SEBA Class 7 Hindi Additional Chapter 3 एक तेजस्वी और दयावान बालक

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete New Syllabus of SEBA Class 7 Hindi Additional Chapter 3 एक तेजस्वी और दयावान बालक Question Answer. SEBA Class 7 Hindi Exta Question Answer. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 7 Hindi Additional Chapter 3 एक तेजस्वी और दयावान बालक Which you can Download PDF Notes SEBA Class 7 Hindi Additional Chapter 3 एक तेजस्वी और दयावान बालक Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 7 Hindi Additional Chapter 3 एक तेजस्वी और दयावान बालक

Today’s We have Shared in This Post, SEBA Class 7 Hindi Additional Solutions for Free with you. SEBA Class 7 Hindi Additional Notes. I Hope, you Liked The information About The Class 7th Hindi Additional Question Answer. if you liked SEBA Class 7 Hindi External Question Answer PDF Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

एक तेजस्वी और दयावान बालक

ADDITIONAL QUESTION ANSWER

1. वीरेश्वर का जन्म कब हुआ था?

उत्तर: वीरेश्वर का जन्म 12 जनवरी, 1863 ई. में हुआ था।

2. वीरेश्वर कैसा बालक था?

उत्तर: वीरेश्वर एक साहसी बालक था।

3. वीरेश्वर का पिता का नाम क्या था?

उत्तर: वीरेश्वर का पिता का नाम विश्वनाथ दत्त था।

4. वीरेश्वर का माता का नाम क्या था?

उत्तर: वीरेश्वर का माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था।

5. वीरेश्वर को लोग प्यार से किस नाम से पुकारते थे?

उत्तर: वीरेश्वर को लोग प्यार से ‘बिले’ नाम से पुकारते थे।

6. वीरेश्वर की माँ ने स्कूल में उनका नाम क्या रखा था?

उत्तर: वीरेश्वर की माँ ने स्कूल में उनका नाम नरेंद्रनाथ रखा था।

7. वीरेश्वर का जन्म किस शहर में हुआ था?

उत्तर: वीरेश्वर का जन्म उत्तरी कोलकाता में हुआ था।

8. वीरेश्वर की विशेष आदत क्या थी?

उत्तर: वीरेश्वर की विशेष आदत दान की थी।

9. नरेंद्रनाथ किन-किन विषयों पर गंभीर अध्ययन करने लगे?

उत्तर: नरेंद्रनाथ साहित्य, दर्शनशास्त्र, इतिहास आदि विषयों पर गंभीर अध्ययन करने लगे।

10. कौनसी परीक्षा में नरेंद्रनाथ प्रथम विभाग में उत्तीर्ण हुवे थे?

उत्तर: प्रवेशिका परीक्षा में नरेंद्रनाथ प्रथम विभाग में उत्तीर्ण हुवे थे।

11. कॉलेज में पढ़ते समय नरेंद्रनाथ का प्रिय विषय क्या था?

उत्तर: कॉलेज में पढ़ते समय नरेंद्रनाथ का प्रिय विषय दर्शनशास्त्र था।

12. नरेंद्रनाथ के गुरु कौन थे?

उत्तर: नरेंद्रनाथ के गुरु रामकृष्ण थे।

13. गुरु रामकृष्ण परमहंस ने नरेंद्रनाथ से क्या करने के लिए प्रोत्साहित किया?

उत्तर: गुरु रामकृष्ण परमहंस ने नरेंद्रनाथ से बेसहारे और पीड़ित लोगों की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

14. तत्पश्चात जनरल एसंब्लिज कॉलेज आज किस नाम से परिचित है?

उत्तर: तत्पश्चात जनरल एसंब्लिज कॉलेज आज स्कॉटिस चर्च कॉलेज नाम से परिचित है।

15. नरेंद्रनाथ ने किन-किन देशों के दर्शनशास्त्र का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया था?

उत्तर: नरेंद्रनाथ ने यूनान, जर्मनी आदि देशों के दर्शनशास्त्र का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया था।

16. गुरु की छत्रछाया में नरेंद्र ने क्या अध्ययन किया?

उत्तर: गुरु की छत्रछाया में नरेंद्र ने वेद, उपनिषद, गीता आदि का अध्ययन किया।

17. विश्व के जाने-माने कोलकाता विश्वविद्यालय से नरेंद्र को किस पद के लिए आमंत्रित किया गया था?

उत्तर: विश्व के जाने-माने कोलकाता विश्वविद्यालय से नरेंद्र को सम्मानीय अध्यापक पद के लिए आमंत्रित किया गया था।

18. कितने वर्ष की अवस्था में नरेंद्र ने गेरुवा वस्त्र धारण किया था?

उत्तर: 25 वर्ष की अवस्था में नरेंद्र ने गेरुवा वस्त्र धारण किया था।

19. संन्यास लेने के बाद नरेंद्र किस नाम से लोकप्रिय हुए?

उत्तर: संन्यास लेने के बाद नरेंद्र स्वामी विवेकानंद नाम से लोकप्रिय हुए।

20. अमरीका के शिकागो शहर में विश्व धर्म सम्मेलन कब आयोजित हुआ था?

उत्तर: वर्ष 1893 में अमरीका के शिकागो शहर में विश्व धर्म सम्मेलन आयोजित हुआ था।

21. विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामीजी ने किस धर्म के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया था?

उत्तर: विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामीजी ने हिंदू धर्म के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया था।

22. अमरीकी मीडिया ने स्वामीजी को किस नाम से नवाजा था?

उत्तर: अमरीकी मीडिया ने स्वामीजी को ‘साईक्लोनिक हिंदू’ (Cyclonic Hindu) नाम से नवाजा था।

23. ‘रामकृष्ण मिशन’ नामक संस्था का प्रधान उद्देश्य क्या है?

उत्तर: समस्त पृथ्वी के गरीब, बेसहारे लोगों की सेवा करना इस संस्था का प्रधान उद्देश्य है।

24. ‘रामकृष्ण मिशन’ नामक संस्था का स्थापना किसने की थी?

उत्तर: ‘रामकृष्ण मिशन’ नामक संस्था का स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की थी।

25. स्वामीजी को किस पर पूरा भरोसा था?

उत्तर: स्वामीजी को देश के युवा शक्ति पर पूरा भरोसा था।

26. स्वामीजी ने किसलिए पूरी युवा शक्ति का आह्वान किया था?

उत्तर: स्वामीजी ने देश के भविष्य को बदलने की दिशा में काम करने के लिए पूरी युवा शक्ति का आह्वान किया था।

27. शिकागो पर्लियामेंट ऑफ रिलीजन (Parliament of Religion) में स्वामीजी ने क्या शब्दों के साथ भाषण शुरू किया था?

उत्तर: शिकागो पर्लियामेंट ऑफ रिलीजन (Parliament of Religion) में स्वामीजी ने ‘प्यारे अमरीकी बहनो और भाइयो’ शब्दों के साथ भाषण शुरू किया था।

28. बालक वीरेश्वर के मन में क्या भरा हुआ था?

उत्तर: बालक वीरेश्वर के मन में दया का भाव भरा हुआ था।

29. वीरेश्वर को क्या करना ज्यादा पसंद था?

उत्तर: वीरेश्वर को दोस्तों के साथ खेलकर समय बिताना ज्यादा पसंद था।

30. स्वामीजी का निधन कब हुआ था?

उत्तर: वर्ष 1902 की जुलाई को स्वामीजी का निधन हुआ था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top