसरी प्रकार मृदंग को देखकर उन्होंने तबले की ईजाद की थी। कहा तो वह भी जाता है कि कब्वाली भी शायद अमीर खुसरु की ही ईजाद है।

भारत को उन्हें बहुत प्यार था। इस धरती को वे अपना वतन मानते थे, जो वास्तव में स्वर्ग था। अमीर खुसरु अनुसार देश प्रेम भी इमान का हिस्सा है, अमीर खुसरु काव्य में काफी हो या हिन्दी तत्कालीन समाज का सजीव चित्रण मिलता है।

भाषा एवं व्याकरण

1. निम्नलिखित संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए:

संम्प्रदाय, प्रचलन, समास, आविष्कार, विकास, ज्ञान, भाषा, राजनीति, संसार।

उत्तरः संम्प्रदाय – सामप्रदायिक।

समास – समासिक।

विकास – विकसित।

भाषा – भाषिक।

राजनीति – राजनीतिक

प्रचलन – प्रचलित।

आविष्कार – आविष्कारिक।

ज्ञान – ज्ञानी।

भारत – भारतीय।

संसार – सांसारिक।

2. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

शिष्य, सुसंगति, देश, प्रशंसा, जन्म, स्वर्ग, पराजय, अमीर, प्रेम।

उत्तरः शिष्य – गुरु।

देश – परदेश।

जन्म – मृत्यु।

पराजय – विजय।

प्रेम – घृणा।

सुसंगति – कुसंगति।

प्रशंसा – निन्दा।

स्वर्ग – नरक।

अमीर – गरीब।

संयोग – वियोग।

3. एक शब्द में लिखिए:

गणित जानने वाला ___________________

आविष्कार करने वाला _________________

संगीत जानने वाला ____________________

कविता लिखने वाला ___________________

मेधा सम्पन्न व्यक्ति ____________________

उत्तरः गणित जानने वाला – गणितज्ञ।

आविष्कार करने वाला – अविष्कारक।

संगीत जानने वाला – संगीतज्ञ।

कविता लिखने वाला – कवि।

मेधा सम्पन्न व्यक्ति – मेधावी।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

1. सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

(i) अमीर खुसरु के हिसाव से शतरंज खेल का आविष्कारकर्ता कौन सा देश है?

(क) भारतवर्ष।

(ख) फ्रांस।

(ग) जापान।

(घ) पाकिस्तान।

उत्तरः (क) भारतवर्ष।

(ii) राजा पथ्वीराज चौहान का पराजय किस सन में हुआ था?

(क) 1253

(ख) 1246

(ग) 1192

(घ) 1265

उत्तर: (ग) 1192

(iii) अमीर जन्म से ही क्या थे?

(क) हिन्दू।

(ख) मुसलमान।

(ग) जैन।

(घ) शिख।

उत्तरः (ख) मुसलमान।

(iv) तेरहवीं सदी में लोग खुलकर मानने लगे थे कि _________ का आविष्कार भारतवर्ष ने किया था।

(क) विज्ञान।

(ख) संगीत।

(ग) अंग्रेजी।

(घ) अंकों।

उत्तरः (घ) अंकों।

(v) किन किन भाषाओं का इतिहास अमीर खुसरू से शुरू होता है?

(क) हिंदी और उर्दू।

(ख) ब्रज।

(ग) संस्कृत।

(घ) अरबी।

उत्तरः (क) हिन्दी और उर्दू।

(vi) किस समय में अमीर के पूर्वज भारत आए थे?

(क) 1952

(ख) 1253

(ग) 1246-1265

(घ) 1265

उत्तरः (ग) 1246-1265

2. संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) अमीर खुसरू सबसे पहले कौन थे?

उत्तर: अमीर खुसरू भारत के सबसे पहले राष्ट्रवादी मुसलमान थे।

(ख) किसने भारतीय संगीत पर नौ रस नामक किताब लिखी थी?

उत्तरः बीजापुर के इब्राहिम अदील शाह ने।

(ग) ‘हिंदसा’ क्या क्या शब्द से बने है?

उत्तरः ‘हिंद’ और ‘असा’।

(घ) शुण्य के लिए गेल प्रतीक किस जगह का आविष्कार है?

उत्तरः भारतवर्ष का।

(ङ) भारत के सामने खुसरू किस किस जगह को तुच्छ माना है?

उत्तरः बसरा, तुर्की, रूस, चीन, खुरासन, समरकंद्र, मिश्र और कंधार को तुच्छ बताया है।

3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) शिक्षा की दृष्टि से अमीर ने भारत को क्यों महान देश बताया?

उत्तरः ज्ञान और विविध विद्याओं के लिए भारत को महान बताया। हिन्दुस्तान के लोग इतने मेधावी और तेज हैं कि वे संसार भर की भाषाएँ शुद्धता से बोल सकते हैं। ज्ञान प्राप्ति के लिए बाहर के लोगों को भारत आना पड़ता है, ये हिन्दुस्तानवालों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

(ख) अगुवा किसे कहा गया है?

उत्तरः भारत पर इस्लामी राज्य के आरंभ के केवल 61 साल बाद भारत ने मुसलमान को जन्म दिया, जो हिन्दुस्तान के सभी राष्ट्रभाववादी मुसलमानों का अगुवा कहा जा सकता है।

(ग) कलीला व दमना क्या है?

उत्तरः कलीला व दमना (करटक और दमनक) की कहानी भारत में रची गई और उसका अनुवाद फारसी, तुर्की, ताजी, अरबी और दरी भाषाओं में हुआ है।

(घ) अमीर ने आत्मप्रशंसा करते हुए क्या कहा?

उत्तरः अमीर ने आत्मप्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान इसलिए भी लाजवाब है कि किसी और मुल्क में खुसरू के समान भाषा का जादूगर नहीं है, गरचे सुलतान का वह एक अदना-सा चरण है।

(ङ) खुशरू ने अपनी मसरवी में किस बात की चर्चा की?

उत्तरः खुसरू ने अपनी मसरवी में इस बात की भी चर्चा की है कि हिंदुस्तान में तोता और मैना भी आदमी की बोली बोलते हैं। छोड़े ताल पर कदम उठाते हैं, बकरियाँ संतुलन के खेल दिखाती हैं और बंदर रुपए और अठन्नी का भेद बता देते है।

(च) अरब में अंकों का नाम हिदसा कैसे पड़ा?

उत्तरः अंकों को अरबी में हिंदसा कहते हैं। उन्होंने कहा हिंद और असा इन दो शब्दों के योग से बना है। उनका ख्याल था कि असा नाम के कोई भारतीय गणितज्ञ थे, जिन्होंने अंकों का आविष्कार किया था। इसलिए अरब में अंकों का ना हिंदसा पड़ गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top