SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 13 वन-भ्रमण

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, Ambar Bhag 2 Class 10 book PDF Download SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 13 वन-भ्रमण Question Answer in English Medium. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 13 वन-भ्रमण Solutions Which you can Download PDF Notes SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 13 वन-भ्रमण Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 13 वन-भ्रमण

Today’s We have Shared in This Post, Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 13 वन-भ्रमण Solutions for Free with you. SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 13 वन-भ्रमण Textbook Notes PDF I Hope, you Liked The information About The Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF Question Answer. if you liked Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF English medium Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

वन-भ्रमण

गद्य खंड

अम्यास-माला

बोध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए:

(क) वन-भ्रमण का कार्यक्रम कितने दिनों का था?

(i) दो।

(iv) पाँच।

(ii) तीन।

(iii) चार।

उत्तर: (iii) चार।

(ख) वन-भ्रमण के लिए कितने विद्यार्थियों का चयन हुआ?

(i) 25।

(ii) 40।

(iii) 45।

(iv) 50।

उत्तर: (iv) 50।

(ग) वन-भ्रमण पर विद्यार्थियों को अपने साथ कौन-सी चीजें ले जाने की मनाही थी?

(i) कपड़े के जूते।

(ii) कैमरा और मोबाईल फोन।

(iii) टॉर्चलाइट।

(iv) डायरी।

उत्तरः (ii) कैमरा और मोबाईल फोन।

(घ) शिक्षक ने विद्यार्थियों में लंच-पैकेट एवं पानी की बोतलों को बाँटने का काम किन्हें सौंपा?

(i) सौरभ और पवन।

(ii) आफताब और रुमि।

(iii) पंखुड़ी और बिदिशा।

(iv) सौरभ और आफताब।

उत्तर: (iv) सौरभ और आफताब।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए:

(क) विद्यार्थियों के बीच किस बात की चर्चा थी?

उत्तरः वन-भ्रमण को लेकर विद्यार्थियों के बीच चर्चा हो रही थी।

(ख) भ्रमण पर जाने के लिए किस स्थल का चयन किया गया?

उत्तरः भ्रमण पर जाने के लिए काजीरंगा अभ्यारण्य का चयन किया गया।

(ग) ‘मैं तो लड़का हूँ। यह काम तो लड़कियों का है।’- यह किसका कथन है?

उत्तरः यह कथन पवन का है।

(घ) एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए ऑक्सीजन की मात्रा कितनी होनी चाहिए?

उत्तरः एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए पैंतीस प्रतिशत ऑक्सीजन की मात्रा होनी चाहिए।

(ङ) ‘क्या गैंडे केवल काजीरंगा में ही पाए जाते हैं?’- यह प्रश्न किसने किया?

उत्तरः यह प्रश्न आठवीं कक्ष की मानसी ने किया।

(च) तीनों लड़कों को नाव कहाँ मिली?

उत्तरः तीनों लड़कों को नाव दरवाजे के पार एक जलाशय में मिली।

(छ) बापीराम किस नाम से प्रसिद्ध था?

उत्तरः बापीराम ‘शिकारी’ के नाम से मशहूर था।

(ज) याण्डाबू की संधि कब की गई थी?

उत्तरः याण्डाबू की संधि सन 1826 में की गई थी।

(झ) प्रथम भारतीय एवं असमिया वन अधिकारी कौन थे?

उत्तरः प्रथम भारतीय एवं असमिया वन अधिकारी महीचंद्र मिरि थे।

(ञ) मेरी कर्जन ने काजीरंगा अभ्यारण्य के संरक्षण के लिए किससे अनुरोध किया था?

उत्तरः मेरी कर्जन ने काजीरंगा अभ्यारण्य के संरक्षण के लिए लॉर्ड कर्जन से अनुरोध किया।

3. संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) कक्षाध्यापकों के द्वारा वन-भ्रमण पर जाने की घोषणा करने पर विद्यार्थियों में क्या प्रतिक्रिया हुई?

उत्तरः कुछ विद्यार्थी काजीरंगा अभयारण्य के संरक्षण के लिए लॉर्ड कर्जन से अनुरोध किया।

(ख) भ्रमण पर जाने के लिए विद्यार्थियों को क्या-क्या निर्देश दिए गए?

उत्तरः भ्रमण पर जाने के लिए विद्यार्थियों को मोबाइल तथा कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं थी तथा उन्हें अपने साथ आवश्यक सामान की सूची दे दी गई थी।

(ग) पवन कौन है? उसमें क्या-क्या अवगुण हैं?

उत्तरः पवन पंखुड़ी का भाई था। वह अपने दिनचर्या के कार्य स्वयं नहीं करता था।

(घ) माँ पंखुड़ी और पवन के बीच हो रहे झगड़े को कैसे शांत करती थी?

उत्तरः माँ मिठाई, बिस्कुट या बागान में लगे केले देकर दोनों की लड़ाई शांत करवाती थी।

(ङ) भ्रमण पर ले जाने के लिए आवश्यक वस्तुओं की एक सूची तैयार कीजिए।

उत्तरः एक बड़ी और एक छोटी डायरी, कपड़े के जूते, टोपी, पतला गमछा, प्राथमिक चिकित्सा की दवाइयाँ, टॉर्चलाइट, सूती कपड़ा, कलम आदि आवश्यक सामान की सूची थे।

(च) ‘मैं भ्रमण पर नहीं जाऊँगा।’ – पवन ने अपनी माँ से ऐसा क्यों कहा?

उत्तरः पवन ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पंखुड़ी ने अपना सामान रख लिया था पर उसका सामान नहीं रखा था इसलिए उसने न जाने की बात कही।

(छ) पंखुड़ी ने घड़ी में ‘अलार्म’ क्यों लगायी थी?

उत्तरः पंखुड़ी ने ‘अलार्म’ देर होने से बचने के डर से लगाया था।

(ज) शिक्षकों ने भ्रमण पर जा रहे विद्यार्थियों में से किन-किन विद्यार्थियों को क्या-क्या दायित्व सौंपे?

उत्तरः विद्यार्थियों की गिनती तथा असुविधा का ध्यान देने का दायित्व पंखुड़ी और विदिशा को दिया गया तथा लंच पैकेट व पानी की बोतल बाँटने का दायित्व सौरभ और आफताब को दिया।

(झ) ऑक्सीजन हमारे लिए क्यों जरूरी है?

उत्तरः जीवन के लिए अर्थात जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन हमारे लिए जरूरी है।

(ञ) ‘सेलफ सर्विस’ का आशय क्या है?

उत्तरः ‘सेलफ सर्विस’ से आशय है कि आप अपना कार्य जैसे खाना लेने का कार्य स्वयं करें।

(ट) पंखुड़ी ने तीनों लड़कों की ओर से किन शब्दों में माफी माँगी?

उत्तरः पंखुड़ी ने कहा-‘इसके लिए हम सब दुखी है तथा श्रमाप्रार्थी हैं। हमारे तीनों भाइयों ने नीची हरकत करके हमारी आशाओं पर पानी फेर दिया है, परंतु तीनों की गलती की सजा सभी विद्यार्थियों को देना उचित नहीं है। इन तीनों की सजा यह होगी कि सभी विद्यार्थियों के साथ इन्हें भ्रमण पर नहीं ले जाया जाए।

(ठ) भ्रमण पर जाने से पहले माता-पिता ने पंखुड़ी और पवन को क्या समझाया?

उत्तरः भ्रमण पर जाने से पहले माता-पिता ने पंखुड़ी और पवन से कहा- शिक्षकों का साथ मत छोड़ना। उनकी आज्ञा का पालन करना। माँ ने कहा- वन से बहुत-सी बातें सीखी जा सकती हैं जितना चाहो सीखने की कोशिश करना तथा अपनी-अपनी चीजें संभालकर रखना।

(ड) काजीरंगा को गैंडों का निवास स्थान क्यों कहते हैं?

उत्तरः काजीरंगा को गैंडों का निवास स्थान इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर एक सींग वाले गैंडे भरसक मात्रा में मिलते हैं।

S.L No.CONTENTS
(GROUP – A) काव्य खंड
Chapter – 1पद-युग्म
Chapter – 2वन – मार्ग में
Chapter – 3किरणों का खेल
Chapter – 4तोड़ती पत्थर
Chapter – 5यह दंतुरित मुसकान
Chapter – 6ऐ मेरे वतन के लोगो
Chapter – 7लोहे का स्वाद
गद्य खंड
Chapter – 8आत्म निर्भरता
Chapter – 9नमक का दारोगा
Chapter – 10अफसर
Chapter – 11न्याय
Chapter – 12वन-भ्रमण
Chapter – 13तीर्थ-यात्रा
Chapter – 14इंटरनेट की खट्टे-मीठे अनुभव
(GROUP – B) काव्य खंड
Chapter – 15बरगीत
Chapter – 16कदम मिलाकर चलना होगा
गद्य खंड
Chapter – 17अमीर खुसरु की भारत भक्ति
Chapter – 18अरुणिमा सिन्हा: साहस की मिसाल

4. सम्यक उत्तर दीजिए:

(क) काजीरंगा-भ्रमण पर जाने के लिए विद्यार्थियों ने क्या-क्या तैयारियों की?

उत्तरः काजीरंगा-भ्रमण के लिए विद्यार्थियों ने आवश्यक सामान एक बड़े से थैले में रखे।

(ख) पवन, सौरभ और आफताब चुपके-से कैसे निकले?

उत्तरः वे तीनों चुपचाप बरामदे से नीचे उतरे और जंगल की ओर चले गए। पवन एक बड़े कमरे के पीछे चला गया। पिछवाड़े के बगीचे में आम, जामुन आदि फलों के पेड़ थे तथा एक दरवाजा भी था। सौरभ ने कहा-आगे पहरे पर तैनात संतरी उन्हें देख लेगा इसलिए वे लोग पिछवाड़े वाले दरवाजे से निकाल गए।

(ग) पवन, सौरभ और आफताब किस प्रकार की मुसीबत में फँस गए थे? क्या वे मुसीबत से मुक्त हुए? यदि ‘हाँ’ तो कैसे?

उत्तरः जब वे जलाशय में खड़ी नाव पर सवार होकर जलाशय पार करने की कोशिश करने लगे तब नाव जलकुंभी में अटल गई और नाव में छेद होने के कारण उसमें पानी भरैने लगा। तब वहाँ से गुजर रही कुछ लड़कियों ने उनकी आवाज सुनी और उनकी जान बचाई। जब पवन पानी में गिरा तो एक लड़की ने तैर कर उसको बचाया तथा एक और लड़की ने नाव को जलकुंभी से निकाल कर किनारे तक लाने का प्रयास किया। जब नाव पलट गई तो दो लड़कियों ने उनको किनारे पर खींचा।

(घ) पाँचों लड़कियाँ कौन थीं? वे कब और कहाँ से आ रही थीं? उन्होंने तीनों लड़कों को कैसे बचाया?

उत्तरः पाँचों लड़कियों के नाम दीपाली, रुमी, शेवाली, जिना तथा लक्ष्मी थे। वे लड़कियाँ मछली पकड़ कर आ रही थीं। जब पवन पानी में गिरा तो दो लड़कियाँ पानी में कूद पड़ीं और तैर कर पवन के पास पहुँचीं तब तक वह बहुत पानी पी चुका था और डूबने ही वाला था दोनो लड़कियाँ खांच कर उसे किनारे तक ले गई। एक अन्य लड़की तैर कर नाव तक गई और रुस पर सवार हो गई। चप्पू के सहारे बड़ी कठिनाई से नाव को किनारे पर लाने की कोशिश करने लगी पर नाव पलट गई और सौरभ और आफताब पानी में गिर पड़े। पर वे किनारे से दूर नहीं थे और अन्य तीनों लड़कियों ने उन्हें बचा लिया। फिर पवन को पेट के बल लेटा कर उसका पानी निकाला।

(ङ) भ्रमण को आनंददायक कैसे बनाया जा सकता है?

उत्तरः भ्रमण के समय अनुशासन के नियमों का पालन करके तथा शिक्षकों की बात मानकर उसे आनंददायक बनाया जा सकता है।

(च) वनों से क्या-क्या लाभ है?

उत्तरः वनों ने निम्नलिखित लाभ हैं:

(क) वन हमें ऑक्सीजन देते हैं।

(ख) वनों के कारण वातावरण शुद्ध रहता है, क्योंकि वे कार्बन-डाई-आक्साइड सोख लेते हैं।

(ग) वन बाढ़ रोकने में सहायक होते हैं।

(घ) वन मृदा-कटाव होने से रोकते हैं।

(ङ) वनों में कई तरह के जंगली-जीवों को रहने का आश्रय मिल जाता है।

(छ) वन्य-जीव मनुष्य के मित्र हैं, परंतु किन हालात में वे मनुष्य पर आक्रमण करते हैं?

उत्तरः वन्य जीव मनुष्य के मित्र हैं, लेकिन जब हम उनके घरों (वन) को नष्ट करते हैं तब वह क्षुब्ध होकर हम पर आक्रमण करते हैं।

(ज) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की विशेषताओं पर प्रकाश डालीए।

उत्तरः काजीरंगा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ पर एक सींग वाला गैंडा मिलता है। यहाँ पर ‘गोल्डन मंकी’ भी पाए जाते हैं।

(झ) ‘वन-भ्रमण’ पाठ से हमें क्या-क्या सीखें मिलती है?

उत्तरः ‘वन-भ्रमण’ से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें पकृति के साथ खिलावाड़ नहीं करना चाहिए तथा जंगली-जीवों को तंग नहीं करना चाहिए जिससे वे हमारा अहित न करें।

5. सप्रसंग व्याख्या कीजिए:

(क) अपने जरूरत के काम की जानकारी ने होने पर उसके लिए दूसरे पर निर्भर होना पड़ेगा।

इससे तुम्हें तकलीफ होगी। तब समय तुम्हें धोखा देगा और दूसरे लोग भी ठगेंगे।

उत्तरः प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिंदी की पाठ्य पुस्तक ‘अंबर भाग-२’ में से ‘वन भ्रमण’ पाठ से ली गई है। इस पाठ के लेखिका श्रीमती ‘अनुराधा शर्मा पुजारी’ जी हैं।

व्याख्या: इन पंक्तियों से उनका अभिप्राय यह है कि हमें अपने कार्य स्वयं करने चाहिए। नहीं तो दूसरों पर आश्रित होना पड़ेगा और यह जरूरी नहीं कि कोई और आपके कार्य लगन से करे जिस तरह आप कर सकते हैं।

(ख) हाथी कभी भी हमारा शत्रु नहीं रहा है।

उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिंदी की पाठ्य पुस्तक ‘अंबर भाग-२’ में से ‘वन भ्रमण’ पाठ से ली गई है। इस पाठ के लेखिका श्रीमती ‘अनुराधा शर्मा पुजारी’ जी हैं।

व्याख्या: इस पंक्ति में लेखिका आशय है कि हाथी एक शाकाहारी जीव है तथा वह कभी भी किसी व्यक्ति को हानि नहीं पहुँचाता है। हाथी मनुष्यों द्वारा पाले भी जाते हैं।

(ग) पेड़-पौधे, वन्य जीव-जंतु सभी मानव के मित्र हैं।

उत्तरः प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिंदी की पाठ्य पुस्तक ‘अंबर भाग-२’ में से ‘वन भ्रमण’ पाठ से ली गई है। इस पाठ के लेखिका श्रीमती ‘अनुराधा शर्मा पुजारी’ जी हैं।

व्याख्या: पेड़ पौधे, वन्य जीव सभी मानव के मित्र हैं। लेखिका कहना चाहती हैं कि प्रकृति कभी भी मनुष्य की शत्रु नहीं थी, लेकिन हमने वन्य जीवों तथा प्रकृति का निरादर किया इसलिए प्राकृतिक आपदाएँ आती हैं।

6. किसने, किससे और किस प्रसंग में कहा?

(क) ‘सुबह के चार बजे। हे भगवान।’

उत्तरः यह कथन पवन ने शिक्षकगण के सामने तब कहा जब शिक्षक तपन बरुवा ने सुबह जल्दी उठने की बात करी।

(ख) ‘यह क्या मुसीबत है? मुझे यहाँ आना ही नहीं चाहिए था।’

उत्तरः यह कथन पवन ने पंखुड़ी से तब कहे जब उनसे बिस्तर और मच्छरदानी स्वयं लगाने की बात कही गई।

(ग) ‘ऐसे नहीं चलेगा, सब लोग पंक्ति बनाओ।’

उत्तरः यह कथन पंखुड़ी ने चिल्लाकर विद्यार्थियों से कहा जब वे खाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे।

(घ) ‘मुझे तो तैरना भी नहीं आता।’

उत्तरः यह कथन सौरभ ने रोते हुए पवन तथा आफताब से कहे जब नाव में पानी भरने लगा।

(ङ) ‘तुम्हारे भाग्य अच्छे थे, सो बच गए। वर्ना निश्चय ही मारे जाते।’

उत्तरः यह कथन दीपाली ने पवन, सौरभ और आफताब से कहे जब उन्हें वे पानी में डूबने से बचाया गया।

भाषा एवं व्याकरण

1. निम्नलिखित सामाजिक शब्दों का विग्रह करते हुए समास-भेद भी बताइएः

वन-भ्रमण, विद्यालय, शिक्षक-शिक्षिका, कक्षाध्यापक, भाई-बहन, लड़का लड़की, विश्वविद्यालय, महाशय, मचान घर, रसोईघर, हँसी-मजाक, दोपहर, उपायहीन, अतिथि-गृह, निवास-स्थान, माता-पिता।

उत्तरः वन-भ्रमण (बन का भ्रमण): संबंध तत्पुरुष समास।

विद्यालय (विद्या के लिए आलय): सम्प्रदान तत्पुरुष समास।

शिक्षक-शिक्षिका (शिक्षक और शिक्षिका): द्वंद समास।

कक्षाध्यापक (कक्षा के अध्यापक): संबंध तत्पुरुष समास।

भाई-बहन (भाई और बहन): द्वंद समास।

विश्वविख्यात (विश्व में विख्यात): अधिकरण तत्पुरुष समास।

महाशय (महान आशय): कर्मधारय समास।

मचान-घर (मचान पर घर): अधिकरण तत्पुरुष समास।

रसोईघर (रसोई के लिए घर): सम्प्रदान तत्पुरुष समास।

हँसी-मजाक (हँसी और मजाक): द्वंद समास।

उपायहीन (उपाय रहित) या उपाय के बिना): कर्मधारय समास।

अतिथि-गृह (अतिथि के लिए गृह): सम्प्रदाय तत्पुरुष समास।

निवास-स्थान (निवास के लिए स्थान): सम्प्रदान तत्पुरुष समास।

माता-पिता (माता और पिता): द्वंद समास।

2. निम्नलिखित सरल वाक्यों को संयुक्त वाक्य एवं मिश्रवाक्यों में बदलिए:

(क) हॉर्न बजते ही बस चल पड़ी।

उत्तरः हॉर्न बजाते ही बस चल पड़ी।

संयुक्त बाक्य: हॉर्न बजता है और बस चल पड़ी।

मिश्र वाक्य: हॉर्न बजता है तो बस चल पड़ी।

(ख) सबके चुप होने पर मैडम बोलने लगी।

उत्तरः सबके चुप होने पर मैडक बोलने लगी।

सं: सब चुप हो गए और मैडम ने बोलना शुरू किया।

मि.: जब सब चुप हुए तब मैडम ने बोलना शुरू किया।

(ग) पवन और पंखुड़ी चाय-नाश्ता करके घर से निकल पड़े।

उत्तरः पवन और पंखुड़ी चाय-नाश्ता करके घर से निकल पड़े।

सं. – पवन और पंखुड़ी ने चाय-नाश्ता किया और घर से निकल पड़े।

मि. – पवन और पखुड़ी ने चाय-नाश्ता किया तब घर से निकले।

(घ) वे तीनों जलाशय के किनारे पहुँचकर नाव पर चढ़ गए।

उत्तरः वे तीनों जलाशय के किनारे पहुँच कर नाव पर चढ़ गए।

सं. – वे तीनों जलाशय के किनारे पहुँचे और नाव पर चढ़ गए।

मि. – जैसे ही वे जलाशय के किनारे पहुँचे वैसे ही नाव पर चढ़ गए।

(ङ) सभी लड़कियाँ पवन की बातें सुनकर हँस पड़ीं।

उत्तरः सभी लड़कियाँ पवन की बातें सुनकर हँस पड़ी।

सं. – सभी लड़कियों ने पवन की बातें सुनी और हँस पड़ी।

मि. – सभी लड़कियाँ हँस पड़ी जब उन्होंने पवन की बातें सुनी।

3. निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए:

मन मारना, कान देना, हाथ लगाना, हाथ देना, मुँह फुलाना, सिर झुकाना, पानी फेरना, मुँह छिपाना, कानों पर जूँ नहीं रेंगना, मुख सूखना, नजर पड़ना।

उत्तरः मन मारना (विवशटावश अपनी इच्छा का दमन करना): जेब में पैसे न होने से गरीब बच्चे मन मार कर बैठ गए।

कान देना (ध्यान देना): शिक्षकों की बातों पर कान दीजिए।

हाथ लगाना आरंभ करना): उसने मकान में हाथ लगा दिया।

हाथ देना (मदद करना): आपके हाथ दिए बिना कार्य पूरा न होगा।

मुँह फुलना (गुस्सा होना): पंखुड़ी के अपना कार्य किया, लेकिन पवन का काम न करने पर पवन ने मुँह पुला लिया।

सिर झुकाना (शर्मिंदा होना): तीनों लड़के सिर झुकाए खड़े थे।

पानी फेरना (बर्बाद करना): जय ने अपनी माता जी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मुँह छिपाना (शर्मिंदा होना): अपनी गलती के कारण पवन को मुँह छिपाना पड़ रहा है।

कानों पर जूँ नहीं रेंगना (बिल्कुल न सुनना): शिक्षकगण के समझाने के बाद भी कुछ बच्चों के कान पर जूँ भी न रेंगी।

मुख सूखना (चिंतत होना): मृत्यु को सामने देख तीनों लड़कों का मुख सूखने लगा।

नजर पड़ना (दिखाई देना): गाड़ी से जाते हुए मेरी एक वृद्धा पर नजर पड़ी जो धूप में बैठकर चने बेच रही थी।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

1. असमिया साहित्य में अनुराधा शर्मा पुजारी का प्रवेश किस रूप में हुआ हैं?

उत्तर: असमिया साहित्य में अनुराधा शर्मा पूजारी का प्रवेश लेखिका व पत्रकार के रूप में हुआ हैं।

2. अनुराधा शर्मा पुजारी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: अनुराधा शर्मा पुजारी का जन्म सन 1964 में असम के जोरहाट में हुआ था।

3. उन्होंने कहाँ से स्नातक डिग्री प्राप्त की थी?

उत्तर : उन्होंने जोरहाट के देवीराम बरुवा महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।

4. उन्होंने कहाँ से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी?

उत्तर: उन्होंने डिब्रुगढ़ विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी।

5. उन्होंने पत्रकारिता के पाठ्यक्रम को कहाँ से पूरा किया?

उत्तर: उन्होंने कोलकाता के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आटर्स एंड मैनेजमेंट में पत्रकारिता के पाठ्यक्रम को पूरा किया।

6. उन्होंने पश्चिम बंगाल के सिनेमा केंद्र, सूचना और संस्कृति विभाग के अंतर्गत कौन सा पाठ्यक्रम संपन्न किया?

उत्तर: उन्होंने पश्चिम बंगाल के सिनेमा केंद्र, सूचना और संस्कृति विभाग के अंतर्गत आर्ट एंड फिल्म एप्रीसिएसन पाठ्यक्रम बी संपन्न किया।

7. उन्हें किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर: उन्हें ‘रेनेसाँ असम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

8. पंखुड़ी कितने दिनों से प्रसन्नचित्र है?

उत्तर: पंखुड़ी करीब तीन दिनों से प्रसन्नचित्र है।

9. पंखुड़ी और उसका भाई पवन कहाँ जाने के लिए तैयार हुई?

उत्तर: पंखुड़ी और उसका भाई पवन वन-भ्रमण पर जाने के लिए तैयार हुए।

10. पवन और पंखुड़ी कौन सी कक्षा में पढ़ते हैं?

उत्तर: पवन नौवीं और पंखुड़ी आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं।

11. पंखुड़ी को क्या पसंद हैं?

उत्तर: पंखुड़ी को पेड़- पौधे, लता-फूल आदि बहुत पसंद हैं।

12. छात्र-छात्राओं की गिनती और उनकी असुविधाओं पर स्थान देने का दायित्व किसे दिया गया?

उत्तर: छात्र-छात्राओं की गिनती और उनकी असुविधाओं पर ध्यान देने का दायित्व पंखुड़ी और विदिशा को दिया गया।

13. विद्यार्थियों के बीच लंच पैकेट एवं पानी की बोतल बाँटने का दायित्व किसे दिया गया?

उत्तर: विद्यार्थियों के बीच लंच पैकेट एवं पानी की बोतल बाँटने का दायित्व नौवीं कक्षा के छात्र सौरभ और आफताब को दिया गया।

14. ‘प्रिय छात्र-छात्राओं, मेरी बात ध्यान से सुनों’। – यह कथन किसका हैं?

उत्तर: यह कथन विज्ञान की शिक्षिका मालविका मेडम का हैं।

15. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस लिए विश्वविख्यात है?

उत्तर: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए विश्व विख्यात है।

16. हम जितनी ऊँचाई पर जाते हैं, हमें उतनी ही किसकी जरूरत पड़ती है?

उत्तर: हम जितनी ऊँचाई पर जाते हैं, हमें उतनी ही अधिक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती हैं।

17. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किसकी प्रशंसा की?

उत्तर: शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पंखुड़ी की प्रशंसा की।

18. पिछवाड़े के बगीचे में कौन से फलों के वृक्ष हैं?

उत्तर: पिछवाड़े के बगीचे में आम, जामुन आदि फलों के वृक्ष हैं।

19. पवन ने अपने हाथ में क्या ले लिया?

उत्तर: पवन ने चप्पू अपने हाथ में ले लिया।

20. नाव कहाँ फंस गई?

उत्तर: नाव जलकुंभी में फंस गई।

21. नाव के हिचकोले खाने से पानी में कौन गिर पड़ा?

उत्तर: नाव के हिचकोले खाने से पवन पानी में गिर पड़ा।

22. तीनों को क्या पीने के लिए दिया गया?

उत्तर: तीनों को एक-एक गिलास गरम दूध पीने के लिए दिया गया।

23. गुरुजनों के अच्छे व्यवहार पर किसको बड़ा आश्चर्य हुआ?

उत्तर: गुरुजनों के अच्छे व्यवहार पर पवन को बड़ा आश्चर्य हुआ।

24. पखुड़ी का मन क्यों दुखी था?

उत्तर: अपने भाई पवन के कारण पंखुड़ी का मन दुखी था।

25. भ्रमणकारी दल के नेता कौन थे?

उत्तर: भ्रमणकारी दल के नेता हाजरिका सर थे। 

26. किसकी वातें सुनकर सबका मन उदास हो गया?

उत्तर: हाजरिका सर की बातें सुनकर सबका मन उदास हो गया।

27. सभी गुस्से से किसे देखने लगे?

उत्तर: पवन, सौरभ और आफ्ताब को सभी गुस्से से देखने लगे।

28. क्या गैंडे केवल काजीरंगा में ही पाए जाते हैं- यह कथन किसका हैं?

उत्तर: यह कथन आठवीं कक्षा की मानसी का हैं।

29. हमारे असम में कैसा गैंडा पाए जाते हैं?

उत्तर: हमारे असम में एक सींग वाला गैंडा पाए जाते हैं।

30. कौन-कौने से अभयारण्यों में गैंडे पाए जाते हैं?

उत्तर: पबितरा, मानस, ओरांग आदि अभयारणों में गैंडे पाए जाते हैं।

31. काजीरंगा को किसका निवास स्थान कहा जाता है?

उत्तर: काजीरंगा को गैंडों का निवास स्थान कहा जाता है।

32. असम के इतिहास में किस लोगों के आक्रमण की कहानी मिलती है?

उत्तर: असम के इतिहास में मान लोगों के आक्रमण की कहानी मिलती है।

33. काजीरंगा के जीव-जंतुओं को कौन देखने के लिए आई थी?

उत्तर: ब्रिटिश वायसरॉय लार्ड कर्जन की पत्नी मेरी कर्जन काजीरंगा के जीव-जंतुओं को देखने के लिए आई थी।

34. बापीराम किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर: बापीराम निगना शिकारी के नाम से जाना जाता था।

35. निगना शिकारी किसका बड़ा कुशल महावत था?

उत्तर: निगना शिकारी हाथी का बड़ा कुशल महावत था।

36. मेरी कर्जन को सबसे पहले गैंडा किसने दिखाया था?

उत्तर: निगना ने मेरी कर्जन को सबसे पहले गैंडा दिखाया था।

37. काजीरंगा के प्रथम भारतीय तथा असमिया वन अधिकारी कौन थे?

उत्तर: काजीरंगा के प्रथम भारतीय तथा असमिया वन अधिकारी महीचंद्र गिरि थे।

38. विश्व के मानचित्र पर काजीरंगा का नाम अंक्ति करने वाले पहले व्यक्ति का नाम क्या था?

उत्तर: विश्व के मानचित्र पर काजीरंगा का नाम अंक्ति करने वाले पहले व्यक्ति का नाम महीचंद्र गिरि था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top