SEBA Class 9 Hindi Chapter 14 साबरमती के संत

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, The Complete Syllabus of Assam SEBA Board Class 9 Hindi Chapter 14 साबरमती के संत with you. Are you a Student of (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 9 Hindi Chapter 14 साबरमती के संत Which you Can Download SEBA Class 9 Hindi Chapter 14 साबरमती के संत for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 9 Hindi Chapter 14 साबरमती के संत

Today’s We have Shared in This Post, Class 9 Hindi Chapter 14 Question Answer for Free with you. SEBA Class 9 Hindi Chapter 14 साबरमती के संत I Hope, you Liked The information About The Class 9 Hindi Question Answer PDF. if you liked NCERT Solutions for Class 9 Hindi Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

साबरमती के संत

अभ्यासमाला:

बोध एवं विचार-विवार

(अ) सही विकल्प का चयन करो।

1. ‘गांधी तेरी मशाल’ का किस अर्थ में प्रयोग हुआ है?

(क) गांधीजी का दीप।

(ख) गांधीजी की तलवार।

(ग) गांधीजी का आश्रम।

(घ) गांधीजी का आदर्श।

उत्तरः (घ) गांधीजी का आदर्श।

2. स्वाधीनता से पहले भारत पर किसका शासन था?

(क) अंग्रेजों का।

(ख) फ्रांसीसियों का।

(ग) डचों का।

(घ) पुर्तगालियों का।

उत्तरः (क) अंग्रेजों का।

3. गांधीजी को प्यार से लोग क्या कहकर पुकारते थे?

(क) महात्मा।

(ख) बापु।

(ग) मोहनदास।

(घ) राष्ट्रपिता।

उत्तरः (ख) बापु।

4. गांधीजी के ऊँचा मस्तक के सामने किसकी चोटी भी झुकती थी?

(क) विध्यांचल की।

(ख) हिमालय की।

(ग) महाकाल की।

(घ) ताजमहल की।

उत्तरः (ख) हिमालय की।

(आ) पुर्ण वाक्य में उत्तर दो:

1. ‘साबरमती के संत’ किसे कहा गया है?

उत्तरः महात्मा गांधी को ‘साबरमती के संत’ कहा गया है।

2. गांधीजी ने क्या कमाल कर दिखाया?

उत्तरः गांधीजी ने हमारा देश भारतवर्ष को बिना अस्त्रों से ही अंग्रेजों की हाठो से आजाद करके कमाल कर दिखाया।

3. महात्मा गांधी का वास्तविक हथियार क्या था?

उत्तरः सत्य और अहिंसा ही महात्मा गांधी का एकमात्र हथियार था।

4. गांधीजी ने लोगों को किस मार्ग पर चलना सिखाया?

उत्तरः गांधीजी ने लोगों को सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलना सिखाया।

(इ) संक्षिप्त उत्तर लिखो:

1. गांधीजी की संगठन शक्ति के बारे में तुम क्या जानते हो?

उत्तरः गांधीजी की संगठन में गजब शक्ति थी। शरीर में धोती लपेटे और हाथ में लाठी लेकर जिधर से गुजरते, लाखों मजदूर, किसान, हिन्दु-मुछलिम, शिख, पठान सभी उनके पीछे चल पड़ते थे। सत्य और अहिंसा ही उनका एकमात्र अस्त्र था, जिसके बल पर शक्तिशाली अंग्रेजी जाति से उन्होंने टक्कर ली थी।

2. गांधीजी ने किस प्रकार अंग्रेजों से टक्कर लिया था?

उत्तरः गांधीजी विलक्षण प्रतिभा के धनी महापुरुष थे। वे ऐसे अनोखे संत थे, जिन्होंने बिना हाथियार और गोला वारुद के ही देश को विदेशी शासन के चंगुल से मुक्त करा लिया। भारत से अंग्रेजो को भगाना बड़ा कठिन कार्य था, परन्तु गांधीजी ने इस कार्य को बड़ी आसानी से किया। सत्य और अहिंसा ही उनका एकमात्र अस्त्र था, जिसके बल पर शक्तिशाली अंग्रेजी जाति से उन्होंने टक्कर ली थी।

3. प्रस्तुत गीत का सारांश अपने शब्दों में लिखो।

उत्तरः ‘साबरमती का संत’ कवि एवं गीतकार प्रदीप का बहुचर्चित गीत है। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा के जीवनादर्शो पर प्रकाश डाला गया है। गांधीजी विलक्षण प्रतिभा के धनी महापुरुष थे। वे ऐसे अनोसे संत थे, जिन्होंने बिना हथियार और गोलाबारूद के ही देश को विदेशी शासन के चंगुल से मुक्त करा लिया। यह स्वाधीनता भारत वासियों के लिए एक चमत्कार था और यह चमत्कार साबरमती के महान संत गांधीजी ने कर दिखाया। भारत से अंग्रेजो को भगाना बड़ा कठिन कार्य था, परन्तु गांधीजी इस कार्य को बड़ी आसानी से किया। उनमें संगठन की गजब शक्ति थी। शरीर में मात्र धोती लपेटे और हाथ में लाठी लेकर जिधर से गुजरते,लाखों मजदूर, किसान, हिन्दु-मुछलिम, सिक्ख, पठान सभी उनके पीछे चल पड़ते थे। सत्य और अहिंसा ही उनकी एकमात्र अस्त्र था। जिसके बल पर शक्तिशाली अंग्रेजी जाति से उन्होंने टक्कर ली थी। उनके प्रयास से देश आजाद हुआ, पर उन्होंने नव गठित सरकार में कोई भी पद ग्रहण नहीं किया। उन्होंने खुद कष्ट झेला, पर देशवासियों को स्वाधीनता रुपी अमृत प्रदान किया। उन्होंने पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया है।

4. ‘साबरमती के संत’ गीत के आधार पर गांधीजी के व्यक्तित्व पर एक संक्षिप्त लेख लिखो।

उत्तरः गांधीजी विलक्षण प्रतिभा के धनी महापुरुष थे। आपकी संगठन में गजब शक्ति थी। सत्य और अहिंसा ही उनका एकमात्र अस्त्र था। शरीर में मात्र धोती लपेटे और हाथ में केवल लाठी लेकर जहाँ घूमते थे, वहाँ लाखों आदमी उनके पीछे चल पडते थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए कष्ट झेला। आजादी के बाद नव गठित सरकार में कोई भी पद ग्रहण नहीं किया।

S.L No.CONTENTS
Chapter – 1हिम्मत और जिंदगी
Chapter – 2परीक्षा
Chapter – 3बिंदु-बिंदु विचार
Chapter – 4चिड़िया की बच्ची
Chapter – 5आप भले तो जग भला
Chapter – 6चिकित्सा का चक्कर
Chapter – 7अपराजिता
Chapter – 8मणि-कांचन संयोग
Chapter – 9कृष्ण महिमा
Chapter – 10दोहा-दशक
Chapter – 11नर हो, न निराश करो मन को
Chapter – 12मुरझाया फूल
Chapter – 13गाँव से शहर की ओर
Chapter – 14साबरमती के संत
Chapter – 15चरैवेति
Chapter – 16टूटा पहिया

(ई) भावार्थ लिखो।

(क) मन थी अहिंसा की बदन पे थी लंगोटी

लाखों में लिए घुमता था सत्य की सोटी।

उत्तरः प्रस्तुत पंक्तियों का भावार्थ यह है कि साबरमती के संत महात्मा गांधी अहिंसा के पूजारी था। उन्होंने शरीर पर एक धोती लपेट कर, हाथ में लाठी लिए घूमता था। उन्होंने जिधर से गुजरते वही से लाखों मजदूर, किसान, हिन्दु, मुछलिम, शिख, पठान सभी उनके पीछे चल पड़ते थे। सत्य ही उसका एकमात्र अस्स्त्रथा। उससे ही वह पूरी दुनिया पर कब्जा किया था और अपने देश को अंग्रेजों की अधिन से उबारा था।

(ख) माँगा न तूने कोई बेताज ही रहा

अमृत दिया सभी को खुद जहर पिया।

उत्तरः प्रस्तुत पंक्तियों का भावार्थ यह है कि महात्मा गांधीजी उदार व्यक्ति।थे। भारत की आजादी की लड़ाई में गांधीजी बहुत कष्ट झेला। पर जब देश आजाद हुए तब अपने देश में अपनी सरकार गठन कार्यक्रम में एक कुरसी के लिए भी माँग तक नहीं किया। इसलिए कवि प्रदीप जी ने कहा कि साबरमती के संत गांधी औरों अमृत पीला कर स्वयं जहर पिया।

भाषा एवं व्याकरण ज्ञान:

1. निम्नलिखित मुहावरों/वाक्यांशों से वाक्य बनाओं:

चुटकी में, बड़े जोर का टक्कर, पुराना उस्ताद, बिगुल बजाना, फूलों के सेज

उत्तरः चुटकी में: जब बादशाह अकबर ने बीरबल को सवाल पूछा, तो बीरबल उसका जवाब चुटकी में दे देता।

बड़े जोर का टक्कर: शहीद वकरी ने भेडिया को बड़े जोर का टक्कर मारी।

पुराना उस्ताद: महात्मा गांधी भारत के पुराना उस्ताद थे।

बिगुल बजाना: पाकिस्तानी आतंकवादियों के खबर सुनते ही भारतीय चाऊनिओं में बिगुल बजा दिये हैं।

फूलों के सेज: जिन्दगी फूलों के सेज नहीं हैं।

2. निम्नलिखित शब्दों का विलोम शब्द लिखो:

अहिंसा, देश, सत्य, अमृत, पुराना, दुश्मन, आजादी, मुश्किल, गुरु, मिशाल।

उत्तरः 

अहिंसाहिंसा
देशबिदेश
सत्यअसत्य
अमृतविष
पुरानानतुन
दुश्मनमित्र
आजादीगुलामी
मुश्किलआसान
गुरुशिस्य
मिशालवेमिशाल

3. पठित कविता में प्रयुक्त बेजोड़, बेमिशाल और बेताज शब्द अरबी भाषा के शब्द हैं। तुम भी बे उपसर्ग लगाकर अन्य दस शब्द बनाओ।

उत्तरः बेखबर, बेकायदा, बेकार, बेइज्जती, बेकसूर, बेखौफ, बेईमान, बेकानूनी, बेगुनाह, बेदिक।

शब्दार्थ एवं टिप्पणी:

सड्ग – तलवार।

पतित – गिरा हुआ, पापी।

पावन – पवित्र।

अजब – अनोखा, विचित्र।

करामत – चमत्कार।

फिरंगी – अंग्रेज, विदेशी।

उस्ताद – गुरु।

बिगुल – युद्ध भूमि में बजाया जानेवाला एक बाद्य-यंत्र, युद्ध का शंखनाद।

कोटि – करोड़।

सोटी – लाठी।

बेमिशाल – अतुलनीय।

वतन – जन्मभूमि।

बेताज – मकुटहीन।

सेज – बिस्तर, सय्या।

आंधी में जलती रहे – संकट के समय भी गांधीजी का आदर्श कायम रहे।

साबरमती – गुजरात प्रदेश की एक प्रसिद्ध नदी। इसी नदी के तट पर गांधीजी का आश्रम था। इसे गांधी आश्रम, हरिजन आश्रम और सत्याग्रह आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। इस आश्रम का ऐतिहासिक महत्व है। यहीं से गांधीजी ने अपने 78 साथियों को साथलेकर 12 मार्च, 1930 ई. को दांडी यात्रा शुरू की थी और समुद्र किनारे पहुँचकर समुद्र के जल से स्वयं नमक बनाकर नमक कानून भंग किया था। साबरमती आश्रम आजकल ‘गांधी संग्रहालय’ के रूप में राष्ट्रीय धरोहर है।

We Hope the given SEBA Hindi Class 9 Solutions will help you. If you Have any Regarding, SEBA Class 9 Hindi Notes, drop a comment below and We will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top