SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 10 अफसर

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, Ambar Bhag 2 Class 10 book PDF Download SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 10 अफसर Question Answer in English Medium. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 10 अफसर Solutions Which you can Download PDF Notes SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 10 अफसर Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 10 अफसर

Today’s We have Shared in This Post, Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 10 अफसर Solutions for Free with you. SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 10 अफसर Textbook Notes PDF I Hope, you Liked The information About The Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF Question Answer. if you liked Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF English medium Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

अफसर

गद्य खंड

अम्यास-माला

बोध एवं विचार

1. सही बिकल्प का चयन कीजिए:

(क) अफ सर आपकी गलतियों का क्या माँगता है?

(i) हिसाब।

(ii) स्पष्टीकरण।

(iii) लेखा-जोखा।

(iv) मूल्य।

उत्तरः (ii) स्पष्टीकरण।

(ख) अफसर को अपने घर का हर बच्चा अपने आपमें क्या लगता है?

(i) शत्रु।

(ii) मित्र।

(iii) केस।

(iv) फाइल।

उत्तर: (iii) केस।

(ग) अफसर के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है?

(i) अफसर आपकी कार्यकुशलता एवं ईमानदारी की प्रशंसा करता है।

(ii) अफसर से आप दोस्ती भी कर सकते हैं।

(iii) आप अफसर के साथ-साथ चल भी सकते हैं।

(iv) अफसर रिटायर होने के बाद भी अपने घर को दफ्तर की तरह चलाता है।

उत्तरः (iv) अफसर रिटायर होने के बाद भी अपने घर को दफ्तर की तरह चलाता है।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए:

(क) ‘अफसर’ नामक पाठ किस प्रकार की रचना है?

उत्तर: ‘अफसर’ नामक पाठ एक व्यांगात्मक रचना है।

(ख) अफसर के पद से रियाटर होने के बाद भी आदमी में क्या कायम रहता है?

उत्तरः अफसर के पद से रिटायर होने के बाद भी आदमी में अफसरी कायम रहता है।

(ग) अफसर क्या होता है?

उत्तरः अफसर रेडीमेड मसीहा है एक्टिव शहीद होता है फुर्तीला कछुआ होता है। वह ओखली में सिर रख मूसलों को अनुशासन में रखता है।

(घ) अफसर किस प्रकार का मसीहा होता है?

उत्तरः अफसर व्यक्ति की कार्यकुशलता या ईमानदारी पर नहीं, चमचों और चापलूसों पर भरोसा करता है।

(ङ) चमन में बहार बनकर कौन आता है?

उत्तरः नया अफसर चमन में बहार बनकर आता है।

3. संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) अफसर अपने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण कब और क्यों माँगता है?

उत्तरः अफसर अपने कर्मचारियों की गलती का स्पष्टीकरण माँगता है, लेकिन और कार्य ठीक प्रकार से होता है तो वह उनकी सराहना नहीं करता, बल्कि पूरी सफलता का श्रेय स्वयं ले लता है।

(ख) अफसर अपने आपको सफल कब मानता है?

उत्तरः अफसर अपने आप को सफल तब मानता है जब वह कर्मचारियों के कार्य में गलती निकालता है तथा उसके बाद उन्हें डॉट मारता है। वह जब उसके प्रशासन में कार्य कुशलता से चलता है तब वह स्वयं को सफल मानता है।

(ग) लेखक अफसर के साथ नाव में बैठने से मना क्यों करता है?

उत्तरः लेखक अफसर के साथ नाव में बैठने स इसलिए मना करता है, क्योंकि संगतिमय वातावरण में वह किसी फाइल का किस्सा छेड़ दे और चाँदनी रात तथा ठंडी मंद हवा का मजा न लेने देगा।

(घ) लोग ऐसा क्यों सोचते हैं कि अफसर किस मिट्टी का बना है?

उत्तरः लोग ऐसा इसलिए सोचते हैं, क्योंकि रिटायर होने के बाद भी कई अफसरों का अफसरत्व खत्म नहीं होता है।

(ङ) अफसर को उसकी पत्नी और बच्चे कैसे लगते हैं?

उत्तरः अफसर को अपनी पत्नी न सुलझने वाली चिर-पेडिंग साक्षात फाइल तथा बेटा एक केस लगता है, जो अनुशासन भंग करता है पर उसे सस्पेंड नहीं किया जा सकता न ही ‘प्रमोशन’ रोका जा सकता है।

(च) अफसर किस रूप में आता है और किस रूप में जाता है?

उत्तरः अफसर पैदायशी अफसर आता है। वह रिटायर होने के बाद भी अफसर ही रहता है तथा उसका अपसरत्व घर पर चलता है।

(छ) लेखक ने अफसर और नेता में क्या अंतर बताया है?

उत्तरः लेखक ने कहा है अफसर हर व्यक्ति को अलग-अलग डॉट मारता है, जबकि नेता सबको एक साथ खड़े करके डॉट मारता है।

(ज) एक अफसर की क्या सीमाएँ हैं, जिनका वह उल्लंघन नहीं कर सकता?

उत्तरः एक अफसर की कुछ सीमाएँ होती हैं जैसे – फाइल, मीटिंग, दौरा, रिपोर्ट, डी.ओ. रिमाइडर, मेमो, आर्डर इत्यादि जिनका वह उल्लंघन नहीं कर सकता।

4. सम्यक उत्तर दीजिए:

(क) अफसर अपने घर को दफ्तर की तरह कैसे जलाता है?

उत्तर: अफसर का अफसरत्व घर पर भी कायम रहता है तथा वह घर के लोगें को परेशान करता है।

(ख) नया अफसर किस रूप में आता है?

उत्तरः नया अफसर एक नए रूप में आता है। उसकी पसंद अनुसार सब कुछ बदला जाता है। टोबल से लेकर साफ सपाई तथा पंक्चुअलटी पर विशेष तौर पर जोर दिया जाता है।

(ग) अफसर के तबादले के समय विदाई भाषण देने वालों के सामने धर्म संकट क्यों रहता है?

उत्तर: अफसर के तबादले के समय विदाई भाषण देने वाले के सामने धर्म-संकट रहता है नए अफसर को मक्खन लगाने का और जाने वाले अफसर के लिए शाब्दिक अफसोस प्रकट करने के लिए शब्द नहीं मिल पाते।

(घ) अफसर के बारे में बहस का विषय क्या है?

उत्तरः अफसर अपने अनुसार कहा तबादला ले सकता है। वे सबको डॉट मार देता है।

(ङ) पाठ के आधार पर अफसर की चारित्रिक विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: पाठ के आधार पर अफसर की चारित्रिक विशेषता उसका अफसरत्व है, जो रिटायर होने के बाद भी नहीं बदलता।

(च) पाठ में आपको सबसे अच्छा व्यंग्य कौन-सा लगा?

उत्तर: पाठ के अनुसार सबसे अच्छा व्यंग्य है कि अफसर रेडीमेड मसीहा होता है, एक्टिव शहीद और फुर्तीला कछुआ होता है। वह ओखली में सिर रख मूसलों को अनुशासन में रखता है। वह नहीं है बल्कि जीवन को एक निश्चित तरीके से डील करता है।

5. आशय स्पष्ट कीजिए:

(क) अफसर से रियाटर होने के बाद भी आदमियों में अफसरत्व कायम रहता है, जो घर के लोगों को परेशान करता है।

उत्तरः इस पंक्ति से लेखक आशय है कि जिन लोगों को अफसरत्व की आदत हो जाती है वे उसे घर में भी ऐसे ही कायम रखते हैं तथा घर के लोगों को परेशान करते रहते हैं।

(ख) वह एक आत्मा है, एक शरीर के रिटायर होने के बाद नया शरीर ग्रहण कर लेती है।

उत्तर: जिस प्रकार आत्मा अजर और अमर होती है उसी तरह अफसरत्व भी एक व्यक्ति के रिटायर होने पर दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाती है।

(ग) अफसर सब जगह है। वह जॉन ड्यूटी सर्वव्यापी है।

उत्तरः आशय है कि अफसर हर जगह मौजूद है वह ईश्वर की तरह सर्वव्यापी है अर्थात वह हर चीज में विद्यामान है।

(घ) अफसर अगर इस किनारे से जा रहा है तो आप उस किनारे से जाइए।

उत्तर: इस पंक्ति से आशय है कि अगर अफसर एक किनारे से जा रहा है तो आप दूसरे किनारे से जाइए अर्थात अफसर के सामने आएँ तथा जितना हो सके उनसे दूर रहिए।

S.L No.CONTENTS
(GROUP – A) काव्य खंड
Chapter – 1पद-युग्म
Chapter – 2वन – मार्ग में
Chapter – 3किरणों का खेल
Chapter – 4तोड़ती पत्थर
Chapter – 5यह दंतुरित मुसकान
Chapter – 6ऐ मेरे वतन के लोगो
Chapter – 7लोहे का स्वाद
गद्य खंड
Chapter – 8आत्म निर्भरता
Chapter – 9नमक का दारोगा
Chapter – 10अफसर
Chapter – 11न्याय
Chapter – 12वन-भ्रमण
Chapter – 13तीर्थ-यात्रा
Chapter – 14इंटरनेट की खट्टे-मीठे अनुभव
(GROUP – B) काव्य खंड
Chapter – 15बरगीत
Chapter – 16कदम मिलाकर चलना होगा
गद्य खंड
Chapter – 17अमीर खुसरु की भारत भक्ति
Chapter – 18अरुणिमा सिन्हा: साहस की मिसाल

भाषा एवं व्याकरण

1. निम्नलिखित महुवरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए:

भाड़ में जाना, किस्सा छेड़ना, ठोकना-बजाना, सूत्र जुड़ना, मक्खन लगाना, खाट खड़ी होना, बहार बनकर आना।

उत्तरः भाड़ में जाना (कोई मतलब न होना): राम ने श्याम से कहा भाड़ में जाओं, मुझे तुम्हारी कोई बात नहीं सुननी है।

किस्सा छेड़ना (चर्चा करना): आज फिर सोमा ने अपनी कश्मीर यात्रा का किस्सा छेड़ दिया।

ठोका-बजाना (तसल्ली करना): मैं सामान को लेने से पहले ठोक बजाकर जाँच करती हूँ।

सूत्र जुड़ना (मिलाप करना): भारत की संस्कृति ही हमें एक सूत्र में जोड़ती है।

मक्खन लगाना (खुसामद करना): राम अपनी बात मनवाने के लिए कई बार कमल को मक्खन लगाता है।

खाट खड़ी होना (परेशान होना): पुलवामा कांड के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की खाट खड़ी कर दी।

बहार बनकर आना (खुशी आना): उम्मीद की एक किरण सीता के जीवन में बहार बनकर आई।

2. निम्नलिखित शब्दों का इस प्रकार वाक्य में प्रयोग कीजिए, जिससे उनका लिंग-निर्णय हो जाए:

दस्तखत, तबादला, किस्सा, नाव, फाइल, रिश्ता, प्रशासन, साँचा, चमन, पौधा।

उत्तरः दस्तखत: (पुल्लिंग): कागजों पर दस्तखत हो गया है।

तबादला: पुल्लिंग): उसका (सीता) तबादला हो गया।

किस्सा: पुल्लिंग): दादी हमें स्वाधनता संग्राम के नए-नए किस्से सुनाती है।

नाव: (स्त्रीलिंग): नाव टूट गई।

फाइल: (स्त्रीलिंग): मैंने फाइल रख दी है।

रिश्ता: (पुल्लिंग): राम और गीता का रिश्ता टूट गया।

प्रशासन: (पुल्लिंग): प्रशासन कुछ नहीं कर रहा।

साँचा: (पुल्लिंग): गुझिया बनाने का साँचा टूट गया।

चमन: (स्त्रीलिंग): मीठा फल खाता मैं चमन का।

पौधा: (पुल्लिंग): बीज से नया नन्हा पौधा निकला है।

3. नमूने के अनुसार वाक्य बदलिए:

नमूना: इस मौके पर हम क्या कह सकते हैं?

इस मौके पर हम क्या कहें?

(क) इस अवस्था में वे कहाँ जा सकते हैं?

उत्तरः इस अवस्था में वे कहाँ जाएँ।

(ख) अब रमेश क्या कर सकता है?

उत्तर: अब रमेश क्या करे?

(ग) इस समय वे क्या कर सकते हैं?

उत्तरः इस समस्या में वे क्या करें?

नमूना: पहले फाइलें कैसी होती थीं?

पहले फाइलें कैसी होती होंगी?

(क) पहले फिल्में कैसी थीं?

उत्तरः पहले फिल्में कैसी होती थी?

(ख) पहले घर कैसे बनते थे?

उत्तरः पहले घर कैसे बन होगें?

(ग) पहले पढ़ाई कैसी होती थी?

उत्तरः पहले पढ़ाई कैसे होती होगी?

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

1. शरद जोशी का जन्म कल और कहाँ हुआ था?

उत्तर: शरद जोशी का जन्म 21 मई, 1931 को उज्जैन (मध्य प्रदेश) में हुआ था।

2. शरद जोशी ने प्रारंभिक वर्षों में क्या कार्य किया?

उत्तर: शरद जाशी ने प्रारंभिक वर्षों में पत्रकार के रूप में कार्य किया।

3. शरद जोसी ने किस-किस विभाग में नौकरी की?

उत्तर: शरद जोशी ने आकाशवाणी तथा कई सरकारी कार्यालयों में नौकरी की थी।

4. लेखन के क्षेत्र में शरद जोशी ने साहित्य को किस विधा पर विशेष जोर दिया?

उत्तर: साहित्य रचना में शरद जोसी ने व्यंग्य विघा पर विशेष जोर दिया।

5. शरद जोशी की रचना की भाषा कैसी है?

उत्तर: शरद जोशी की रचना की भाषा अत्यंत सरल एवं सहज है।

6. शरद जोशी द्वारा रचित व्यंग्य पुस्तकें के नाम बताइए।

उत्तर: शरद जोशी द्वारा रचित व्यंग्य पुस्तकें इस प्रकार हैं -‘रहा किनारे बैठ’, ‘किसी बहाने’, ‘परिक्रमा’, ‘तिलस्म’, ‘दो व्यंग्य नाटक’, ‘पिछले दिनों में’, जीप पर सवार इल्लियाँ आदि।

7. शरद जोशी का निधन कब हुआ?

उत्तर: शरद जोसी का निधन 5 सितंबर 1991 को हुआ।

8. अफसर किस बात का स्पष्टीकरण माँग सकता है?

उत्तर: नाव में सुराख होने पर अफसर इसका स्पष्टीकरण माँग सकता है।

9. किस वातावरण में रोमांस पनपता है?

उत्तर: चाँदनी रात में जब हवा धीरे-धीरे बह रही है हो और नदी के जल में लहरें उठ रही हों तो ऐसे वातावरण में रोमांस पनपता है।

10. अफसर चाहकर भी किसे सस्पेंड नहीं कर सकता?

उत्तर: अफसर अपने घर को भी दफतर समझता है और घर के बच्चे भी उसे अपने-आप में एक केस लगते हैं। बच्चे अनुशासन तोड़ते हैं, पर अफसर उसे सस्पेंड नहीं कर सकता।

11. लेखक के अनुसार देश का विकास होने पर किसका विकास होगा?

उत्तर: लेखक के अनुसार देश का विकास होने पर अफसर का विकास होगा।

12. अफसर के तबादले का दृश्य कैसा होता है?

उत्तर: अफसर के तबादले का दृश्य बड़ा रोचक होता है। इस अवसर पर कर्मचारी खुसी और गम दोनों जाहिर करते हैं।

13. अफसर के शरीर की कोई रंग किसके सूत्रों से अलग काम नहीं करती?

उत्तर: अफसर के शरीर की कोई रग सरकारी सूत्रों से अलग काम नहीं करती।

14. बजट में गुंजाइश हो तो अफसर क्या कर सकता है?

उत्तर: बजट में गुंझाइश हो तो अफसर न होने वाला काम भी कर सकता है।

15. नया अफसर के आने पर सब नयापन कितने समय तक कायम रहता है?

उत्तर: नया अफसर के आने पर नयापन शुरू के दो माह तक कायम रहता है।

16. ‘फुर्तीला कछुआ’ और एकिटव शहीद’ किस को अफसर को बताया गया है?

उत्तर: ‘फुर्तीला कछुआ’ और एकिटव शहीद’ अफसर को बताया गया है।

17. ‘अफसर’ कहानी के कहानीकार कौन है?

उत्तर: ‘अफसर’ कहानी के कहानीकार शरद जोशी हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top