SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 14 पर्वी का देश भारत

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, Class 9 Hindi MIL Chapter 14 पर्वी का देश भारत Question Answer in English Medium. SEBA Class 9 Ambar Bhag 1 Textbook Solutions, SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 14 पर्वी का देश भारत Solutions Which you can Download PDF Notes SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 14 पर्वी का देश भारत Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 14 पर्वी का देश भारत

Today’s We have Shared in This Post, Ambar Bhag 1 Class 9 Textbook Solutions for SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 14 पर्वी का देश भारत Solutions for Free with you. SEBA Class 9 Hindi MIL Chapter 14 पर्वी का देश भारत Textbook Notes PDF I Hope, you Liked The information About The Ambar Bhag 1 Class 9 Textbook Question Answer. if you liked Ambar Bhag 1 Class 9 PDF Notes in English Medium Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

पर्वी का देश भारत

गद्य खंड

अभ्यास -माला

बोध एवं विचार:

1. सही विकल्प का चयन कीजिए:

(क) विश्व को शांति, अहिंसा और एकता का पाठ किसने पढ़ाया

(i) देवों और महापुरुषों ने।

(ii) नेताओं और अधिकारियों ने।

(iii) देश और देशवासियों ने।

(iv) सुरक्षाकर्मियों और सेनाओं ने।

उत्तर: (i) देवों और महापुरुषों ने।

(ख) इनमें से कौन सा पर्व राष्ट्रीय पर्व नहीं है?

(i) गाँधी जयंती।

(ii) स्वतंत्रता दिवस।

(iii) गणतंत्र दिवस।

(iv) महावीर जयंती।

उत्तरः (iv) महावीर जयंती।

(ग) ‘ओणम’ कहाँ मनाया जाता है?

(i) कर्नाटक।

(ii) केरल।

(iii) महाराष्ट्र।

(iv) तमिलनाडु।

उत्तरः (ii) केरल।

(घ) ‘दीपाली’ कब मनाई जाती है?

(i) पूर्णिमा के दिन।

(ii) अमावस्या के दिन।

(iii) पंचमी के दिन।

(iv) अष्टमी के दिन।

उत्तरः (ii) अमावस्या के दिन।

(ङ) ‘मिलाद-उन-नवीं’ किसके जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है?

(i) मुहम्मद निजामुद्दीन औलिया।

(ii) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद।

(iii) जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर।

(iv) हजरत मुहम्मद।

उत्तरः (iv) हजरत मुहम्मद।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए-

(क) भारत कैसा देश है?

उत्तरः भारत अत्यंत सुंदर, रमणीय, शांत एवं प्राकृतिक वैभव से भरपूर देश है।

(ख) अपने आप को भाग्यशाली कौन मानता है और क्यों?

उत्तरः भारत-भूमि पर जन्म लेने वाला हर व्यक्ति अपने आप को भाग्यशाली मानता है, क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से जो स्वरूप हमारे देश का है, वह विश्व में किसी दूसरे का नहीं हैं।

(ग) भारत के गले का हार किन नदियों को कहा गया है?

उत्तरः गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी महान नदियों को भारत के गले का हार कहा गया है।

(घ) ‘उगादि’ किस प्रकार का पर्व है और वह कहाँ मनाया जाता है?

उत्तर: ‘उगादि’ नववर्ष की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है और वह आंध्र, कर्नाटक और तामिलनाडु में मनाया जाता है।

(ङ) मुस्लिम पर्व कौन-कौन से हैं?

उत्तर: मुस्लिम पर्व हैं- इद उल फितर, ईद-उल-जुहा और मिलाद-उन-नबी प्रमुख हैं।

(च) राष्ट्रीय पर्व कौन-कौन से है?

उत्तरः स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गाँधी जयंती हमारे राष्ट्रीय पर्व हैं।

(छ) पूर्णिमा के दिन कौन-कौन से पर्व मनाए जाते हैं?

उत्तरः पूर्णिमा के दिन होली, रक्षाबंधन, शरद पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा मनाए जाते हैं।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के सम्यक उत्तर दीजिए:

(क) भारत की सबसे बड़ी विशेषता क्या है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तरः भारत की सबसे बड़ी विशेषता है – अनेकता में एकता, हमारे देश में अनेक धर्म एवं संप्रदाय के लोग रहते हैं। यहाँ तरह-तरह के पर्व मनाए जाते हैं।

(ख) महापुरुषों के जन्मदिन को हम पर्व के रूप में क्यों मनाते हैं?

उत्तरः महापुरुषों के जन्मदिन को हम पर्व के रूप में इसलिए मनाते हैं क्योंकि इन सभी महापुरुषों ने सेवा, त्याग अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाया हैं।

(ग) असम में बिहु का क्या महत्व है ? ये कितने प्रकार के है और कब-कब मनाए जाते हैं?

उत्तरः बिहु असम का जातीय उत्सव हैं। यह खुशी और आनंद का त्योहार है। इस त्योहार में असम की सामाजिक-सांस्कृतिक परंपरा एवं आपसी प्रेम के दर्शन होते हैं, इसलिए असम में बिहु का महत्व सर्वोपरि है। बिहु तीन प्रकार के होते हैं- रंगाली बिहु, भोगाली बिहु, वैशाख महीने की पहली तारीख में, भोगाली बिहु पौष संक्रांति के दिन और कंगाली बिहु कार्तिक महीने में मनाए जाते हैं।

S.L No.CONTENTS
(GROUP – A) काव्य खंड
Chapter – 1पद
Chapter – 2भजन
Chapter – 3ब्रज की संध्या
Chapter – 4पथ की पहचान
Chapter – 5शक्ति और क्षमा
Chapter – 6गांधीजी के जन्मदिन
Chapter – 7ओ गंगा बहती हो क्यों
गद्य खंड
Chapter – 8पंच परमेश्वर
Chapter – 9खाने-खिलाने का राष्ट्रीय शाोक
Chapter – 10गिल्लू
Chapter – 11दुख
Chapter – 12जीवन-संग्राम
Chapter – 13अंधविश्वास की छोटें
Chapter – 14पर्वी का देश भारत
(GROUP – B) काव्य खंड
Chapter – 15बरगीत
Chapter – 16मुक्ति की आकांक्षा
गद्य खंड
Chapter – 17वे भूले नहीं जा सकते
Chapter – 18पिंपलांत्रीः एक आदर्श गाँव

(घ) किस पर्व को ‘फूलों’ का पर्व कहा जाता है और क्यों?

उत्तरः ‘ओणम’ को ‘फूलो’ का पर्व कहा जाता है। यह केरल का सबसे बड़ा पर्व है। ‘ओणम’ पर्व के राजा बली और वामन अवतार की पौराणिक कथा जुड़ी हुई हैं। राजा बली बहुत ही न्यायप्रिय और परम दानवीर था। उसके शासन में प्रजा बहुत खुश थी। ऐसा विश्वास है कि ‘ओणम’ के महाबली अपनी प्रजा को देखने आते हैं। प्रजा उनका स्वागत-सत्कार करती है। राजा बली के स्वागत में प्रत्येक घर के आँगन में फूलों की पंखुड़ियों से सुंदर सुंदर रंगोलियाँ बनाई जाती है। फूलों की सजावटें होती है इसलिए ‘ओणम’ को ‘फूलों’ का पर्व भी कहा जाता है।

(ङ) रंगों का त्योहार क्या है? इस त्योहार की विशेषताएँ बताइए।

उत्तरः रंगों का त्योहार ‘होली’ है। इस त्योहार की विशेषताएँ-

(a) होली पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। यह वसंत पंचमी से ही शुरू हो जाती है।

(b) होली रंगों और प्रेम का त्योहार हैं। होली फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को जलाई जाती है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमें आयु, जाति, शिक्षा, वर्ग-भेद आदि को भुलाकर सब लोग परस्पर प्रेम से गले मिलते हैं।

(c) इस दिन लोग लाल गुलाल को प्यार और लगाव का प्रतीक मानते हैं इसलिए सबसे पहले लाल रंग के गुलाल को एक-दूसरे पर लगाते हैं।

(d) इस दिन को तुराई पर अच्छाई के विजय के कारण मनाया जाता है।

(च) होलिका कौन थी? उसे कौन-सा वरदान प्राप्त था?

उत्तरः होलिका हिरण्यकश्यप नामक दैत्य की बहन और विष्णुभक्त प्रहलाद की बुआ थी। उसे यह बरदान प्राप्त ता कि आग उसे जला नहीं सकती।

(छ) प्रह्लाद कौन था? वह किसकी पूजा करता था?

उत्तरः प्रहलाद हिरण्यकाश्यप का पुत्र था। वह भगवान विष्णु की पूजा करता था।

(ज) हमारे जीवन में पर्वों का क्या महत्व है?

उत्तरः हमारे जीवन में पर्वों का महत्व अधिक है। पर्व ही हमारे जीवन में सुखद परिवर्तन लाते हैं तथा उसमें हर्षोल्लास व नवीनता का संचार करते हैं। पर्व हमें याद दिलाते हैं कि जीवन में हम अकेले नहीं है। पर्व हमारे सामाजिक सोच और सामुदायिक जीवन का विकास करते हैं। हमारे पर्व संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में बाँधते हैं। हमारे पर्व हमारी भारतीय सांस्कृतिक परंपरा व भारतीय सभ्यता के प्रतीक हैं। इन पर्वों के माध्यम से हमारी संस्कृति की वास्तविक पहचान होती हैं। इस प्रकार हम देखते हैं कि पर्वो का हमारे जीवन में विशेष महत्व हैं।

(झ) ‘हमारी परंपरा और संस्कृति एक है। कैसे? सिद्ध कीजिए।

उत्तर: ‘हमारी परंपरा और संस्कृति एक हैं- यह बात हमारे पर्वो की विशेषताओं स साबित होती है। हमारे पर्व संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में बाँधते हैं। पर्व हमें हर वर्ष अपने पूर्वजों और उनके महान आदर्श की याद दिलाते है। पर्वों के जरिए संपूर्ण भारतवासियों का प्रेम-संबंध मजबूत होता है। विविध प्रकार के खान-पान, रहन-सहन आचार-व्यवहार। वेशभूषा होने के बावजूद सभी भारतवासी एक हैं। अनेकता में एकता और एकता में अनेकता भारत की पहचान है। हमारे लिए अपना देश सर्वोपरि है। वस्तुतः हमारी परंपरा और हमारी संस्कृति एक है।

(ञ) भारतीय तिथियों के अनुसार पर्वो की एक सूची बनाइए।

उत्तरः भारतीय तिथियों के अनुसार पर्वो की सूची निम्न प्रकार है-

तिथिपर्व
प्रतिपदाउदादि, गुड़ी पड़वा, वैशाखी, बिहु।
द्बितीयाभाई दूज।
तृतीयाहरतालिका और हरियाली तीज।
चतुर्थीकरवा चौथ और गणेश चतुर्थी।
पंचमीनाग पंचमी और वसंत पंचमी।
षष्ठीव्रत और हल षष्ठी।
सप्तमीरथ सप्तमी और संतान सप्तमी।
अष्टमीजन्माष्टमी, दुर्गाष्टमी और राधाष्टमी।
नवमीश्रीरामनवमी।
दशमीविजय दशमी और गंगा दशहरा।
एकादशीनिर्जला एकादशी, देवशायिनी एकादशी देवोत्थान एकादशी।
द्बादशीवामन द्बादशी, ओणम।
त्रयोदशीधनंतरि जयंती और धनतेरस।
चतुर्दशीनरक चतुर्दशी, बैकुंठ चतुर्दशी और अनंत चतुर्दशी।
अमावस्यादीपावली और पितृ अमावस्या।
पूर्णिमाहोली, रक्षाबंधन, शरद पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, मकर संक्रांति, पोंगल, बिहु।

भाषा एवं व्याकारण:

1. निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त उपसर्गों एवं प्रत्ययों को छाँटिए, अत्यंत, रमणीय, अहिंसा, एकता, स्वरूप, राष्ट्रीय, उल्लास, स्वागत, संस्कृति, गहराई, प्रसिद्ध, दशमी।

उत्तरः 

शब्दउपसर्गप्रत्यय
अत्यंतअति
रमणीयईय
अहिंसा
एकताता
स्वरूपस्व
राष्ट्रीयईय
उल्लासउतआस
स्वागतसु
संस्कृतिसम
गहराईआई
प्रसिद्धप्र
दशमी

2. निम्नलिखित सामासिक शब्दों के समास-विग्रह करते हुए उनके भेद बताइए— राष्ट्रपिता, देवोत्थान, महापुरुष, दीपावली, वर्ग-भेद, पीतांबर, नरकासुर,महिषमदिनी

उत्तरः 

सामासिक शब्दसमास-विग्रहभेद
राष्ट्रपिताराष्ट्र के पितातत्पुरुष समास
देवोत्थानदेव का उत्थानतत्पुरुष समास
महापुरुषमहान है जो पुरुषकर्मधारय समास
दीपावलीदीपों की अवलीतत्पुरुष समास
वर्ग-भेदवर्ग और भेदद्बिगु समास
पीतांबरपीत है अंबरबहुब्रीहि समास
नरकासुरनरक का असुरतत्पुरुष समास
महिषमर्दिनीमहिष को मर्दन करने वालीबहुब्रीहि समास

3. नीचे दिए वाक्यों को उचित परसर्ग द्वारा पूरा कीजिए-

(क) स्वतंत्रता संग्राम _______________ अनेक लोगों _______________ अपना योगदान दिया।

उत्तरः स्वतंत्रता संग्राम में अनेक लोगों ने अपना योगदान दिया।

(ख) राम ______________ रावण को बाण ______________ मारा।

उत्तरः राम ने रावण को बाण से मारा।

(ग) मोहन _______________ यह पाठ पूरी तरह याद है।

उत्तरः मोहन को यह पाठ पूरी तरह याद है।

(घ) मधु ______________ पिता जी रेलवे अधिकारी है।

उत्तरः मधु के पिता जी रेलवे अधिकारी है।

(ङ) तुम्हारे आने की सूचना मुझे पत्र _____________ मिली। 

उत्तरः तुम्हारे आने की सूचना मुझे पत्र के द्बिरा मिली।

(च) कोयला खान ______________ निकलता है।

उत्तरः कोयला खान से निकलता है।

(छ) _____________ भगवान, सबका कल्याम करो।

उत्तरः हे भगवान, सबका कल्याम करो।

(ज) पेड़ _____________ छाया ______________ विश्राम करो।

उत्तरः पेड़ की छाया में विश्राम करो।

(झ) चिड़िया ______________ पत्थर से _______________ मारो।

उत्तरः चिड़िया को पत्थर से मत मारो।

योग्यता-विस्तार:

1. असम में बिहु का पर्व कब और कैसे मनाया जाता है? विस्तारपूर्वक लिखिए।

उत्तर: बिहू का त्योहार भारत के असम राज्य का प्रमुख फसल कराई पर मनाया जाने वाला त्योहार है। इसे असम का जातीय उत्सव भी कहा जाता है। बिहू का संबंध कृषि अथवा प्रकृति से है। बिहू शब्द की व्युत्पति विषुव से हुई है। यह पर्व विषुव संक्रांति में मनाए जाते हैं। एक वर्ष में यह त्योहार असम में तीन बार मनाया जाता हैं। बिहू तीन हैं – रंगाली बिहू, भौगाली बिहू और काति बिहु। चैत्र एवं वैशाख महीने की संक्रांति में रंगाली या बहाग बिहु मनाया जाता है। भोगाली का अर्थ होता है -आनंदमय होना। शीतकाल के बाद वसंत ऋतु के आगमन पर चारों तरफ हरियाली एवं खुशहाली छा जाती है। इस समय पेड़ों और लताओं में ढेर सारी रंग-बिरंगे फूल बहुत ही सुन्दर दिखते हैं। रंगेरलियों नृत्य-गीत वाद्यों की लहरियों से भरा होने के कारण बहाग बिहु का नाम रंगाली बिहु पड़ा है। चैत्र महीने के अंतिम दिन से शुरू होकर लगातार सात दिनों तक बहाग या रंगाली बिहु मनाया जाता है। रंगाली बिहु या बहाग बिहु बड़े हर्षोल्लास तथा उमंग के साथ मनाया जाता है। गाँवों और शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। असम के युवक और युवतियाँ बड़े ही आनंद के साथ बिहु नृत्य करते हैं और बिहुगीत गाते हैं। पौष संक्रांति के दिन को असम में भोगाली बिहू के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को माघ बिहु भी कहा जाता है। इस समय अनाजों की कराई के बाद भंडार भर उठते हैं। नए अनाजों से विधि प्रकार के पकवानों के भोग के साथ मनाए जाने के कारण इस बिहु को भोगाली बिहु कहा जाता है। आश्विन एवं कार्तिक महीने की संक्रांति में ‘कंगाली बिहु’ या काति बिहु मनाया जाता है। इस समय भंडार खाले हो जाते है पर खेतों में हरियाली लहलहाते रहते हैं। आने वाली लक्ष्मी के स्वागत में काति बिहु का आयोजन होता है। कंगाली बिहु यानी गरीबी की स्थिति में मनाए जाने के कारण काति बिहु को कंगाली बिहु कहते हैं। इस बिहु में लोग खेतों खलिहानों और घर-घर में स्थित तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाकर लक्ष्मी की आराधना करते है। असम के सभी लोग बिहु का पर्व मिलजुलकर मनाते हैं। बिहु धर्मनिरेक्षता, सांप्रदायिक सद्भावना और जातीय एकता का संदेश देता है।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर:

1. रामनाथ प्रसाद का जन्म कहाँ हुआ?

उत्तरः रामनाथ प्रसाद का जन्म बरपेटा जिले के बजाली महकमे के अंतर्गत नित्यानंद नामक स्थान में हुआ था।

2. इन्होंने एम.ए. की डिग्री कहाँ से हासिल की?

उत्तर: रामनाथ प्रसाद ने एम.ए की डिग्री गुवाहाटी के कॉटन महाविद्यालय से हासिल की है।

3. इन्होंने हिंदी शिक्षक के रूप में कहाँ पर कार्य किया?

उत्तर: गुवाहाटी के महर्षि विद्या मंदिर में करीब दो वर्षों तक हिन्दी शिक्षक के रूप में इन्होंने कार्य किया है।

4. प्रसाद जी वर्तमान असम में किस पद पर कार्यरत हैं?

उत्तरः प्रसाद जी वर्तमान असम में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति में सहायक साहित्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

5. किस विषयों पर इनके आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहे हैं?

उत्तर: समसामयिक विषयों पर इनके आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहे हैं।

6. इनकी भाषा कैसी है?

उत्तरः इनकी भाषा सरल, सहज तथा संस्कृतनिष्ठ हैं।

7. गाँधी जयंती कब मनाई जाती है?

उत्तरः दो अक्तूबर को पूरे देश में गाँधी जयंती मनाई जाती है।

8. किन नदियों को देश के गले का हार कहा गया है?

उत्तरः गंगा-यमुना-ब्रह्मपुत्र जैसी महान नदियों को देश के गले का हार कहा गया है।

9. जैन धर्म के प्रवर्तक कौन हैं?

उत्तरः जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर हैं।

10. मकर संक्रांति का पर्व कब और कहाँ मनाया जाता है?

उत्तरः मकर संक्रांति का पर्व हर वर्ष 14 जनवरी को उत्तर एवं दक्षिण भारत में मनाया जाता है।

11. शंकरदेव कौन थे? उन्होंने किस धर्म का प्रवर्तन किया?

उत्तरः श्रीमंत शंकरदेव असम के एक महान संत व महापुरुष थे। उन्होंने नववैष्णव धर्म का प्रवर्तन किया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top