SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 12 तीर्थ-यात्रा

Join Roy Library Telegram Groups

Hello Viewers Today’s We are going to Share With You, Ambar Bhag 2 Class 10 book PDF Download SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 12 तीर्थ-यात्रा Question Answer in English Medium. Are you a Student of SEBA (Secondary Education Board of Assam). SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 12 तीर्थ-यात्रा Solutions Which you can Download PDF Notes SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 12 तीर्थ-यात्रा Notes for free using direct Download Link Given Below in This Post.

SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 12 तीर्थ-यात्रा

Today’s We have Shared in This Post, Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 12 तीर्थ-यात्रा Solutions for Free with you. SEBA Class 10 Hindi MIL Chapter 12 तीर्थ-यात्रा Textbook Notes PDF I Hope, you Liked The information About The Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF Question Answer. if you liked Ambar Bhag 2 Class 10 Book PDF English medium Then Please Do Share this Post With your Friends as Well.

तीर्थ-यात्रा

गद्य खंड

अम्यास-माला

बोध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए:

(क) लाजवंती के आखिरी पुत्र का नाम क्या था?

(i) हेमराज।

(ii) रामलाल।

(iii) दुर्गादास।

(iv) परमेश्वर।

उत्तर: (i) हेमराज।

(ख) लाजवंती का पति कहाँ नौकरी करता था?

(i) दिल्ली।

(ii) मथुरा।

(iii) मुलतान।

(iv) बरेली।

उत्तर: (iii) मुलतान।

(ग) गाँव के प्रसिद्ध वैद्य दुर्गादास को लोग क्या मानते थे?

(i) चरक।

(ii) लुकमान।

(iii) सुश्रुत।

(iv) वैद्यराज।

उत्तरः (ii) लुकमान।

(घ) हरो को लाजवंती ने कितने रुपए दिए?

(i) एक सौ।

(ii) दो सौ।

(iii) तीन सौ।

(iv) चार सौ।

उत्तरः (ii) दो सौ।

(ङ) हरो कौन थी?

(i) लाजवंती की माँ।

(ii) लाजवंती की सास।

(iii) लाजवंती की पड़ोसिन।

(iv) लाजवंती की नौकरानी।

उत्तर: (iii) लाजवंती की पड़ोसिन।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए:

(क) हेमराज कौन है?

उत्तरः हेमराज लाजवंती का पुत्र है।

(ख) हेमराज को किस बुखार ने जकड़ रखा था?

उत्तरः हेमराज को मिआदी बुखार (टाइफॉइड) ने जकड़ लिया था।

(ग) हेमराज के इलाज करने वाले वैद्य का नाम क्या है?

उत्तरः हेमराज का इलाज करने वाले वैद्य का नाम दुर्गादास था।

(घ) लाजवंती जब वैद्य जी के पास पहुँची उस समय वे क्या कर रहे थे?

उत्तरः लाजवंती जब वैद्य जी के पास पहुँची उस समय वे एक पुराना साप्तहिक अखबार पढ़ रहे थे।

(ङ) लाजवंती ने फीस के रूप में वैद्य जी को कितने पैसे दिए?

उत्तरः लाजवंती ने फीस के रूप में वैद्य जी को अट्ठनी दी।

(च) हेमराज का बुखार कितने दिनों पर उतरा?

उत्तरः हेमराज का बुखार इक्कीस दिनों में उतरा।

(छ) लाजवंती के पति का क्या नाम है?

उत्तर: लाजवंती के पति का नाम रामलाल था।

3. संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) लाजवंती अपने पुत्र हेमराज को हमेशा छाती से लगाए क्यों फिरती थी?

उत्तरः लाजवंती के कई पुत्र पैदा होकर बचपन में ही मर गए थे इस कारण वह अपने आखिरी पुत्र को छाती से लगाए फिरती थी।

(ख) लाजवंती के मन में हमेश किस बात का डर लगा रहता था?

उत्तरः लाजवंती के मन में हमेशा यही डर रहता था कि कहीं हेमराज की भी उसके अन्य पुत्रों की तरह मृत्यु न हो जाए।

(ग) वैद्य दुर्गादास को लोग लुकमान क्यों समझते थे?

उत्तरः वैद्य दुर्गादास को लोग लुकमान इसलिए समझते थे, क्योंकि कई लोग उनके हाथ से ठीक हुए थे।

(घ) कई दिन बीतने पर भी हेमराज का बुखार क्यों नहीं उतरा?

उत्तरः कई दिन बीतने पर भी हेमराज का बुखार इसलिए ठीक नहीं हुआ था, क्योंकि उसको मिआदी बुखार हुआ था जो इक्कीस दिन बाद उतरना था।

(ङ) वैद्य जी की कौन-सी बात सुनकर लाजवंती का दिन बैठ गया?

उत्तरः जब वैद्य जी ने हेमराज के पिता को मुल्तान से बुलाने की बात कही तब लाजवंती का दिल बैठ गया। क्योंकि हेमराज का बुखार हानिकारक हो सकता था।

(च) वैद्य जी ने लाजवंती को अपने पति को बुलवा लेने की सलाह क्यों दी?

उत्तरः हेमराज का बुखार सख्त था और हानिकारक भी हो सकता था इसलिए वैद्य जी ने लाजवंती को अपने पति को बुलाने को कहा।

(छ) लाजवंती ने देवी मता से क्या मन्नत माँगी?

उत्तर: लाजवंती ने देवी माता से मन्नत माँगी कि अगर हेमराज का बुखार उतर गया तो वह तीर्थ-यात्रा पर जाएगी।

(ज) हेमराज का बुखार कब और किस प्रकार उतरा?

उत्तरः हेमराज का बुखार इक्कीसवें दिन संध्या के बाद धीरे-धीरे उतरने लगा।

(झ) हरो के रोने का क्या कारण था?

उत्तरः हरो के रोने का कारण उसकी कुँवारी बेटी थी।

(ञ) तीर्थ-यात्रा पर जाने से पहले की रात लाजवंती के घर में क्या कार्यक्रम हो रहा था?

उत्तरः तीर्थ यात्रा पर जाने से पहले की रात लाजवंती के घर में मानों ब्याह जैसा माहौल था। घर के आँगन में झाँझें और करतालें बज रही थी। ढोलक की थाप गूँज रही थी। स्त्रियाँ गाती थीं, बजाती थीं, शोर मचा रहीं थीं। घर में पूरी हलवा बन रहा था।

(ट) रामलाल के अनुसार उसकी असली दौलत क्या थी?

उत्तरः रामलाल के अनुसार उसकी असली दौलत उसका बेटा था।

(ठ) हरो की अवस्था देख-सुन कर लाजवंती क्यों काँप उठी थी?

उत्तरः हरो की अवस्था देख-सुन कर लाजवंती इसलिए काँप उठी, क्योंकि उसे लगा अगर हरो अपनी कुँवारी बेटी को लेकर कहीं चली गई तो गाँव को ईश्वर का कोप जलाकर राख कर देगा।

S.L No.CONTENTS
(GROUP – A) काव्य खंड
Chapter – 1पद-युग्म
Chapter – 2वन – मार्ग में
Chapter – 3किरणों का खेल
Chapter – 4तोड़ती पत्थर
Chapter – 5यह दंतुरित मुसकान
Chapter – 6ऐ मेरे वतन के लोगो
Chapter – 7लोहे का स्वाद
गद्य खंड
Chapter – 8आत्म निर्भरता
Chapter – 9नमक का दारोगा
Chapter – 10अफसर
Chapter – 11न्याय
Chapter – 12वन-भ्रमण
Chapter – 13तीर्थ-यात्रा
Chapter – 14इंटरनेट की खट्टे-मीठे अनुभव
(GROUP – B) काव्य खंड
Chapter – 15बरगीत
Chapter – 16कदम मिलाकर चलना होगा
गद्य खंड
Chapter – 17अमीर खुसरु की भारत भक्ति
Chapter – 18अरुणिमा सिन्हा: साहस की मिसाल

4. सम्यक उत्तर दीजिए:

(क) एक पड़ोसी का दूसरे पड़ोसी के प्रति क्या कर्तव्य होना चाहिए? ‘तीर्थ-यात्रा’ कहानी के आधार पर उत्तर दीजिए।

उत्तरः एक पड़ोसी का दूसरे पड़ोसी के प्रति क्या कर्तव्य होना चाहिए। पाठ के अनुसार एक पड़ोसी को दूसरे पड़ोसी की मुसीबत के समय उसकी सहायता करनी चाहिए।

(ख) लाजवंती ने तीर्थ-यात्रा की तैयारी कैसे की?

उत्तरः लाजवंती के घर के आँगन में गाँव की महिलाएँ ढोलक, झाँझें, करतालें बजा रही थी। घर में हलवा पूरी बन रहा था। ऐसा लग रहा था मानो घर में ब्याह का माहौल हो।

(ग) तीर्थ-यात्रा के लिए संचित रुपए हरो को देकर भी लाजवंती प्रसन्न थीं, क्यों?

उत्तरः तीर्थ यात्रा के लिए संचित रुपए हरो को देकर भी लाजवंती प्रसन्न इसलिए थी, क्योंकि उसने हरो को पैसे देकर एक तीर्थ-यात्रा पूरी कर ली थी।

(घ) लाजवंती की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

उत्तरः लाजवंती अपने बेटे को बहुत प्यार करती थी अगर वह कुछ पल के लिए भी ओझल हो जाए तो वह परेशान हो जाती थी। वह एक अच्छी माँ और एक अच्छी पड़ोसिन भी थी। उसने तीर्थ-यात्रा के लिए जमा दो सौ रुपए हरो की बेटी की शादी के लिए दे दिए।

(ङ) ‘तीर्थ-यात्रा’ कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है?

उत्तरः इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए तथा मुसीबत के समय दूसरों की सहायता करनी चाहिए।

5. आशय स्पष्ट कीजिए:

(क) जब थककर उसने सिर उठाया तो उसका मुखमंडल शांत था, जैसे तूफान शांत हो जाता है।

उत्तरः इस पंक्ति से लेखक का आशय है कि ईश्वर ने लाजवंती की गुहार सुन ली थी तथा उसला बेटा हेमराज ठीक हो जाएगा।

(ख) जो सुख त्याग में है, वह ग्रहण में कहाँ?

उत्तरः इस पंक्ति से लेखक का आसय है कि जो सुख त्याग में है अर्थात किसी की जरूरत में उसकी सहायता करने में जो सुख प्राप्त होता है वह ग्रहण में नहीं है? अर्थात पाने से कही ज्यादा किसी की सहायता करने में है।

6. किसने, किसने और किस प्रसंग में ऐसा कहा?

(क) ‘रुपए का क्या है, हाथ का मैल है, आता है, चला जाता है।’

उत्तरः यह बात रामलाल ने लाजवंती से तीर्थ यात्रा की मानता करके आने पर कही।

(ख) ‘आज की रात बड़ी भयानक है। सावधान रहना।’

उत्तरः यह बात वैद्य जी ने लाजवंती तथा रामलाल को हेमराज के बुखार के इक्कीसवें दिन कही।

(ग) ‘मैं तुम्हें दूसरी सावित्री समझता हूँ।’

उत्तरः वैद्य जी ने लाजवंती से हेमराज के ठीक होने पर कही।

भाषा और व्याकरण

1. निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग और प्रत्यय अलग-अलग लिखिए:

प्रसन्नता, साप्ताहिक, बचपन, मुस्कुराहट, कृतज्ञता, कल्पित, पुलकित, वास्तविक, पड़ोसिन, निराशा, असंभव, परिश्रम।

उत्तरः उपसर्ग: (नि) निराशा, (अ) असंभव, (परि) परिश्रम।

प्रत्ययः प्रसन्नता (ता), साप्ताहिक (इक), बचपन (पन), मुस्कुराहट (हट), कृतज्ञता (ता), कल्पित (इत), पुलकित (इत), वास्तविक (इक), पड़ोसिन (इन)।

2. अब निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त पदों का परिचय दीजिए:

(क) मैं दसवीं कक्षा में पढ़ता हूँ।

उत्तरः मैं: उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, कर्ता।

दसवीं: विशेषण (संख्यावाचक विशेषण)।

कक्षा में: जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, अधिकरण कारक।

पढ़ता: ‘पढ़’ धातु।

हूँ: वर्तमान काल, एकवचन, उत्तम पुरुष।

(ख) भूषण वीररस के कवि थे।

उत्तरः भूषण: व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक।

वीररस के: संबंध कारक, नवरस।

कवि: पुल्लिंग, एकवचन।

थे: हो धातु, भूतकाल, अन्य पुरुष, कृर्तवाचक।

(ग) वह अचानक दिखाई पड़ा।

उत्तरः वह सर्वनाम अचानक – विस्मयादिवोधक।

(घ) लाजवंती का माथा ठनका।

उत्तर: लाजवंती – भाव वाचक संज्ञा, का तृतीय विभक्ति, करण कारक।

माथा ठनका – मुहावरा।

(ङ) हेमराज का बुखार नहीं उतरा।

उत्तरः हेमराज – भाववाचक संज्ञा, का – तृतीय विभक्ति बुखीर – रोग नहीं उतरा – अकर्मक क्रिया।

(च) लाजवंती के मुख पर प्रसन्नता थी।

उत्तरः लाजवंती – नामवाचक।

मुख पर – पंचमी विभक्ति।

प्रसन्नता – विशेषण।

भी – भूनकाल।

(छ) तुम्हारा परिश्रम सफल हो गया।

उत्तरः तुम्हारा- द्वितीय पुरुष, परिश्रम-सकर्मक, सफल- भाववोधक हो गया- हो धातु, भूतकाल।

(ज) आज की रात बड़ी भयानक है।

उत्तरः आज – वर्तमान बड़ी – विशेषण भयानक – भाववाचक।

(झ) यह पुस्तक किसकी है?

उत्तरः पुस्तक- जातिवचक संज्ञा, किसकी है? – प्रश्नवाचक संज्ञा

(ञ) गंगा पवित्र नदी है।

उत्तरः गंगा- नामवाचक, नदी, पवित्र- विशेषण नदी- जातिवाचक।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

1. सुदर्शन जी का वास्तविक नाम क्या है?

उत्तर: सुदर्शन जी का वास्तविक नाम पं. बदरीनाथ भट्ट है।

2. सुदर्शन जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: सुदर्शन जी का जन्म सन 1896 में स्यालकोट (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था।

3. हिन्दी और उर्दू में आप किस नाम से प्रसिद्ध हुए?

उत्तर: हिन्दी और उर्दू में आप ‘सुदर्शन’ नाम से प्रसिद्ध हुए।

4. सुदर्शन जी को बचपन से ही क्या करने का शौक था?

उत्तर: सुदर्शन जी को बचपन से ही कहानी पढ़ने और लिखने का शौक था।

5. सुदर्शन जी पहले किस भाषा में लिखते थे?

उत्तर: सुदर्शन जी पहले उर्दू भाषा में लिखते थे।

6. सुदर्शन जी की पहली कहानी किस पत्रिका में प्रकाशित हुई थी?

उत्तर: सुदर्शन जी की पहली कहानी ‘सरस्वती’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी।

7. सुदर्शन जी की गणना किस श्रेष्ठ कथाकारों में की जाती है?

उत्तर: सुदर्शन जी की गणना द्विवेदी- युग के श्रेष्ठ कथाकारों में की जाती है।

8. सुदर्शन जी द्वारा रचित कहानी संग्रहों के नाम लिखिए।

उत्तर: सदर्शन जी द्वारा रचित कहानी संग्रहों के नाम: ‘सुदर्शन सुमन’, ‘सुदर्शन सुधा’, ‘तीर्थ-यात्रा’, सुप्रभात आदि।

9. सुदर्शन जी द्वारा रचित नाटकों के नाम बताइए।

उत्तर: सुदर्शन जी द्वारा रचित नाटकों के नाम: अंजना, भाग्यचक्र, ऑनरेरी-मजिस्ट्रेट।

10. सुदर्शन जी द्वारा रचित एकमात्र उपन्यास का क्या नाम है?

उत्तर: सुदर्शन जी द्वारा रचित एकमात्र उपन्यास का नाम परिवर्तन है।

11. सुदर्शन जी किन-किन विधाओं में रचना की है?

उत्तर: सुदर्शन जी ने कहानी, उपन्यास एवं नाटकों की रचना की है।

12. सुदर्शन जी की मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर: सुदर्शन जी की मृत्यु सन 1967 में हुई थी।

13. लाजवंती के जीवन का सहारा कौन था?

उत्तर: लाजवंती के जीवन का सहारा हेमराज था।

14. हेमराज का रंग-रूप कैसा था?

उत्तर: हेमराज का रंग-रूप साधारण बालकों सा था।

15. जवंती के पहले पुत्र का क्या नाम था?

उत्तर: लाजवंती के पहले पुत्र का नाम मद न था।

16. लाजवंती अपने पुत्र हेमराज को छाती से क्यों लगाए फिरती थीं?

उत्तर: लाजवंती अपने पुत्र हेमराज को छाती से इसलिए लगाए फिरती थी, क्योंकि हेमराज आखिरी पुत्र था।

17. ‘सिर में दर्द होता है, बहुत दर्द होता है’- यह उक्ति किसने किससे कही है?

उत्तर: यह उक्ति हेमराज ने अपनी माँ लाजवंती से कही है।

18. किस बीमारी के चलते मदन की मृत्यु हुई थी?

उत्तर: मियादी बुखार के चलते मदन की मृत्यु हुई थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top