SEBA Class 7 Hindi Additional Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete New Syllabus of SEBA Class 7 Hindi Additional Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ Question Answer. SEBA Class 7 Hindi Exta Question Answer. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 7 Hindi Additional Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ Which you can Download PDF Notes SEBA Class 7 Hindi Additional Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 7 Hindi Additional Chapter 10 स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ

Today’s We have Shared in This Post, SEBA Class 7 Hindi Additional Solutions for Free with you. SEBA Class 7 Hindi Additional Notes. I Hope, you Liked The information About The Class 7th Hindi Additional Question Answer. if you liked SEBA Class 7 Hindi External Question Answer PDF Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर की वीरांगनाएँ

ADDITIONAL QUESTION ANSWER

1. कनकलता कौन थी?

उत्तर: कनकलता एक वीरांगना थी, जिन्होंने देश को अंग्रेज शासन से मुक्त कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान किया था।

2. विद्यार्थियों के बीच किस विषय पर चर्चा हो रही थी?

उत्तर: विद्यार्थियों के बीच कनकलता की मूर्ति और उनके बलिदान के बारे में चर्चा हो रही थी।

3. मीना ने किस तारीख को भारत की आजादी के बारे में बताया?

उत्तर: मीना ने बताया कि 15 अगस्त, 1947 को भारत अंग्रेजी सरकार के शासन से आजाद हुआ था।

4. अध्यापक ने आजादी के लिए संघर्ष के बारे में क्या कहा?

उत्तर: अध्यापक ने कहा कि हमारे देशवासियों को आजादी के लिए सालों संघर्ष करना पड़ा और इस लड़ाई में अनेक लोग शहीद हुए।

5. कनकलता ने किसके खिलाफ संघर्ष किया था?

उत्तर: कनकलता ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया था।

6. ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन किस वर्ष में चला था?

उत्तर: ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन 1942 ई. में चला था।

7. कनकलता किस स्थान पर तिरंगा फहराने के लिए जुलूस के साथ आई थी?

उत्तर: कनकलता गहपुर नामक जगह पर थाने में तिरंगा फहराने के लिए जुलूस के साथ आई थी।

8. नागारानी गाइदिंल्यू ने किस उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया?

उत्तर: नागारानी गाइदिंल्यू ने तेरह साल की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया।

9. नागारानी गाइदिंल्यू का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर: नागारानी गाइदिंल्यू का जन्म मणिपुर राज्य के लंकाओ नामक गाँव में हुआ था।

10. नागारानी गाइदिंल्यू का जन्म कब हुआ था?

उत्तर: नागारानी गाइदिंल्यू का जन्म 26 जनवरी, 1915 ई. में हुआ था।

11. नागारानी गाइदिंल्यू को कब गिरफ्तार किया गया था?

उत्तर: नागारानी गाइदिंल्यू को 1932 ई. में गिरफ्तार किया गया था।

12. गाइदिंल्यू को किस कारण से गिरफ्तार किया गया था?

उत्तर: गाइदिंल्यू को अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने के कारण गिरफ्तार किया गया था।

13. गाइदिंल्यू को कितनी उम्र में जेल की सजा दी गई थी?

उत्तर: गाइदिंल्यू को 16 साल की उम्र में जेल की सजा दी गई थी।

14. गाइदिंल्यू कब तक जेल में रहीं?

उत्तर: गाइदिंल्यू भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तक जेल में रहीं।

15. कनकलता के मन में क्या विचार था जब पुलिस ने जुलूस को रोका?

उत्तर: कनकलता के मन में आजादी की धून सवार थी और वह तिरंगा फहराए बिना लौटना नहीं चाहती थीं।

16. असम की कौन-सी वीरांगना तेरह साल की उम्र में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुई थीं?

उत्तर: नागारानी गाइदिंल्यू तेरह साल की उम्र में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुई थीं।

17. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने गाइदिंल्यू को किस नाम से संबोधित किया था?

उत्तर: पंडित जवाहरलाल नेहरू ने गाइदिंल्यू को ‘नागारानी’ कहकर संबोधित किया था।

18. मिजोरम की स्वतंत्रता सेनानी का नाम क्या था?

उत्तर: मिजोरम की स्वतंत्रता सेनानी का नाम रोपुइलियानी था।

19. रोपुइलियानी के पति का नाम क्या था?

उत्तर: रोपुइलियानी के पति का नाम वन्दुला था।

20. वन्दुला कौन थे?

उत्तर: वन्दुला मिजोरम के देनलुंग गाँव के मुखिया थे।

21. पति के मृत्यु के बाद रोपुइलियानी किस गाँव की मुखिया बनी थी?

उत्तर: पति के मृत्यु के बाद रोपुइलियानी देनलुंग गाँव की मुखिया बनी थी।

22. मिजोरम के लिखित इतिहास के अनुसार गाँव की मुखिया बननेवाली पहली महिला कौन थी?

उत्तर: मिजोरम के लिखित इतिहास के अनुसार, रोपुइलियानी गाँव की मुखिया बननेवाली पहली महिला थी।

23. अंग्रेजों ने रोपुइलियानी को कब गिरफ्तार किया था?

उत्तर: अंग्रेजों ने रोपुइलियानी को 1893 ई. में गिरफ्तार किया था।

24. रोपुइलियानी की मृत्यु कब और कहाँ हुई थी?

उत्तर: रोपुइलियानी की मृत्यु 1894 ई. में जेल में ही हुई थी।

25. मेघालय राज्य की शहीद वीरांगना का नाम क्या था?

उत्तर: मेघालय राज्य की शहीद वीरांगना का नाम माता राशिमनी हाजों था।

26. सिक्किम की स्वाधीनता संग्रामी का नाम क्या था?

उत्तर: सिक्किम की स्वाधीनता संग्रामी का नाम हेलेन लेपचा उर्फ सावित्री देवी था।

27. रानी गाइदिंल्यू ने पंडित नेहरू से कहाँ मुलाकात की थी?

उत्तर: रानी गाइदिंल्यू ने पंडित नेहरू से शिलांग जेल में मुलाकात की थी।

28. नेहरूजी ने रानी गाइदिंल्यू से कब मुलाकात की थी?

उत्तर: नेहरूजी ने रानी गाइदिंल्यू से 1937 ई. में मुलाकात की थी।

29. किस अपराध के कारण रोपुइलियानी को गिरफ्तार किया गया था?

उत्तर: अंग्रेजों का खुलेआम विरोध करने के अपराध में रोपुइलियानी को गिरफ्तार किया गया था।

30. हेलेन लेपचा का दूसरा नाम क्या था?

उत्तर: हेलेन लेपचा का दूसरा नाम सावित्री देवी था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top