SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 10 गिल्लू

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, Class 9 Hindi MIL Chapter 10 गिल्लू Question Answer in English Medium. SEBA Class 9 Ambar Bhag 1 Textbook Solutions, SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 10 गिल्लू Solutions Which you can Download PDF Notes SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 10 गिल्लू Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 10 गिल्लू

Today’s We have Shared in This Post, Ambar Bhag 1 Class 9 Textbook Solutions for SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 10 गिल्लू Solutions for Free with you. SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 10 गिल्लू Textbook Notes PDF I Hope, you Liked The information About The Ambar Bhag 1 Class 9 Textbook Question Answer. if you liked Ambar Bhag 1 Class 9 PDF Notes in English Medium Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

गिल्लू

गद्य खंड

अभ्यास -माला

बोध एवं विचार:

1. सही उत्तर चुनिए:

(क) ‘गिल्लू’ किस प्रकार की रचना है? –

(i) कहानी।

(ii) संस्मरण।

(iii) रेखाचित्र।

(iv) उपन्यास।

उत्तर: (iii) रेखाचित्र।

(ख) किस फूल में आज एक पीली कली लगी है?

(i) गुलाब में।

(ii) सोनजुही में।

(iii) चमेली में।

(iv) सूर्यमुखी में।

उत्तर: (ii) सोनजुही में।

(ग) लेखिका ने गिल्लू के घावों पर _____________ का मलहम लगाया।

(i) वेसिलीन।

(ii) पेंसिलीन।

(iii) आयोडीन।

(iv) बोरोलीन।

उत्तरः (ii) पेंसिलीन।

(घ) गिल्लू का प्रमुख भोजन था—

(i) काजू।

(ii) किसमिस।

(iii) बादाम।

(iv) मूँगफली।

उत्तर: (i) काजू।

2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए:

(क) सोनजुही में लगी पीली को देखकर लेखिका को किसका स्मरण हो आया?

उत्तर: सोनजुही में लगी पीली को देखकर लेखिका को एक छोटे से जीव का स्मरण हो गया।

(ख) दोनों कौए एक गमले के चारों ओर क्या ढूँढ़ रहे थे?

उत्तर: दोनों कौए एक गमले के चारों ओर चोंचों से छुआ-छुऔवल जैसा खेल खेल रहे थे।

(ग) हम कौए और उसकी आवाज (काँव-काँव करने) को प्रायः किस अर्थ में प्रयुक्त करते हैं?

उत्तर: हम कौए और उसकी आवाज (काँव-काँव करने) को प्रायः अवमानना के अर्थ में प्रयुक्त करते हैं।

(घ) लेखिका के काक पुराण के विवेचन में अचानक बाधा क्यों आ पड़ी?

उत्तर: लेखिका का काक पुराण के विवेचना में अचानक बाधा आ पड़ी क्योंकि गमले और दीवार की संधि में छिपे एक छोटे से जीव पर उनकी दृष्टि पड़ गई।

(ङ) गिलहरी का छोटा बच्चा कहाँ से आया था?

उत्तर: गिरहली का छोटा बच्चा संभवतः घोंसले से गिर पड़ा था।

(च) लेखिका ने गिल्लू को गर्मी पहुँचाने के लिए क्या किया?

उत्तर: लेखिका ने गिल्लू को गर्मी पहुंचाने के लिए हीटर जलाया और उसे उष्णता देने का प्रयत्न किया।

(छ) गिल्लू की समाधि कहाँ बनाई गई है?

उत्तर: सोनजुही की लता के नीचे गिल्लू की समाधि दी गई है।

3. संक्षेप में उत्तर दीजिए:

(क) सोनजुही में लगी पीली कली को देखकर लेखिका को किसकी याद आती है और क्यों?

उत्तर: सोनजूही में लगी पीली कली को देखकर लेखिका को एक छोटे से जीव की याद आती है। क्योंकि उस लता की सघन हरितिमा में छिपकर बैठता था और फिर लेखिका के निकट पहुँचकर उनके कंधे पर कूद कर चौंका देता था।

(ख) “यह काकभुशुंडि भी विचित्र प्राणी है।”- लेखिका ने कौवे को विचित्र प्राणी क्यों कहा है?

उत्तर: कौवा एक साथ समादरित, अनादरित, अतिसम्मानित, अति अवमानित है। कौवे को अपने आने का मधुर संदेश अपने दूरस्थ प्रियजनों को इनके कर्कश स्वर में ही देना पड़ता है। इसलिए लेखिका ने कौवे को विचित्र प्राणी कहा है।

(ग) गिलहरी का बच्चा घायल कैसे हुआ था और उसे देखकर लोगों ने क्या कहा?

उत्तर: गिलहरी का बच्चा काक द्वंद की चोंचों के आघात से घायल हुआ था और उसे देखकर लोगों ने कहा कि कौवे की चोंच का घाव लगने के बाद यह बच नहीं सकता है।

(घ) लेखिका ने गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार कैसे किया?

उत्तरः लेखिका गिलहरी के घायल बच्चे को उठाकर कमरे में लायी, फिर रूई से रक्त पोंछकर घावों पर पेंसिलिन का मरहम लगाया। इस प्रकार लेखिका ने उसका उपचार किया।

(ङ) लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्ल ने कौन-सा उपाय खोज निकाला?

उत्तर: लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू ने यह उपाय खोज निकाला कि वह लेखिका के पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता।

(च) लेखिका ने गिल्लू को जाली से मुक्त करने का निश्चय क्यों किया?

उत्तर: लेखिका ने गिल्लू को जाली से मुक्त करने का निश्चय किया ताकि बाहर जाकर वह खुले हवा में सांस ले सके।

(छ) लेखिका को चौंकाने के लिए गिल्लू क्या करता था?

उत्तर: लेखिका को चौकाने के लिए गिल्लू के भी फूलदान के फूलों में छिप जाता, कभी परदे की चुन्नर में और कभी सोनजुही की पत्तियों में।

(ज) गर्मी से बचने के लिए गिल्लू ने क्या उपाय खोज निकाला था?

उत्तर: गर्मी से बचने के लिए गिल्लू लेखिका के पास रखी सुराही पर लेट जाता।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) कौवे को एक ही साथ समादरित और अनादरित पक्षी क्यों माना जाता है?

उत्तर: कौवे को एक साथ समादरित और अनादरित पक्षी माना जाता है। पितर पक्ष में अपने प्रियजनों से कुछ पाने के लिए कौवे को समादरित करना चाहिए। क्योंकि ये कौवे किसी न किसी के आत्मीय संबंधी रहे होंगे। दूसरी ओर, वह किसी के मधुर संदेश को भी अपने कर्कश स्वर में ही देते हैं, जिसके कारण उसे अनादरित किया जाता है।

(ख) लेखिका के घर से बाहर रहने पर गिल्लू क्या करता था?

उत्तर: लेखिका के घर से बाहर रहने पर गिल्लू खिड़की की खुली जाली की राहत से बाहर चला जाता है और दिन भर गिलहरियों के झुंड का नेता बना हर डाल पर उछलता-कूदता रहता।

(ग) गिल्लू किस प्रकार एक परिचारिका की भूमिका निभाता था?

उत्तर: एक बार जब महादेवी वर्मा अस्वस्थ थी, तब गिल्लू महादेवी वर्मा के तकिए पर सिरहाने में बैठकर अपने नन्हें-नन्हें पंजों से उनकी सिर और बालों को इतने हौले-हौले सहलाता रहता कि उसका हटना एक परिचारिका के हटने के समान लगता। इस प्रकार गिल्लू एक परिचारिका की भूमिका निभाता था।

(घ) अपने जीवन के अंतिम समय में गिल्लू किस तरह की चेष्टाएँ करने लगा था?

उत्तर: अपने जीवन के अंतिम समय में गिल्लू विभिन्न प्रकार की चेष्टाएँ करने लगा था वह झूले में न रहकर लेखिका के बिस्तर पर आ जाता है और अपने ठंडे पंजों से लेखिका की ऊँगली पकड़कर हाथ में चिपक जाता है।

5. गिल्लू के कुछ शरारतों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: गिल्लू के कुछ शरारतें इस प्रकार है-

(क) लेखिका के पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाना और तेजी से उतर जाना।

(ख) लेखिका को चौंकाने के लिए उसका कभी फूलदान के फूलों के पीछे तो कभी परदे की चुन्नट में और कभी सोनजुही की पत्तियों में छिप जाना।

(ग) लेखिका की अस्वस्था में उसके सिरहने बैठकर अपने नन्हें-नन्हें पंजों से सिर और बालों को हौले-हौले सहलाना आदि।

6. निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए:

(क) यह काकभुशुंडि भी विचित्र पक्षी है- एक साथ समादरित अनादरित अति सम्मानित अति अवमानित।

उत्तर: इसका आशय यह है कि कौवे को यहाँ एक विचित्र पक्षी कहा गया है, पितर पक्ष में अपने प्रियजनों से कुछ पाने के लिए वह आता है, इसलिए वह समादरित है। दूसरी ओर, वह किसी के मधुर संदेश को भी अपने कर्कश स्वर में देने के कारण अनादरित है।

(ख) इतना ही नहीं हमारे दूरस्थ प्रियजनों को भी अपने आने का मधुर संदेश इनके कर्कश स्वर में ही देना पड़ता है।

उत्तर: हमारे पुरखे को पितृ पक्ष में हमसे कुछ पाने के लिए काक बन कर ही अवतीर्ण होना पड़ता है। वह अपने आने का संदेश अपने दूरस्थ प्रियजनों को देना चाहता है। लेकिन दुर्भाग्यवश अपने आने का मधुर संदेश भी उन्हें अपने कर्कश स्वर में ही देना पड़ता है।

S.L No.CONTENTS
(GROUP – A) काव्य खंड
Chapter – 1पद
Chapter – 2भजन
Chapter – 3ब्रज की संध्या
Chapter – 4पथ की पहचान
Chapter – 5शक्ति और क्षमा
Chapter – 6गांधीजी के जन्मदिन
Chapter – 7ओ गंगा बहती हो क्यों
गद्य खंड
Chapter – 8पंच परमेश्वर
Chapter – 9खाने-खिलाने का राष्ट्रीय शाोक
Chapter – 10गिल्लू
Chapter – 11दुख
Chapter – 12जीवन-संग्राम
Chapter – 13अंधविश्वास की छोटें
Chapter – 14पर्वी का देश भारत
(GROUP – B) काव्य खंड
Chapter – 15बरगीत
Chapter – 16मुक्ति की आकांक्षा
गद्य खंड
Chapter – 17वे भूले नहीं जा सकते
Chapter – 18पिंपलांत्रीः एक आदर्श गाँव

भाषा एवं व्याकारण:

1. निम्नलिखित उदाहरणों पर ध्यान दीजिए:

आ + हार = आहार।

उप + चार = उपचार।

अति + रिक्त = अतिरिक्त।

अप + मान = अपमान।

उपर्युक्त शब्दों के पहले क्रमश: आ, उप, अति और, अप शब्दांश लगे हुए हैं। व्याकरण में इन्हें उपसर्ग कहते हैं। उपसर्ग शब्दों के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।

निम्नलिखित उपसर्ग लगाकर पाँच-पाँच शब्द बनाइए।

-सम्, अधि, अनु, उप, अप, अभि, प्रति, सु।

उत्तर: सम् = सम्मान, समाहार, संपूर्ण, संगम, सम्मुख।

अधि = अधिनायक, अधिपति, अधिकार, अधिवक्ता, अध्यादेश।

अनु = अनुकरण, अनुशासन, अनुकूल, अनुवाद, अनुसार।

उप = उपकार, उपदेश, उपचार, उपाध्यक्ष, उपमान।

अप = अपमान, अपयश, अपकार, अपरिचित, अपहरण।

अभि = अभियोग, अभिमान, अभिभावक, अभिसार।

प्रति = प्रतिकूल, प्रतिरोध, प्रतिक्षा, प्रतिकार, प्रतिफल।

सु = सुगम, सुयश, सुबोध, सुयोग्य, सुमेल।

2. न, नहीं, ही, मत का सही प्रयोग रिक्त स्थानों पर कीजिए।

(क) चंदन! धूप में ________________ खेलो।

उत्तरः मत।

(ख) रंजन कल ______________ जाएगा।

उत्तरः ही।

(ग) वह कुंदन _______________ आ रहा है।

उत्तरः नहीं।

(घ) दिलीप _____________ जाने क्या-क्या बकता रहता है।

उत्तरः न।

(ङ) कमला ____________ पढ़ती है ___________ खाना बनाती है।

उत्तरः न, नहीं।

(च) राहुल आज विद्यालय _____________ गया।

उत्तरः नहीं।

(छ) बच्चे को _____________ डाँटो।

उत्तरः मत।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर:

1. महादेवी वर्मा की गणना किन कवियों में की जाती है?

उत्तरः महादेवी वर्मा की गणना छायावाद के प्रमुख कवियों में की जाती हैं।

2. महादेवी वर्मा का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तरः महादेवी वर्मा का जन्म सन १९७० में उत्तर प्रदेश के फर्रुखावाद शहर में हुआ था।

3. महादेवी वर्मा की शिक्षा-दीक्षा कहाँ हुई थी?

उत्तर: महादेवी वर्मा की शिक्षा-दीक्षा प्रयाग में हुई थी।

4. महादेवी वर्मा ने किनकी शिक्षा के लिए काफी प्रयत्न किए?

उत्तरः महादेवी वर्मा ने लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी प्रयत्न किए।

5. महादेवी वर्मा के काव्यों के नाम लिखिए।

उत्तरः महादेवी वर्मा के काव्यों के नाम: नीहार, रश्मि, नीरजा, यामा और दीपशिखा।

6. महादेवी वर्मा किस संस्था की प्राचार्या थीं?

उत्तरः महादेवी वर्मा प्रयाग महिला विद्यापीठ को प्राचार्या थीं।

7. महादेव वर्मा को हिन्दी गद्य साहित्य में किन रचनाओं को बुलंदियों तक पहुँचाने का श्रेय प्राप्त है?

उत्तरः महादेवी वर्मा को हिन्दी गद्य साहित्य में ‘संस्मरण’ और रेखाचित्र को बुलंदियों तक पहुँचाने का श्रेय प्राप्त है।

8. महादेवी वर्मा द्बारा लिखित रेखाचित्र एवं संस्मरण की पुस्तकें कौन-कौन सी है?

उत्तरः महादेवी वर्मा द्बारा लिखित ‘रेखाचित्र एवं संस्मरण की पुस्तकें क्रमशः अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ, पथ के साथी और श्रृंखला की कड़ियाँ है।

9. महादेवी वर्मा को किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया?

उत्तरः महादेवी वर्मा को साहित्य अकादमी एवं ज्ञानपीठ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनके अलावा उन्हें भारत सरकार ने पंद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किया।

10. महादेवी वर्मा का देहांत कब हुआ?

उत्तरः महादेवी वर्मा का देहान्त।। सितंबर १९८७ को हुआ।

11. लेखिका ने किस प्रकार गिलहरी के बच्चे की जातिवाचक संज्ञा को व्यक्तिवाचक रूप दिया?

उत्तर: लेखिका ने गिरहरी के बच्चे को ‘गिल्लू’ नाम देकर उसकी जातिवाचक संज्ञा को व्यक्तिवाचक रूप दिया।

12. तीन-चार मास बाद गिलहरी के बच्चे का कौन-सा रूप सबको विस्मित करने लगा?

उत्तरः तीन-चार मास बाद गिलहरी के बच्चे का स्निग्ध रोएँ, झब्बेदार पूँछ और चंचल चमकीलों आंखें सबको विस्मित करने लगा।

13. गिल्लू के किस स्वभाव पर सबको आश्चर्य होता था?

उत्तरः गिल्लू की समझदारी और उसके कार्य-कलाप पर सबको आश्चर्य होता था।

14. गिल्लू किस अद्भुत स्थिति में अपनी चमकीलों आँखों से लेखिका का कार्य-कलाप देखा करता था?

उत्तरः गिल्लू अपने अगले दो पंजों और सिर के अतिरिक्त सारा लघुगात लिफाफे के भीतर बन्द हो जाने की अद्भुत स्थिति में कभी-कभी घंटों मेज पर दीवार के सहारे खड़ा रहकर अपनी चमकीलों आँखों से लेखिका का कार्य-कलाप देखा करता था।

15. भूख लगने पर गिल्लू किस प्रकार लेखिका को सूचना देता था?

उत्तरः भूख लगने पर गिल्लू चिक-चिक करके लेखिका को सूचना देता था।

16. महादेवी वर्मा के पालतू जानवरों में गिल्लू किस कारण अपवाद था?

उत्तर: महादेवी वर्मा के पालतू जानवरों में गिल्लू इसी कारण अपवाद था कि केवल वही उनके साथ थाली में खाता ता और यह हिम्मत अन्य जानवरों में नहीं थी।

17. लेखिका को गिल्लू के झूले में क्या मिला? उससे उन्हें क्या ज्ञात हुआ?

उत्तरः लेखिका को गिल्लू के झूले में काजू भरे मिले। उससे उन्हें यह ज्ञात हुआ कि उनकी अनुपस्थिति में गिल्लू अपना प्रिय खाद्य कितना कम खाता था।

18. लेखिका को अस्पताल में क्यों रहना पड़ा था? उस दौरान गिल्लू क्या करता था?

उत्तरः मोटर दुर्घटना में घायल होने के कारण लेखिका को कुछ दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था। उसी दौरान जब भी कोई लेखिका के कमरे का दरवाजा खोलता था, गिल्लू अपने झूले से उतरकर दौड़ता और फिर किसी दूसरे को देखकर उसी तेजी से अपने धोंसले में जा बैठता था।

19. गिलहरियों का जीवन-काल कितने वषों का होता है?

उत्तरः गिलहरियों के जीवन की अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होती। गिल्लू की जीवन-यात्रा भी दो वर्ष की अवस्था में ही समाप्त हो गई।

20. लेखिका ने सोनजुही की लता के नीचे गिल्लू की समाधि क्यों बनाई?

उत्तरः लेखिका ने सोनजुही की लता के नीचे गिल्लू की समाधि इसलिए बनाई क्योंकि वह उसे सर्वाधिक प्रिय थी। वह उस लता की सघन हरोतिमा में छिपकर बैठा करता था। उन्हें विश्वास था कि गिल्लू जुही के पीले फूल के रूप में खिलकर उन्हें चौंकाने ऊपर अवश्य आएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top