Class 12 Hindi MIL Chapter 11 बाजार दर्शन

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, Class 12 Hindi MIL Chapter 11 बाजार दर्शन Question Answer in English Medium. AHSEC Class 11 आरोह भाग 2 Solutions, Which you can Download PDF Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

Class 12 Hindi MIL Chapter 11 बाजार दर्शन

Today’s We have Shared in This Post, Class 12 Hindi MIL Chapter 11 बाजार दर्शन for Free. Class 11 आरोह Bhag 2 Textbook Solutions. Class 12 Hindi MIL Chapter 11 बाजार दर्शन. I Hope, you Liked The information About The HS 1st Year Aroh Bhag 2 Solutions. If you liked HS 1st Year Aroh Bhag 2 Question Answer in English Medium Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

बाजार दर्शन

आरोह: गद्य खंड

प्रश्नोत्तर:

1. बाजार का जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर क्या-क्या असर पड़ता है? 

उत्तरः बाजार का जादू चढ़ते ही मन किसी की नहीं मानता। उसे उस समय हर चीज जरुरी उपयोगी और आराम को बढ़ाने वाला मालूम होता है। परन्तु जादू की सवारी उतरते ही वास्तविकता का पता चल जाता है। उस समय उसे लगता हैं, जिन फैंसी चीजों को अपने आराम के लिए खरीदा था, वह आराम नहीं देती बल्कि खलल ही डालती है।

2. बाजार में भगतजी के व्यक्तितव का कौन सा सशक्त पहलू उभरकर आता है? क्या आपको नजर में उनका आचरण समाज में शांति स्थापित करने में मददगार हो सकता है?

उत्तरः बाजार में भगतजी के व्यक्तितव का एक सशक्त पहलू उभरकर आता है। भगतजी को बाजार का चकाचौंध अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाते। बाजार का जादू उनपर नहीं चलता है। क्योंकि बाजार जाते वक्त उनका मन खाली नहीं होता। वह अपनी आवश्यकताओं को ठीक-ठीक समझकर बाजार जाते हैं। भगतजी की निश्चित प्रतीति के कारण बाजार का सारा आमंत्रण उप पर व्यर्थ होकर बिखरा रहता हैं।

मेरी नजर में भगतजी का यह आचरण समाज में शान्ति स्थापित करने में मददगार हो सकता है। क्योंकि वे पैसे की ‘पर्चेजिग पावर’ का प्रयोग नहीं करते बल्कि वे प्रयोजनीयता को समझकर बाजार का सही उपयोग करते हैं। वह बाजार को सार्थकता देते हैं। बाजार को सच्चा लाभ देते हैं। जिससे समाज में संतुलन बना रहता हैं। जिससे समाज में शान्ति स्थापित करने में मददगार है।

3. ‘बाजारुपन’ से क्या तात्पर्य हैं? किस प्रकार के व्यक्ति बाजार को सार्थकता प्रदान करते हैं अथवा बाजार की सार्थकता किसमें है?

उत्तरः बाजारूपन का तात्पर्य हैं, लोगो में परस्पर सद्भाव की कमी। इस सद्भाव की कमी के कारण आदमी आपस में भाई-भाई, सुहृद या पड़ोसी नहीं रहते बल्कि आपस में कोरे गाहक और बेचक की तरह व्यवहार करते है।

वही व्यक्ति बाजार को सार्थकता प्रदान करते हैं, जो जानता है कि वह क्या चाहता हैं। अगर हम अपनी आवश्यकताओं को ठीक-ठीक समझकर बाजार का उपयोग करें, तो उसका लाभ उठा सकते है।

4. बाजार किसी का लिंग, जाति, धर्म या क्षेत्र नही देखता, वह देखता है सिर्फ उसकी क्रय शक्ति को। इस रूप में वह एक प्रकार से सामाजिक समता की भी रचना कर रहा है। आप इससे कहाँ तक सहमत हैं।

उत्तरः यह सत्य हैं, कि बाजार किसी का लिंग, जाति, धर्म या क्षेत्र नहीं देखता हैं। बाजार हर किसी के लिए होता है। कोई भी उसका उपयोग कर सकता है। मनुष्य अपनी सामर्थ अनुसार बाजार का लाभ उठाता है। यह उपभोकता पर निर्भर करता हैं, कि वह बाजार को सार्थकता प्रदान कर रहा है, या केवल बाजार का बाजारूपन ही बढ़ा रहा है।

बाजार सिर्फ मनुष्य की क्रय शक्ति को देखता हैं। इस दृष्टि से अगर देखा जाए तो हम कह सकते हैं, कि बाजार एक प्रकार से सामाजिक समता की भी रचना कर रहा है। वह हर वर्ग के व्यक्ति को खरीदारी करने का समान अधिकार प्रदान करता हैं। वह उँचनीच का भेद नहीं करता है।

5. आप अपने तथा समाज से कुछ ऐसे प्रसंग का उल्लेख करें 

(क) जब पैसा शक्ति के परिचायक के रूप में प्रतीत हुआ।

(ख) जब पैसे की शक्ति काम नही आई।

उत्तर: (क) अक्सर देखा जाता हैं कि लोग पैसे की पावर का इस्तेमाल करते हैं। चाहे वह स्कूल की दाखिला के लिए हो या नौकरी प्राप्त करने के लिए। पैसा शक्ति का परिचायक के रूप में दिखती हैं। कुछ एक कार्यालयों में तो रिश्वत के बिना कोई काम नहीं होता है।

(ख) जहाँ पैसा शक्ति के परिचायक के रूप में प्रतीत होता हैं, वही कुछ एक परिस्थिति में पैसो की शक्ति काम नहीं आती हैं। समाज में ऐसे बहुत सारे उदारहण मिलते हैं, जहाँ कुकर्मो को पैसे की शक्ति से दबाने की कोशिश की जाती हैं, परन्तु सफलता नही मिलती। वहाँ विजय सच्चाई की होती हैं।

6. बाजार दर्शन किस विद्या की रचना है?

उत्तर: बाजार दर्शन एक निबन्ध है।

7. बाजार दर्शन के निबन्धकार कौन है?

उत्तर: बाजार दर्शन के निबन्धकार जैनेन्द्र कुमार हैं।

8. जैनेन्द्र कुमार का जन्म कब हुआ?

उत्तर: जैनेनद्र कुमार का जन्म सन् १९०५ में उत्तर प्रदेश के अलीगढ में हुआ।

9. जैनेन्द्र कुमार द्वारा रचित दो उपन्यासों का नाम बताए?

उत्तर: जैनेन्द्र कुमार द्वारा रचित दो उपन्यास हैं – परख, त्यागपत्र।

10. लेखक ने “पैसा पावर है” – ऐसा क्यों कहा?

उत्तर: लेखक ने पैसा को पावर कहा हैं, क्योंकि पैसा मनुष्य को शक्तिशाली बना देता हैं।

11. कब बाजार मनुष्य को बेकार बना सकता है?

उत्तर: जब मनुष्य अपनी जरूरत को तय कर बाजार में जाने के बजाय उसकी चमक- दमक में फँस गए तो वह असंतोष, तृष्णा और ईर्ष्या से घायलकर हमें बेकार बना डालता हैं।

12. “बाजार में एक जादू है” – लेखक ने ऐसा क्यों कहा हैं?

उत्तरः लेखक ने कहा हैं, कि जिस प्रकार चुबंक लोहे को अपनी तरफ खीचता हैं, ठीक उसी प्रकार बाज़ार भी लोगों को अपनी ओर आर्कषित करता है।

13. लेखक ने बाजार के जादू से बचने का कौन सा उपाय बताया हैं?

उत्तरः लेखक ने बताया हैं, कि इस जादू से बचने का उपाय एक ही हैं। और वह हैं, बाजारे जाने से पहले अपनी प्रयोजनीयता को ठीक-ठीक समझ ले।

14. भगतजी कौन हैं?

उत्तरः भगत जी चूरन बेचनेवाले व्यक्ति हैं।

15. किस प्रकार के व्यक्ति बाजार को सार्थकता प्रदान करते हैं?

की उत्तरः बाज़ार को सार्थकता वही व्यक्ति दे सकता हैं, जो जानता हैं, कि उसे क्या चाहिए।

16. किस प्रकार के व्यक्ति बाजार का बाजारूपन बढ़ाते है?

उत्तर: जो व्यक्ति अपने ‘पर्चेजिंग पावर’ के गर्व में अपने पैसे से केवल एक विनाशक शक्ति शैतानी शक्ति, व्यंग्य की शक्ति ही बाजार को देते है, वही बाजारुपन बढ़ाते हैं।

S.L No.CONTENTS
आरोह: काव्य खंड
Chapter – 1दिन जल्दी-जल्दी ढलता है
Chapter – 2कविता के बहाने
Chapter – 3कैमरे में बंद अपाहिज
Chapter – 4सहर्ष स्वीकारा है
Chapter – 5उषा
Chapter – 6कवितावली (उत्तर कांड से)
Chapter – 7रुबाईयाँ
Chapter – 8छोटा मेरा खेत
Chapter – 9बादल – राग
Chapter – 10पतंग
आरोह: गद्य खंड
Chapter – 11बाजार दर्शन
Chapter – 12काले मेघा पानी दे
Chapter – 13चार्ली चैप्लिन यानी हम सब
Chapter – 14नमक
Chapter – 15शिरीष के फूल
Chapter – 16भक्तिन
Chapter – 17पहलवान की ढोलक
Chapter – 18श्रम विभाजन और जाति प्रथा
वितान
Chapter – 19सिल्वर वैडिंग
Chapter – 20अतीत में दबे पांव
Chapter – 21डायरी के पन्ने
Chapter – 22जूझ

व्याख्या कीजिए:

1. स्त्री माया न जोड़े तो क्या मैं जोडूं?

उत्तरः प्रसंग: प्रस्तुत पंक्ति हमारी पाठ्य पुस्तक “आरोह” के “बाजार दर्शन” नामक निबन्ध से ली गई हैं। इसके निबन्धकार हैं, जैनेन्द्र कुमार।

संदर्भ: प्रस्तुत पंक्ति में निबन्धकार ने स्त्री को मायामयी बताया है।

व्याख्या: लेखक ने एक घटना का वर्णन करते हुए कहते है, कि एक बार उनके एक मित्र बाज़ार गये थे। गये थे एक मामूली चीज़ खरीदने के लिए परन्तु लौटे बहुत सारो-चीजों के साथ। पुछने पर उन्होंने अपनी पत्नी की ओर संकेत करते हैं। लेखक कहते हैं, खरीदारी में महिला हमेशा आगे ही रहती हैं। आदिकाल से ही इस विषय में पति से पत्नी की प्रमुखता प्रमाणित है।

लेखक कहते हैं, स्त्री ही माया जोड़ती हैं। स्त्री को यहाँ मायामयी कहा गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top