SEBA Class 8 Hindi Additional Chapter 11 भारत की भाषिक एकता

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete New Syllabus of SEBA Class 8 Hindi Additional Chapter 11 भारत की भाषिक एकता 100% New Edition Common Question Answer. SEBA Class 8 Hindi Extra Question Answer. Are you a Student of SEBA Class 8 Hindi Additional Chapter 11 भारत की भाषिक एकता Notes Which you can Download PDF Notes SEBA Class 8 Hindi Textbook Additional Solutions for free using direct Download Link Given Below in This Post.

Join Buttons

SEBA Class 8 Hindi Additional Chapter 11 भारत की भाषिक एकता

Today’s We have Shared in This Post, SEBA Class 8 Hindi Additional Solutions for Free with you. SEBA Class 8 Hindi Additional Question Answer. I Hope, you Liked The information About The Class 8th Hindi Additional Solutions. if you liked SEBA Class 8 Hindi External Question Answer PDF Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

भारत की भाषिक एकता

ADDITIONAL QUESTION ANSWER

1. भारत की बहुभाषिक संस्कृति की तुलना किससे की गई है?

उत्तर: भारत की बहुभाषिक संस्कृति की तुलना एक सुंदर फुलवारी से की गई है, जहाँ विभिन्न भाषाएँ फूलों की तरह अपनी सुगंध और सौंदर्य से इसे समृद्ध बनाती हैं।

2. भारत में भाषाओं की विविधता से किसे लाभ मिलता है?

उत्तर: भारत में भाषाओं की विविधता से देश की सामासिक संस्कृति को विशिष्टता मिलती है। यह विभिन्न लोककथाओं, लोकगीतों, मुहावरों, कहावतों और साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से प्रकट होती है।

3. संविधान की अष्टम अनुसूची में कितनी भाषाओं को स्थान दिया गया है?

उत्तर: भारतीय संविधान की अष्टम अनुसूची में 22 भाषाओं को स्थान दिया गया है।

4. अष्टम अनुसूची में शामिल कुछ प्रमुख भाषाओं के नाम बताएँ।

उत्तर: अष्टम अनुसूची में शामिल कुछ प्रमुख भाषाओं के नाम है— हिंदी, असमीया, बोड़ो, बांग्ला, उड़िया आदि प्रमुख भाषाएँ हैं जो अष्टम अनुसूची में सम्मिलित हैं।

5. भारत में कुल लगभग कितनी भाषाएँ बोली जाती हैं?

उत्तर: भारत में लगभग 1500 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं।

6. अनेक भाषाओं के होने के बावजूद भारत में कौन-सी प्रमुख विशेषता देखी जाती है?

उत्तर: अनेक भाषाओं के होने के बावजूद भारत में “विविधता में एकता” की विशेषता देखी जाती है।

7. ऐसी कौन-सी भाषाएँ हैं जो संविधान में सम्मिलित नहीं हैं लेकिन राज्य की राजभाषा के रूप में मान्यता प्राप्त हैं?

उत्तर: मिजो, खासी और गारो जैसी भाषाएँ संविधान में सम्मिलित नहीं हैं, लेकिन वे राज्यों की राजभाषाओं के रूप में स्वीकृत हैं।

8. भारत की भाषायी विविधता का राष्ट्रीय एकता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: भारत की भाषायी विविधता राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाती है क्योंकि यह विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोकर आपसी सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देती है।

9. भारत में विभिन्न भाषाओं का संरक्षण क्यों आवश्यक है?

उत्तर: भारत में विभिन्न भाषाओं का संरक्षण इसलिए आवश्यक है क्योंकि वे देश की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण भाग हैं। भाषाएँ साहित्य, परंपराओं, इतिहास और लोकसंस्कृति की वाहक होती हैं, इसलिए उनका संरक्षण राष्ट्रीय पहचान और विविधता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

10. भारत में विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले लोगों को आपसी संवाद में क्या कठिनाइयाँ होती हैं?

उत्तर: हाँ, विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले लोगों को एक-दूसरे को समझने में कठिनाइयाँ होती हैं, लेकिन भारतीय भाषाओं में कुछ समान तत्व हैं जिनसे वे एक-दूसरे की भाषा को कुछ हद तक समझ सकते हैं।

11. भारतीय भाषाओं को एकता के सूत्र में किसने बाँध रखा है?

उत्तर: भारतीय भाषाओं को उनके समान तत्वों ने एकता के सूत्र में बाँध रखा है, जैसे समान शब्दावली, व्याकरण के नियम और सांस्कृतिक विरासत।

12. संस्कृत भाषा में लिखे गए दो प्रमुख महाकाव्य कौन-से हैं?

उत्तर: संस्कृत भाषा में लिखे गए दो प्रमुख महाकाव्य हैं – रामायण और महाभारत।

13. संस्कृत में विश्व के सबसे प्राचीन ग्रंथ का नाम क्या है?

उत्तर: संस्कृत में विश्व के सबसे प्राचीन ग्रंथ का नाम वेद है।

14. संस्कृत भाषा में रचित अन्य महत्वपूर्ण ग्रंथों के कुछ उदाहरण दें।

उत्तर: संस्कृत भाषा में रचित अन्य महत्वपूर्ण ग्रंथों के कुछ उदाहरण इस प्रकार है– उपनिषद, पुराण, पंचतंत्र, हितोपदेश, कालिदास के नाटक और काव्य (जैसे अभिज्ञान शाकुंतलम्, मेघदूत) संस्कृत में रचित महत्वपूर्ण ग्रंथ हैं।

15. आधुनिक भारतीय भाषाओं की उत्पत्ति किस भाषा से मानी जाती है?

उत्तर: आधुनिक भारतीय भाषाओं की उत्पत्ति मुख्यतः संस्कृत भाषा से मानी जाती है।

16. संस्कृत भाषा के कौन-कौन से तत्व आधुनिक भारतीय भाषाओं में पाए जाते हैं?

उत्तर: संस्कृत भाषा के शब्द, व्याकरण के नियम, तत्सम और तद्भव शब्द आधुनिक भारतीय भाषाओं में पाए जाते हैं।

17. संस्कृत भाषा के कौन-कौन से महाकाव्य विभिन्न प्रांतीय भाषाओं में अनूदित हुए?

उत्तर: रामायण और महाभारत संस्कृत से विभिन्न प्रांतीय भाषाओं में अनूदित हुए।

18. तमिल भाषा में रामायण का अनुवाद किसने किया?

उत्तर: तमिल भाषा में रामायण का अनुवाद कंबन ने किया।

19. असमिया भाषा में रामायण का अनुवाद किसने किया?

उत्तर: असमिया भाषा में रामायण का अनुवाद माधव कंदलि ने किया।

20. अवधी भाषा में रामचरितमानस की रचना किसने की?

उत्तर: अवधी भाषा में रामचरितमानस की रचना तुलसीदास ने की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top