Class 11 Hindi MIL Chapter 4 विदाई-संभाषण

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, Class 11 Hindi MIL Chapter 4 विदाई-संभाषण Question Answer in English Medium. AHSEC Class 11 आरोह भाग 1 Solutions, Class 11 Hindi MIL Chapter 4 विदाई-संभाषण Solutions Which you can Download PDF Notes Class 11 Hindi MIL Chapter 4 विदाई-संभाषण Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

Class 11 Hindi MIL Chapter 4 विदाई-संभाषण

Today’s We have Shared in This Post, Class 11 Hindi MIL Solutions for Free. Class 11 आरोह Bhag 1 Textbook Solutions. Class 11 Hindi MIL Question Answer. I Hope, you Liked The information About The HS 1st Year Aroh Bhag 1 Book PDF Question Answer. if you liked Class 11 Hindi MIL Aroh Bhag 1 Notes in English Medium Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

विदाई-संभाषण

आरोह: गद्य खंड

प्रश्नोत्तर:

1. शिवशंभु की दो गायों की कहानी के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है? 

उत्तर: शिवशंभु के दो गायों के माध्यम से भारतीय के उदार तथा करुण प्रवृति की ओर संकेत किया है। भारत में बिछड़ने के समय उदास होने की प्रवृत्ति जहाँ मनुष्यों में देखी जाती है, वहीं इस देश के पशु-पक्षियों को भी बिछड़ने के समय उदास देखा जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा हैं कि शिवशंभु के दो गायें थी, एक बलवाली तथा दूसरी कमजोर। बलवाली गाय कभी-कभी अपने सींगों की टक्कर से कमजोर गाय को गिरा देती थी। एक दिन बलवाली गाय पुरोहित को दे दी गई। इस पर कमजोर गाय भी भूखी खड़ी रही चारा तक नहीं छुआ।

2. आठ करोड़ प्रजा गिड़गिड़ाकर विच्छेद ने करने की प्रार्थना पर आपने ज़ाश भी ध्यान नहीं दिया- यहाँ किस ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत किया गया।

उत्तर: यहाँ लेखक ने 16 अक्टूबर सन् 1905 में हुए बंग भंग की ओर संकेत किया हैं। लार्ड कर्ज़न भारतीयों लोगों में विभेद स्थापित करके उसके शक्ति को ह्रास करना चाहता था। अतः कर्ज़न ने बंग का दो भागों में विभाजन कर दिया। और आठ करोड़ प्रजा के गिड़गिड़ाकर विच्छेद न करने की प्रार्थना पर कर्ज़न ने जरा भी ध्यान नहीं दिया।

3. कर्ज़न को इस्तीफ़ा क्यों देना पड़ गया?

उत्तर: लार्ड कर्ज़न के इच्छित पद पर एक फौजी अफ़सर की नियुक्ति न हो सकी अतः कर्ज़न गुस्से में आकर इस्तीफ़ा दे दिया और वह इस्तीफ़ा मंजूर भी हो गया।

4. बिचारिए तो, क्या शान आपकी इस देश में थी और अब क्या हो गई। कितने ऊँचे होकर आप कितने नीचे गिरे। आशय स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर: लेखक कर्ज़न को सम्बोधित करते हुए हैं कि इस देश में जो शान आपको मिला था, जो सम्मान आपको इस देश में मिला अब वह बिल्कुल नहीं हैं। लेखक कहते हैं दिल्ली दरबार में जो शान आपको मिली थी वह अलहदीन ने चिराग रगड़कर तथा अबुलहसन ने बगदाद की खलीफ़ा की गद्दी पर आँख खोलकर भी न देखी होगी। परन्तु इतना सम्मान तथा शान के बाद भी उन्होंने देश में अशान्ति फैलाया। न स्वयं खुश हो सके न प्रजा को सुखी होने दिया। जिससे ऊँचे होकर भी सिर के बल नीचे आ गिरे।

5. आपके और यहाँ के निवासियों के बीच कोई तीसरी शक्ति भी हैं- यहाँ तीसरी शक्ति किसे कहा गया हैं?

उत्तर: यहाँ तीसरी शक्ति ईश्वर को कहा गया है। ईश्वर निर्मित संसार में हर बातों का अंत निश्चित हैं। अतः इस दृष्टि से देखा जाए तो कर्ज़न के शासन काल का अंत भी निश्चित हैं। लार्ड कर्ज़न ने अपने शासन काल की अवधि में इस देश में इतना अशान्ति फैलाया कि देशवासियों की भलाई के लिए उनके शासन का अंत हो बहुत आवश्यक था। लेकिन कर्ज़न के शासन का अंत इतनी जल्दी होगी यह न तो कर्ज़न ने स्वयं सोचा था न ही देशवासियों ने। अतः लेखक कहते हैं इसमें निश्चित ही तीसरी शक्ति काम कर रही हैं। जिस पर न तो कर्ज़न का और न ही देशवासियों का काबू है।

S.L No.CONTENTS
गद्य खंड
Chapter – 1नमक का दारोगा
Chapter – 2मियाँ नसीरुद्दीन
Chapter – 3अपू के साथ ढाई साल
Chapter – 4विदाई-संभाषण
Chapter – 5गलता लोहा
Chapter – 6स्पीति में बारिस
Chapter – 7रजनी
Chapter – 8जामुन का पेड़
Chapter – 9भारत – माता
Chapter – 10आत्मा का ताप
काव्य खंड
Chapter – 11हम तौ एक एक करि जाना
Chapter – 12मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई
Chapter – 13पथिक
Chapter – 14वे आँखें
Chapter – 15घर की याद
Chapter – 16चंपा काले काले अच्छर नहीं चीन्हती
Chapter – 17गज़ल
Chapter – 18हे भूख मत मचल हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर
Chapter – 19सबसे खतरनाक
Chapter – 20आओ, मिलकर बचाएँ
वितान
Chapter – 21भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ – लता मंगेशकर
Chapter – 22राजस्थान की रजत बूँदें
Chapter – 23आलो-आंधारि

लघु प्रश्न:

1. ‘विदाई-संभाषण’ के लेखक कौन हैं?

उत्तर: विदाई संभाषण के लेखक बालमुकुंद गुप्त है।

2. ‘विदाई संभाषण’ कहाँ से ली गई हैं?

उत्तर: विदाई संभाषण ‘शिवशंभु के चिट्ठे’ का एक अंश हैं।

3. वायसराय कर्ज़न का शासनकाल कब से कब तक था?

उत्तर: उनका शासनकाल सन् 1899-1904 एवं 1904-1905 तक था।

4. प्रस्तुत पाठ में लेखक का उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर: लेखक ने इस पाठ में भारतीयों की बेबसी, दुःख एवं लाचारी को व्यंग्यात्मक ढंग से लार्ड कर्ज़न की लाचारी से जोड़ने की कोशिश की है।

5. शिवशंभु के दो गायों का उल्लेख लेखक ने क्यों किया है?

उत्तर: लेखक ने शिवशंभु के दो गायों के माध्यम से यह दिखाया है कि इस देश के पुश-पक्षी भी बिछड़ने के समय भी उदास होते हैं।

6. लार्ड कर्ज़न को क्यों इस्तीफ़ा देना पड़ा?

उत्तर: लार्ड कर्ज़न कौंसिल में मनपसंद अंग्रेज सदस्य नियुक्त न कर पाये और क्रोधित होकर इस्तीफा दे दिया।

व्याख्या:

1. बिछड़न-समय बड़ा करुणोत्पादक होता है। आपको बिछड़ते देखकर आज हृदय में बड़ा दुःख है।

उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक ‘आरोह’ के ‘विदाई संभाषण’ से ली गई हैं। इसके लेखक है बालमुकुंद गुप्त।

संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियों में लेखक ने कर्ज़न के शासन में भारतीयों की स्थिति का खुलासा कर रहे हैं।

व्याख्या: लेखक कहते हैं कि बिछड़न समय बहुत ही करुणोत्पादक होता है। यह समय बहुत ही दुखदायी होता है। इस समय में मित्र या शत्रु सबके लिए एक कोमल भावना जन्म लेती है। लार्ड कर्ज़न जितना भी इस देश की प्रजा का शोषण क्यों न किया हो पर जब उसका बिछड़न या विदाई समय आया सारी प्रजा के हृदय में हर्ष की जगह विषाद की भावना उत्पन्न होती है।

2. क्या आँख बंद करके मनमाने हुक्म चलाना और किसी की कुछ न सुनने का नाम ही शासन है? क्या प्रजा की बात पर कभी कान न देना और उसको दबाकर उसकी मर्जी के विरुद्ध जिद्द से सब काम किए चले जाना ही शासन कहलाता है?

उत्तर: संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियों में लार्ड कर्ज़न के मनमानी शासन व्यवस्था का खुलासा किया गया है।

लेखक आक्रोश भरे स्वर में कर्ज़न की भर्त्सना करता हैं। लार्ड कर्ज़न भारत को सुधारने के लिए जो योजनाएँ बनाये थे उन योजनाओं में से उन्होंने प्रजा के प्रति पूरा नहीं किया। एक शासक का उसके प्रजा के प्रति कुछ कर्तव्य होता है। और एक शासक होने के कारण कर्ज़न का यहाँ के देशावासियों के प्रति भी कुछ उत्तरदायित्व है। परन्तु उन्होंने हमेशा मनमाना शासन ही किया। 

अतः लेखक प्रश्न करते हैं, कि मनमानी हुक्म चलाना और किसी की कुछ न सुनना ही क्या शासन है। क्या प्रजा की मर्जी के विरूद्ध जाकर सब काम करना ही शासन होता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top