SEBA Class 8 Hindi Additional Chapter 3 मैडम मेरी क्यूरी

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete New Syllabus of SEBA Class 8 Hindi Additional Chapter 3 मैडम मेरी क्यूरी 100% New Edition Common Question Answer. SEBA Class 8 Hindi Extra Question Answer. Are you a Student of SEBA Class 8 Hindi Additional Chapter 3 मैडम मेरी क्यूरी Notes Which you can Download PDF Notes SEBA Class 8 Hindi Textbook Additional Solutions for free using direct Download Link Given Below in This Post.

Join Buttons

SEBA Class 8 Hindi Additional Chapter 3 मैडम मेरी क्यूरी

Today’s We have Shared in This Post, SEBA Class 8 Hindi Additional Solutions for Free with you. SEBA Class 8 Hindi Additional Question Answer. I Hope, you Liked The information About The Class 8th Hindi Additional Solutions. if you liked SEBA Class 8 Hindi External Question Answer PDF Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

 मैडम मेरी क्यूरी

ADDITIONAL QUESTION ANSWER

1. मेरी क्यूरी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: मेरी क्यूरी का जन्म 7 नवंबर 1867 को वारसा (पोलैंड) में हुआ था।

2. बचपन में मेरी क्यूरी को उनके दोस्त किस नाम से पुकारते थे?

उत्तर: बचपन में मेरी क्यूरी को उनके दोस्त मान्या नाम से पुकारते थे।

3. मेरी क्यूरी के माता-पिता का पेशा क्या था?

उत्तर: मेरी क्यूरी के माता-पिता दोनों अध्यापक थे।

4. मेरी क्यूरी ने 24 साल की उम्र तक कहाँ शिक्षा प्राप्त की?

उत्तर: मेरी क्यूरी ने 24 साल की उम्र तक अपने जन्मस्थान वारसा (पोलैंड) में शिक्षा प्राप्त की।

5. मेरी क्यूरी को आगे की पढ़ाई के लिए किस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना था?

उत्तर: मेरी क्यूरी को आगे की पढ़ाई के लिए पेरिस के सोरबोन विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना था।

6. मेरी क्यूरी ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण क्या निर्णय लिया?

उत्तर: मेरी क्यूरी ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी बड़ी बहन ब्रोन्या की आर्थिक सहायता करने के लिए घरेलू शिक्षिका बन गईं।

7. मेरी क्यूरी पेरिस कब पहुँचीं?

उत्तर: मेरी क्यूरी पेरिस 1891 ईस्वी में पहुँचीं।

8. पेरिस में रहने के लिए मेरी क्यूरी को कैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?

उत्तर: उन्हें छठी मंजिल पर एक ऐसा कमरा किराए पर लेना पड़ा, जो गर्मी में गर्म और सर्दी में बहुत ठंडा हो जाता था।

9. पेरिस में मेरी क्यूरी की मुलाकात किससे हुई?

उत्तर: पेरिस में मेरी क्यूरी की मुलाकात वैज्ञानिक पियरे क्यूरी से हुई।

10. मेरी क्यूरी और पियरे क्यूरी का विवाह कब हुआ?

उत्तर: मेरी क्यूरी और पियरे क्यूरी का विवाह 1895 ईस्वी में हुआ।

11. मेरी क्यूरी की पहली संतान कौन थी और उसका जन्म कब हुआ?

उत्तर: मेरी क्यूरी की पहली संतान आइरीन थी और उसका जन्म 1897 ईस्वी में हुआ।

12. मेरी क्यूरी की दूसरी बेटी का नाम क्या था और वह कब जन्मी?

उत्तर: मेरी क्यूरी की दूसरी बेटी का नाम ईव था और वह 1904 ईस्वी में जन्मी।

13. मेरी क्यूरी की मातृभूमि के प्रति भावना कैसी थी?

उत्तर: वे एक सक्रिय फ्रेंच नागरिक होने के बावजूद अपना पोलिश परिचय खोना नहीं चाहती थीं और अपनी मातृभूमि से अपार प्रेम करती थीं।

14. मेरी क्यूरी के बहन का नाम क्या था, जिन्होंने उनकी आर्थिक सहायता की?

उत्तर: मेरी क्यूरी के बहन का नाम ब्रोन्या था, जिन्होंने उनकी आर्थिक सहायता की।

15. मेरी क्यूरी ने कितने वर्षों तक घरेलू शिक्षिका का कार्य किया?

उत्तर: मेरी क्यूरी ने चार वर्षों तक घरेलू शिक्षिका का कार्य किया।

16. मेरी क्यूरी अपनी बेटियों को कौन-सी भाषा सिखाती थीं?

उत्तर: मेरी क्यूरी अपनी बेटियों को पोलिश भाषा सिखाती थीं।

17. क्यूरी दंपति ने शोध-कार्य के लिए किस स्थान का उपयोग किया?

उत्तर: क्यूरी दंपति ने शोध-कार्य के लिए एक साधारण कमरे को प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल किया।

18. मेरी क्यूरी और पियरे क्यूरी ने किस खनिज में एक अज्ञात सक्रिय तत्व पाया?

उत्तर: मेरी क्यूरी और पियरे क्यूरी ने पिट्सब्लेंड खनिज में एक अज्ञात सक्रिय तत्व पाया।

19. किस देश की सरकार ने क्यूरी दंपति को पिट्सब्लेंड उपहार स्वरूप दिया?

उत्तर: ऑस्ट्रिया देश की सरकार ने क्यूरी दंपति को पिट्सब्लेंड उपहार स्वरूप दिया।

20. क्यूरी दंपति को शोध के लिए कितनी मात्रा में पिट्सब्लेंड प्राप्त हुआ?

उत्तर: क्यूरी दंपति को शोध के लिए एक टन मात्रा में पिट्सब्लेंड प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top