SEBA Class 9 Hindi Chapter 13 गाँव से शहर की ओर

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete Syllabus of Assam SEBA Board Class 9 Hindi Chapter 13 गाँव से शहर की ओर with you. Are you a Student of (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 9 Hindi Chapter 13 गाँव से शहर की ओर Which you Can Download SEBA Class 9 Hindi Chapter 13 गाँव से शहर की ओर for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 9 Hindi Chapter 13 गाँव से शहर की ओर

Today’s We have Shared in This Post, Class 9 Hindi Chapter 13 Question Answer for Free with you. SEBA Class 9 Hindi Chapter 13 गाँव से शहर की ओर I Hope, you Liked The information About The Class 9 Hindi Question Answer PDF. if you liked NCERT Solutions for Class 9 Hindi Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

गाँव से शहर की ओर

अभ्यासमाला:

बोध एवं विचार

(अ) सही विकल्प का चयन करो:

1. कवि ने गाँव से शहर की ओर निकलने के बाद क्या अनुभव किया?

(क) गाँव से शहर बहुत अच्छा है।

(ख) शहर के लोग गाँव के लोगों से अच्छे हैं।

(ग) गाँव के बाहर रहना बुरी बात है।

(घ) उनकी पहुँच गाँव के बाहर है।

उत्तरः (घ) उनकी पहुँच गाँव के बाहर है।

2. शहर से गाँव की सैर को निकलने के पश्चात कवि को कैसा लगा?

(क) गाँव तक उनकी पहुँच नहीं रही।

(ख) गाँव के लोग शहर के लोगों से मिल नहीं पाते।

(ग) शहर के लोग गाँव में रह नहीं सकते।

(घ) गाँव के लोग शहरवालों से अच्छा बर्ताव नहीं करते।

उत्तरः (क) गाँव तक उनकी पहुँच नहीं रही।

3. कवि इस कविता के माध्यम से यही कहना चाहता है कि –

(क) लोगों को गाँव में रहना अच्छा लगता है और वे शहर में आना नहीं चाहते।

(ख) अब गाँव के लोग शहर की ओर आने लगे और वे फिर वापस गाँव जाना नहीं चाहते।

(ग) लोगों को शहर में रहना अच्छा लगता है और वे गाँव में जाना नहीं चाहते।

(घ) लोग कुछ दिन शहर में और कुछ दिन गाँव में बिताना पसन्द करते हैं।

उत्तरः (ख) अब गाँव के लोग शहर की ओर आने लगे और वे फिर वापस गाँव जाना नहीं चाहते।

(आ) पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

1. पहली बार लेखक कहाँ सैर करने निकले थे?

उत्तरः पहली बार लेखक गाँव से शहर की ओर सैर करने निकले थे।

2. दूसरी बार लेखक कहाँ सैर करने निकले?

उत्तरः दुसरी बार लेखक शहर से गाँव की ओर सैर करने निकले थे।

3. ‘गाँव के बाहर हमारी पहुँच नहीं है’ – हमारे जीवन की किस स्थिति का परिचायक है?

उत्तर: ‘गाँव के बाहर हमारी पहुँच नहीं है’- हमारे जीवन की त्रासद स्थिति का परिचायक है।

(इ) उत्तर दो:

1. पहले गाँव के लोग शहर क्यों नहीं आना चाहते ते या आये भी तो गाँव क्यों लौट जाना चाहते थे?

उत्तरः पहले गाँव के लोग शहर नहीं आना चाहते थे क्योंकि गाँव से शहर तक पहुँचना मुश्किल था। उस समय गाँव लौट जाना चाहते थे। लोगों को गाँव की खेतों में फैली हुई करियाली ज्यादा आकर्षित करते थे। गाँव का परिवेश लोगों के लिए प्रधान आकर्षण केन्द्र था। इसलिए शहर तक उनकी पहुँच नहीं थी।

2. वर्तमान समय में लोग गाँव की अपेक्षा शहर में रहना अधिक पसन्द करने लगे हैं क्यों?

उत्तरः शहर में बढ़ती हुई औद्योगीकरण तथा रहन-सहन ने लोगों को ज्यादा आकर्षित किया है। लोगों को गाँव की हरियाली के स्थान पर शहर की बिलासितापूर्ण जीवन अधिक पसन्द है। गाँव की तुलना में शहर में मिली अनेक सुविधाओं के कारण ही वर्तमान समय में लोग गाँव की अपेक्षा शहर में रहना अधिक पसन्द करने लगे हैं।

3. गाँव तक हमारी पहुँच नहीं रही।

– इस कथन से कवि का आशय क्या है?

उत्तरः इस कथन से कवि का आशय यह है कि एक बार कवि शहर से गाँव तक सफर के लिए निकला। वह देखा कि अब स्थिति बदल गया है। कवि की भावना से बाहर है। अब लोग गाँव से शहर तक पलायन कर रहे है। क्योंकि शहर के बिलासितापूर्ण जीवन की ओर बढ़ने लगे। इसलिए कवि का गाँव तक पहुँच नहीं है।

4. ‘पहुँच नहीं है’ और ‘पहुँच नहीं रही’

– कथनो का अभिप्राय में क्या अंतर है?

उत्तरः ‘पहुँच नहीं है’ – इसका अभिप्राय यह है कि पहले गाँव से शहर तक पहँचना मुश्किल था। और ‘पहुँच नहीं रही’ – का अभिप्राय यह है कि अब शहर से गाँव तक आना काफी समस्या बनी है। गाँव से शहर तक हमेशा हजारों लोग भाग रहे।

5. ‘उस बार’ और ‘इस बार’ की स्थितियों में कवि ने क्या परिवर्तन पाया है?

उत्तरः ‘उस बार’ की स्थिति में कवि पाया था कि गाँव से शहर की ओर सफर करना लोग पसन्द नहीं करते थे।

लेकिन ‘इस बार’ की स्थिति में कवि परिवर्तन पाया है कि गाँव के लोग शहर की ओर दौड़ रहे है।

6. ‘सारे रास्तें’ कहने के बाद भी ‘डगर’ और ‘पगडंडियाँ’

– इस कथन का अभिप्राय क्या है?

उत्तरः इसका अभिप्राय यह है कि ‘सारे रास्ते’ का प्रयोग मुख्य मार्गों के लिए किया है तथा ‘डगर’ का कच्चे मार्गों और ‘पगडंडियाँ’ उन पतले संकरे मार्गो को कहते हैं जो लोगों के आने जाने से बन जाते है।

S.L No.CONTENTS
Chapter – 1हिम्मत और जिंदगी
Chapter – 2परीक्षा
Chapter – 3बिंदु-बिंदु विचार
Chapter – 4चिड़िया की बच्ची
Chapter – 5आप भले तो जग भला
Chapter – 6चिकित्सा का चक्कर
Chapter – 7अपराजिता
Chapter – 8मणि-कांचन संयोग
Chapter – 9कृष्ण महिमा
Chapter – 10दोहा-दशक
Chapter – 11नर हो, न निराश करो मन को
Chapter – 12मुरझाया फूल
Chapter – 13गाँव से शहर की ओर
Chapter – 14साबरमती के संत
Chapter – 15चरैवेति
Chapter – 16टूटा पहिया

भाषा एवं व्याकरण ज्ञान:

(क) उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करो:

1. ……………. भरपेट भोजन किया।

(क) भिक्षुओं को।

(ख) भिक्षुओं ने।

(ग) भिक्षुओं ने।

(घ) भिक्षुओं द्वारा।

उत्तरः (ग) भिक्षुओं ने।

2. रमेश तो ………………. आदमी है। 

(क) घरों का।

(ख) घर का।

(ग) घर में।

(घ) घर से।

उत्तरः (ख) घर का।

3. …………….. छात्रों को पढ़ाया गया।

(क) अध्यापक ने।

(ख)अध्यापककों द्वारा।

(ग) अध्यापक द्वारा।

(घ) अध्यापक से।

उत्तरः (ग) अध्यापक द्वारा।

4. वह ……………….. गिर पड़ा।

(क) छत से।

(ख) छत के द्वारा।

(ग) छत में।

(घ) छत के साथ।

उत्तरः (क) छत से।

5. ……………… बादल देखकर मोर प्रसन्नता से नाच उठे।

(क) नभ के।

(ख) नभ में।

(ग) नभ से।

(घ) नभ पर।

उत्तरः (ख) नभ में।

6. युद्ध में सैनिक …………… लड़ते हैं।

(क) शत्रु में।

(ख) शत्रु को।

(ग) शत्रु द्वारा।

(घ) शत्रु से।

उत्तरः (घ) शत्रु से।

(ख) उपयुक्त परसर्ग चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करो:

1. मोहिनी ……………. गाय …………….. पानी पिलाया।

(क) ने, को।

(ख) ने, से।

(ग) द्वारा, ने।

(घ) को, न।

उत्तरः (क) ने, को।

2. बच्चों ……………… नदी ………………. नहाकर बन्दरों ……………… केले खिलाए।

(क) को, में द्वारा।

(ख) ने, में, के।

(ग) ने, में को।

(घ) से, में ने।

उत्तरः (ग) ने, में, को।

3. अध्यापक बाजार ………….. विद्यार्थियों ……………. पुस्तकें लाए।

(क) में, की।

(ख) से, के लिए।

(ग) से, को।

(घ) द्वारा, को।

उत्तरः (ख) से, के लिए।

4. सुरेश ………………. बहन ………………. विवाह सोमबार ……………….. संपन्न हुआ।

(क) ने, का, द्वारा।

(ख) द्वारा, की, को।

(ग) पर, ने, को।

(घ) की, का, को।

उत्तरः (घ) की, का, को।

5. आसमान ……………….. तारा तुटकर धरती ………………. गिरा।

(क) पर, पर।

(ख) पर, में।

(ग) से, पर।

(घ) से, में।

उत्तरः (ग) से, पर।

शब्दार्थ एवं टिप्पणी:

सैर – भ्रमण।

पहुँच – पकड़, विस्तार।

रास्ते, डगर और पगडंडियाँ – कवि ने रास्ते का प्रयोग मुख्य मार्गों के लिए किया है तथा डगर का कच्चे और कम प्रचलित मार्गो के लिए। पगडंडियाँ उन पतले संकरे मार्गो को कहते हैं, जो लोगों के आने-जाने से बन जाते हैं।

We Hope the given SEBA Hindi Class 9 Solutions will help you. If you Have any Regarding, SEBA Class 9 Hindi Notes, drop a comment below and We will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top