SEBA Class 7 Hindi Chapter 1 नन्हा-मुन्ना राही हूँ

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete Syllabus of SEBA Class 7 Hindi Chapter 1 नन्हा-मुन्ना राही हूँ Question Answer with you. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 7 Hindi Chapter 1 नन्हा-मुन्ना राही हूँ Which you can Download PDF Notes SEBA Class 7 Hindi Chapter 1 नन्हा-मुन्ना राही हूँ Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 7 Hindi Chapter 1 नन्हा-मुन्ना राही हूँ

Today’s We have Shared in This Post, SEBA Class 7 Hindi Chapter 1 नन्हा-मुन्ना राही हूँ Solutions for Free with you. SEBA Class 7 Hindi Chapter 1 नन्हा-मुन्ना राही हूँ Notes I Hope, you Liked The information About The Class 7th Hindi Question Answer. if you liked SEBA Solutions for Class 7 Hindi Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

नन्हा-मुन्ना राही हूँ

अभ्यास-माला

पाठ से

1. ‘नन्हा मुन्ना राही हूँ’ एक देशप्रेममूलक गीत है।

प्रस्तुत गीत को लय के साथ कक्षा में गाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

2. इस गीत को तुम किस माहौल में गुनगुना सकते हो? बताओ।

उत्तर: इस गीत को हम गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती आदि जैसे राष्ट्रीय समारोह में गुनगुना सकते हैं।

3. उत्तर लिखो:

(क) कविता में उल्लिखित देश का सिपाही कौन है?

उत्तर: कविता में उल्लिखित देश का सिपाही है नन्हे मुन्ने बच्चे।

(ख) अपना देश भारत कैसे किसी से कम नहीं है?

उत्तर: दूसरे प्रगतिशील देशों की तरह हमारे भारत देश में भी विभिन्न उद्योग और कल-कारखानों की भरमार है। कला संस्कृति के मामले में तो भारत विश्व विख्यात है।

(ग) “देश को बनाऊँगा मशीनों का नगर।” अपने देश को मशीनों का नगर बनाने का संकल्प क्यों लिया गया है?

उत्तर: दूसरे प्रगतिशील देशों की तरह हमारा भारत देश भी उनकी बराबरी कर सके, इशी कारण मशीनों का नगर बनाने का संकल्प लिया गया है। ताकि भारत का हर व्यक्ति इन मशीनों का इस्तेमाल कर भारत को प्रगति की ऊंँचाइयों तक ले जा सके।

(घ) भारत के अलावा हमारे देश को और किन-किन नामों से जाना जाता है?

उत्तर: भारत के अलावा हमारे देश को भारतवर्ष, हिन्दुस्तान, इंडिया आदि नामों से जाना जाता है। 

(ङ) अपना तिरंगा ऊँचा रखने के लिए क्या करना जरूरी है?

उत्तर: अपना तिरंगा ऊँचा रखने के लिए हमे देश के प्रति सम्मान और देश के लिए कुछ ऐसा कार्य करने की उमंग होनी चाहिए। जिससे देश का नाम ऊँचा हो और भारत का तिरंगा ऊँचाई पर लहराते रहे।

(च) तुम्हारी मंजिल क्या है? तुम कैसे उस मंजिल तक पहुँचोगे?

उत्तर: मेरी मंजिल भारतीय सेना मै भर्ती होना है। मैं इस मंजिल तक पहुचने के लिए कड़ी मेहनत करूँगा।

(छ) हरे-भरे खेत भारत के किन प्रांतों में मिलते हैं, लिखो।

उत्तर: हरे-भरे खेत भारत के पंजाब, असम, गुजरात, हरियाना आदि प्रान्तों में मिलते है।

S.L No.CONTENTS
Chapter – 1नन्हा-मुन्ना राही हूँ
Chapter – 2चार मित्र
Chapter – 3एक तेजस्वी और दयावान बालक
Chapter – 4मेरी राजस्थान यात्रा
Chapter – 5जीना-जिलाना मत भूलना
Chapter – 6चाय: असम की एक पहचान
Chapter – 7हार की जीत
Chapter – 8अपनें के पत्र
Chapter – 9सुमन एक उपवन के
Chapter – 10स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ
Chapter – 11कागज की कहानी
Chapter – 12अशोक का शस्त्र-त्याग
Chapter – 13भगतिन मौसी
Chapter – 14आओ, स्कूल चलें
Chapter – 15तुम कब जाओगे, अतिथि
Chapter – 16अमृत वाणी
पाठ के आस-पास

1. नीचे कुछ मशीनों के चित्र हैं। उन मशीनों के नाम और कहाँ इनका प्रयोग होता है, लिखो।

उत्तर: (क) आर्मी टैंक: सेनाओं द्वारा युद्ध में दुश्मन पर विशेष तोर से बने कई प्रकार के गोले दागने, इस पर लगी मशीन गन से गोली मारने व पैदल सेना को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयोग किया जाता है।

(ख) हैंड ट्रैक्टर: हैंड ट्रैक्टर खेत की जुताई करने के लिए प्रयोग होता है।

(ग) ए.टी.एम: यह मशीन बैंक में वित्तीय लेनदेन के लिए प्रयोग होता है।

2. हमारे देश ने कृषि, उद्योग, तकनीकी समेत सभी क्षेत्रों में विकास किया है। तुम अपने सहपाठियों के साथ मिलकर कृषि व तकनीकी क्षेत्रों में देश की कामयाबी पर चर्चा करो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

3. प्रस्तुत गीत में भारतवर्ष को शांति की नगरी कहा गया है। नीचे हमारे देश के कुछ शांतिदूतों के चित्र दिए गए हैं। इन चित्रों को पहचानो एवं उनके बारे में पास ही दिए गए स्थानों में लिखो:

उत्तर: (क) गौतम बुद्ध: गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पू. में कपिलवस्तु के लुम्बिनी में हुआ था। वर्तमान में यह स्थान नेपाल में है। बुद्ध ने महज 29 साल की उम्र में ही घर-गृहस्थी का त्याग कर दिया और दिव्य ज्ञान की खोज में निकल पड़े। बुद्ध ने दुनियाभर में लोगों के बीच अहिंसा, शांति, प्रेम, सद्भावना और त्याग का संदेश देकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के प्रवर्तक थे। जन्म के समय माता-पिता ने बुद्ध का नाम राकुमार सिद्धार्थ रखा था। बुद्ध बचपन से ही शांत और गंभीर स्वभाव के थे। वे अपना अधिकांश समय एकांत में बैठने और चिंतन रहने में बिताते थे।

(ख) महात्मा गांधी: महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था। 13 साल की उम्र में महात्मा गांधी की शादी कस्तूरबा से हुई थी। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिन्होंने आजादी की जंग में भारतीयों को एक किया और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान दिया।

(ग) मदर टेरेसा: मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मेसिडोनिया की राजधानी स्कोप्जे शहर में हुआ। जिन्हें रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाज़ा गया है। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी। इन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की। 45 सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की इन्होंने मदद की और साथ ही मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी के प्रसार का भी मार्ग प्रशस्त किया।

भाषा-अध्ययन

1. निम्नलिखित शब्द के स्वर और व्यंजन अलग-अलग करके लिखे गए हैं–

बढ़ाऊँगा = ब् + अ + द्+ आ + ऊँ + ग् + आ। इसे वर्ण-विच्छेद कहते हैं। 

अब निम्नलिखित शब्दों का वर्ण-विच्छेद करो:

मंजिल – 

परचम –

लहराएँगे –

दुनिया –

उत्तर: (i) मंजिल – म् + अं + ज् + इ + ल् + अ।

(ii) परचम – प् + अ + र् + अ + च् + अ + म् + अ।

(iii) लहराएंँगे – ल् + अ + ह् + अ + र् + आ + एँ + ग् + ए।

(iv) दुनिया – द् + उ + न + इ + य + आ।

2. आओ, शब्दों के शुद्ध रूप लिखें:

अशुद्धशुद्ध
पियारप्यार
वनुगा
दूनीया
मशिनी
चलूँगा
पायंगे
पापि
गीरने

उत्तर: 

अशुद्धशुद्ध
पियारप्यार
वनुगाबनूंगा
दूनीयादूनियाँ
मशिनीमशीन
चलूँगाचलूँगा
पायंगेपायेंगे
पापिपापी
गीरनेगिरने
योग्यता-विस्तार

1. स्वर और व्यंजन वर्णों को छाँट कर निर्धारित जगहों में लिखो:

उत्तर: 

स्वर वर्णव्यंजन वर्ण

2. क्रम से संख्याएँ भरकर नीचे के खाली चौखटों को पूरा करो:

१०
१२१४१७१९
२३२८
३२३४३७३९
४१४५४६५०

उत्तर:

१०
१११२१३१४१५१६१७१८१९२०
२१२२२३२४२५२६२७२८२९३०
३१३२३३३४३५३६३७३८३९४०
४१४२४३४४४५४६४७४८४९५०

3. तुमलोग ऐसे ही और देशप्रेममूलक गीत इकट्ठे करो और गाने की कोशिश करो। 

आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें:

शब्दअर्थ
आँखों का तारा
चलन
नन्हा
मंजिल
पसीना
परचम
लहराएँगे
डगर
थम

उत्तर:

शब्दअर्थ
आँखों का ताराबहुत प्यारा
चलननियम, रिवाज
नन्हाछोटा-सा
मंजिललक्ष्य
पसीनागर्मी में जो पानी शरीर से निकलता है
परचमझंडा
लहराएँगेहवा के झोंकों से हिलेंगे
डगरमार्ग, राह, रास्ता
थमठहरना, रुक जाना

We Hope the given SEBA Class 7 Hindi Textbook Solutions PDF will help you. If you Have any Regarding, SCERT Hindi Class 7, drop a comment below and We will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top